• 5,391mAh बैटरी और 48MP कैमरे संग होगी एंट्री
• iPhone 18 Pro Max में बदलेगा फोटोग्राफी का अंदाज, Variable Aperture कैमरा की एंट्री
• जबरदस्त गेमिंग पावर, नया GPU और Vapor Chamber Cooling का संगम
नई दिल्ली। Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro Max में डिजाइन के साथ-साथ प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कूलिंग सिस्टम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, Apple ने अभी इन फीचर्स और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में A20 Pro चिप, करीब 5,391mAh की बड़ी बैटरी, बेहतर कूलिंग सिस्टम और नया कैमरा सेटअप मिल सकता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1.59 लाख से ₹1.80 लाख के बीच होने का अनुमान है।
iPhone 18 Pro Max में मौजूदा मॉडल की डिजाइन लैंग्वेज बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, फोन में छोटा Dynamic Island, पहले से पतले डिस्प्ले बेजल और थोड़ा बदला हुआ कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। Dark Cherry Purple के साथ Black, Silver और Light Blue जैसे कलर में ये लॉन्च हो सकता है।फोन का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका प्रोसेसर हो सकता है। iPhone 18 Pro Max में A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है।
नई चिप से बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पावर एफिशिएंसी में सुधार की उम्मीद है। अपग्रेडेड GPU मिलने से गेमिंग और ग्राफिक्स-हेवी कामों में भी प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। Apple इस बार कैमरा सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव कर सकता है। iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल-अपर्चर मेन कैमरा मिलने की चर्चा है। इससे कैमरा लेंस में प्रवेश करने वाली रोशनी को जरूरत के मुताबिक नियंत्रित किया जा सकेगा। डेप्थ ऑफ फील्ड पर बेहतर नियंत्रण और कम रोशनी में फोटोग्राफी को फायदा मिल सकता है। फोन में तीन 48MP रियर कैमरों का सेटअप जारी रहने की भी उम्मीद है।
बैटरी के मोर्चे पर भी iPhone 18 Pro Max बड़ा अपग्रेड ला सकता है। लीक्स के मुताबिक फोन में करीब 5,391mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछली पीढ़ी से बड़ी होगी। Apple बेहतर Vapor Chamber Cooling System पर भी काम कर रहा है। इससे लंबे समय तक गेमिंग या दूसरे भारी काम करने के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने और लगातार बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद मिल सकती है। Apple ने अभी भारत में iPhone 18 Pro Max की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट्स में इसकी कीमत ₹1.59 लाख से ₹1.80 लाख के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।
iPhone 18 Pro Max को iPhone 18 Pro के साथ 9 सितंबर के Apple इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। प्री-ऑर्डर इसी सप्ताह शुरू होने और बिक्री अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
