INDIA का पहला सेल्फड्राइविंग ई-ऑटोरिक्शा Swayamgati 4.15 लाख रुपये में लॉन्च

नई दिल्ली: Omega Seiki Mobility (OSM) ने इंडिया में दुनिया का पहला ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Swayamgati को लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बिना किसी ड्राइवर के अपने आप चलता है। अब आप इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की बुकिंग करा सकते हैं। इसे मुख्य रूप से सामान ढोने के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 4.15 लाख रुपये होगी। यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा अपने आप चलेगा। मैनुअल काम कम करेगा। समय बचाएगा और सामान को ढोने के काम को तेज और सुरक्षित बनाएगा।

Swayamgati Cargo, OSM की पैसेंजर ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी पर खासतौर पर सामान ढोने के लिए यह इलेक्ट्रिक ई-ऑटोरिक्शा बनाया गया है। यह छोटे-छोटे कैंपस, इंडस्ट्रियल पार्क, एयरपोर्ट, ई-कॉमर्स सेंटर, गेटेड कम्युनिटी और स्मार्ट सिटी जैसे जगहों पर काम करेगा। इसमें AI से चलने वाली स्मार्ट तकनीक लगी है। Lidar और GPS से रास्ता पता लगा सकता है। कई सेंसर से नेविगेट कर सकता है। AI से 6 मीटर तक रुकावटें पहचान सकता है। तय रूट्स पर चलेगा और रिमोट से वाहन को कंट्रोल किया जा सकता है।

Swayamgati Cargo एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चल सकता है और इसमें सामान ढोने की अद्भुत क्षमता है। इससे कंपनियों को मानवीय श्रम पर कम निर्भर रहना पड़ेगा और काम तेजी से होगा। OSM का लक्ष्य अगले 2 साल में 1,500 ऑटोनॉमस कार्गो और पैसेंजर वाहन लॉन्च करना है। OSM के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. उदय नारंग का कहना है कि Swayamgati Cargo भारत में ऑटोनॉमस (खुद चलने वाले) वाहनों का अगला बड़ा कदम है। इससे फैक्ट्रियों में काम ज्यादा तेजी से होगा। OSM के CSO विवेक धवन का कहना है कि यह वाहन मानवीय गलती को कम करता है, खर्च घटाता है और हर मूवमेंट को सही समय पर सुनिश्चित करता है।

OSM की फैक्ट्रियां फरीदाबाद और चाकन (पुणे) में हैं। दुबई का असेंबली प्लांट एशिया और अफ्रीका में वाहनों की सप्लाई करता है। 200 से ज्यादा डीलरशिप और सर्विस सेंटर सुनिश्चित करते हैं कि इंडस्ट्रियल क्लाइंट और फ़्लीट ऑपरेटर्स को हर जगह भरोसेमंद सपोर्ट मिले।