नई दिल्ली: HERO ने हाल ही में एक इवेंट में हीरो ने अपनी क्रूज कंट्रोल अपडेटेड Xtreme 160R की झलक दिखाई है। हीरो ने जनवरी 2024 में अपनी पहली 125 सीसी की स्पोर्ट्स बाइक Xtreme 125R लॉन्च की थी। हालांकि, यह कोई मीडिया इवेंट या किसी भी तरह का सार्वजनिक शो नहीं था। एक एक्सक्लूसिव डीलर इवेंट था जहां क्रूज कंट्रोल वाली अपडेटेड Xtreme 160R भी पेश की गई। HERO Xtreme 125R में क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं, जो एक बटन से स्पीड नियंत्रित करने की क्षमता करेंगी। HERO ने 125cc कम्यूटर बाइक पर क्रूज कंट्रोल फीचर की टेस्टिंग की है,। इस मैजिकल बटन को दबाने से स्पीड सेट रहेगी। आप बिना एक्सीलरेटर घुमाए राइडिंग कर सकते हैं।
नई अपडेटेड HERO Xtreme 125R पर में रेड और ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन मिलता है। साथ ही, नए ग्राफिक्स भी मिलते हैं जो इसे एक नया रूप और प्रीमियम लुक देते हैं। इसके नए बार-एंड मिरर तुरंत नजर आते हैं जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देंगे। इसके अलावा हीरो ने हैंडलबार को अपडेट करके उसे और भी लंबा कर दिया है जो पहले से ज्यादा प्रभावशाली राइडिंग पोस्चर दे सकता है। डुअल-टोन फ्यूल टैंक पर एक्सट्रीम बैजिंग और इसके मस्कुलर टैंक कवर पर 125 ग्राफिक देख सकते हैं। अभी भी वही LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED DRLs, LED टेल लाइट्स और LED टर्न इंडिकेटर्स, RSU टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक सेटअप, स्प्लिट ग्रैब रेल्स वाली स्पिट सीट मिलती है। पहिए तो वैसे ही दिखते हैं, लेकिन टायर थोड़े मोटे हो सकते हैं।
डीलर इवेंट में Hero ने अपडेटेड Xtreme 160R के साथ-साथ क्रूज़ कंट्रोल फीचर वाली Xtreme 125R भी पेश की। बाइक का इंजन 124.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड है, जो 11.4 bhp पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है। गियरबॉक्स 5-स्पीड का है। नया कलर LCD क्लस्टर Xtreme 250R और Glamour X जैसा है। बाइक में क्रूज़ कंट्रोल है। ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ स्विचगियर भी अपडेटेड है। नई Xtreme 125R अब सिंगल सीट वर्ज़न में भी आती है।Hero का यह अपडेटेड मॉडल सीधे Honda CB125 Hornet का मुकाबला करेगा।
