नई दिल्ली: Hyundai Motor India ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20 को और किफायती बना दिया है। कंपनी ने चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है। Hyundai i20 अब सिर्फ 5.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें 6 airbags जैसे सेफ्टी फीचर्स भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं। कीमत कम होने के बावजूद फीचर्स और सेफ्टी में कोई बड़ी कटौती नहीं की गई है।
Hyundai i20 का सबसे सस्ता Era वेरिएंट होने के बावजूद इसमें फीचर्स की कोई बड़ी कटौती नहीं की गई है। अगर कोई ग्राहक 5.99 लाख रुपये (ex-showroom) में बेस मॉडल खरीदता है, तब भी उसे 6 airbags जैसी मजबूत सेफ्टी, digital instrument cluster, body-coloured ORVMs और door handles से प्रीमियम लुक, आगे-पीछे skid plates, Type-C USB charger और telescopic steering जैसे जरूरी फीचर्स मिलेंगे। Hyundai ने i20 के Magna Executive और Magna वेरिएंट की कीमतों में भी बदलाव किया है। अब Magna Executive की कीमत 6.74 लाख रुपये और Magna वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये (ex-showroom) कर दी गई है।
Magna Executive वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिससे ड्राइविंग से जुड़ी सारी जानकारी साफ और आधुनिक तरीके से दिखाई देती है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम टायर में हवा का दबाव कम होने पर तुरंत जानकारी देता है। ऑटोमैटिक हेडलैंप्स की सुविधा है। रोशनी कम होते ही लाइट अपने आप जल जाती है। इसमें की-लेस एंट्री दी गई है। बिना चाबी लगाए कार खोली जा सकती है। इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले ORVMs मिलते हैं, जिन्हें बटन से सेट किया जा सकता है। स्टीयरिंग पर ही ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल दिए गए हैं, ताकि ड्राइवर को फोन या म्यूजिक चलाने के लिए हाथ हटाना न पड़े।
Magna Executive और Magna वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित होते हैं, जो थोड़ा ज्यादा बजट में ज्यादा आराम और आधुनिक सुविधाएं चाहते हैं। Magna वेरिएंट में अतिरिक्त कम्फर्ट के लिए इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है। Hyundai कंपनी डीलर से 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगवाने की सुविधा दे रही है। इस पूरे पैकेज की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है और इस पर 3 साल की वारंटी भी दी जा रही है।
Hyundai i20 में 1.2 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 बीएचपी की पावर और 114.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी कार पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है।
