Kia INDIA ने 29,112 कारें बेच निकाला विक्ट्री मार्च: 2026 में कुल 84000+ गाड़ियां बिकीं

नई दिल्ली: Kia India ने मार्च 2026 में 29,112 यूनिट्स की अब तक की सबसे बेहतरीन मासिक बिक्री दर्ज की। यह मार्च 2025 के 25,525 यूनिट्स के मुकाबले करीब 14.5% की दमदार साल-दर-साल वृद्धि को दर्शाती है। कंपनी ने न सिर्फ मासिक स्तर पर रिकॉर्ड बनाया, बल्कि पहली तिमाही में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 84,316 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि के 75,576 यूनिट्स के मुकाबले 11.6% की मजबूत बढ़त है।


कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि नई Kia Seltos ने बाजार में जबरदस्त पकड़ बनाई है, जिसे 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग का भी बड़ा सहारा मिला है। Kia Sonet और Kia Carens भी लगातार अच्छी बिक्री के साथ कंपनी के वॉल्यूम को मजबूत बनाए हुए हैं।

नई Seltos लॉन्च के होने बाद हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो रही है, जो ग्राहकों की बढ़ती पसंद और भरोसे को दर्शाती है। इसके शानदार डिजाइन, एडवांस ADAS फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग ने इसे प्रीमियम फैमिली SUV सेगमेंट में मजबूत स्थिति दिलाई है। Sonet अब पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में ₹10 लाख से कम कीमत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होकर ग्राहकों के लिए और भी आसान विकल्प बन गई है।

Carens लाइन-अप भी लगातार लोकप्रिय हो रही है। Clavis ICE और EV वेरिएंट्स GT-Line और X-Line ट्रिम्स के साथ ज्यादा प्रीमियम फील दे रहे हैं, जबकि 6-सीटर कैप्टन सीट्स, बेहतर कम्फर्ट और प्रैक्टिकल डिजाइन इसे फैमिली कार के रूप में मजबूत बनाते हैं।

Kia Corporation की इंडियन यूनिट ने कुछ ही वर्षों में एक नए ब्रांड से भरोसेमंद मोबिलिटी पार्टनर तक का सफर तय किया है। कंपनी का फोकस एडवांस सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस पर रहा है, जिससे ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर किए गए सुधारों ने भी ब्रांड के प्रति दोबारा खरीदारी की इच्छा को बढ़ाया है। Kia India नए प्रोडक्ट्स और मार्केट एक्सपेंशन के जरिए इस ग्रोथ को और तेज करने की तैयारी में है। कंपनी का लक्ष्य भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस देना है, जिसमें ग्राहक-केंद्रित सोच सबसे अहम भूमिका निभाएगी।

देशभर में 390 शहरों में फैले 862 टचपॉइंट्स के मजबूत नेटवर्क के साथ कंपनी अपनी पहुंच लगातार बढ़ा रही है। इसके अलावा 124 सर्टिफाइड प्री-ओन्ड आउटलेट्स के जरिए एक्सचेंज, इंस्टेंट पेमेंट और आसान ओनरशिप अनुभव भी सुनिश्चित किया जा रहा है—जो Kia को इंडियन ऑटो बाजार में और मजबूती से स्थापित कर रहा है।