इंडिया का सबसे बड़ा टीवी Wobble Maximus लॉन्च, 116.5 इंच की स्क्रीन से आएगा सिनेमा हॉल का मज़ा


नई दिल्ली: इंडियन कंपनी Wobble Displays ने 116.5 इंच वाला Maximus Series Google TV 5.0 लॉन्च किया है, जो भारत में अब तक का सबसे बड़ा टीवी है। यह सिर्फ आकार में बड़ा ही नहीं, बल्कि इसके साथ मिलने वाली उन्नत टेक्नोलॉजी और फीचर्स घर में मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) के अनुभव को प्रीमियम बना देंगे।

घर में सिनेमा का मज़ा अब सीधे आपके लिविंग रूम में आएगा। 116.5 इंच की सुपरबिग स्क्रीन, QLED + MiniLED तकनीक दी गई है। स्मार्ट टीवी में 4K 144Hz रिफ्रेश रेट, Google TV 5.0 और Android 14 मिलेंगे। ऐप्स, गेम्स और स्ट्रीमिंग सब कुछ सुपर स्मूद होगा। 5184 Dimming Zones वाली MiniLED बैकलाइटिंग भी इसमें दी गई है। स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की रोशनी को बहुत ही सटीक तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। इससे काले रंग और ब्राइट रंग दोनों और भी बेहतर दिखते हैं और तस्वीरें बेहद क्लियर और डीटेल्ड लगती हैं। भारत में किसी भी बड़े टीवी में पहली बार यह फीचर आया है। हर तस्वीर में रंग और कंट्रास्ट पहले से कहीं बेहतर और रीयल लगता है। Dolby Vision + Atmos और 240W 6.2.2 चैनल ऑडियो सिस्टम के साथ दो दमदार वूफर्स मिलेंगे।

Indkal Technologies के सीईओ आनंद दुबे कहते हैं, “Maximus Series सिर्फ भारत का सबसे बड़ा टीवी नहीं है। हम एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं कर रहे, बल्कि एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।“ Maximus Series सिर्फ 116.5 इंच में ही नहीं, बल्कि 86 इंच और 98 इंच के ऑप्शन में भी उपलब्ध है।

इस टीवी में 116.5 इंच की स्क्रीन पर आप हर चीज़ बड़ी और स्पष्ट देख सकते हैं, जैसे थिएटर में देख रहे हों। QLED + MiniLED तकनीक की मदद से रंग ज़्यादा रियलिस्टिक और कंट्रास्ट गहरा दिखता है। 2000 Nits की पिक ब्राइटनेस से टीवी की स्क्रीन सूरज की रोशनी में भी चमकदार और स्पष्ट रहती है। 4K रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से गेम्स और मूविंग कंटेंट बिल्कुल लैग-फ्री होते हैं। यह टीवी सिर्फ बड़ा नहीं, बल्कि रंग, रोशनी और मूवमेंट के मामले में भी परफेक्ट है, जिससे गेमिंग और फिल्में दोनों का अनुभव थिएटर जैसा हो जाता है।