नई दिल्ली : स्मार्टफोन ब्रैंड iQOO ने इंडिया में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है। यह इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट CPU में 31% और GPU में 49% तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। iQOO Neo 10 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस Amazon.in और iQOO e-store पर उपलब्ध है।
iQOO का इन-हाउस Supercomputing Chip Q1 इसे गेमिंग, विडियो क्वालिटी और फ्रेम स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है। 2.42 मिलियन से अधिक AnTuTu स्कोर 144 FPS गेमिंग, MEMC तकनीक से यह दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.78 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 50MP Sony OIS रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 4K@60FPS रिकॉर्डिंग मिलती है। 7000mAh की बैटरी और 120W फ्लैशचार्ज से यह 19 मिनट में 50% चार्ज और 36 मिनट में 100 पर्सेंट चार्ज हो जाता है। इंडिया में यह विशेष इफर्नो रेड कलर और Titanium Chrome रंगों में मिलती है। यह रेसिंग ट्रैक से प्रेरित डुअल टोन पिक्सल डिजाइन में आता है।
iQOO Neo 10 की 7000mAh सिलिकॉन ब्लू वॉट बैटरी 8.09mm की स्लिम बॉडी में दी गई है। यह iQOO Neo सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। iQOO Neo 10 Funtouch OS 15 (Android 15) पर चलता है और कंपनी इसके लिए 3 साल के Android अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है।iQOO Neo 10 का निर्माण ग्रेटर नोएडा स्थित वीवो प्लांट में किया गया है। कंपनी के देशभर में 670 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स मौजूद हैं ।
वैरिएंट | MRP | इफेक्टिव कीमत |
8GB + 128GB | ₹31,999 | ₹29,999 |
8GB + 256GB | ₹33,999 | ₹31,999 |
12GB + 256GB | ₹35,999 | ₹33,999 |
16GB + 512GB | ₹40,999 | ₹38,999 |