2019 से Kia Seltos की 6 लाख गाड़ियों की रिकॉर्ड सेल : बिक्री में तूफान, सड़क की शान

नई दिल्ली: जापान की लोकप्रिय SUV Kia Seltos ने इंडिया में लॉन्च के बाद से अब तक 6 लाख (600,000) यूनिट बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। 2019 में बाजार में उतरी Seltos लगातार मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन करती रही है। यह उपलब्धि दिखाती है कि ग्राहकों के बीच इस मॉडल की पकड़ लगातार बनी हुई है और हर वेरिएंट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

कंपनी का कहना है कि इस उपलब्धि के पीछे सभी वेरिएंट्स की लगातार मांग रही है. खास बात ये है कि कुल सेल में लगभग 29 प्रतिशत हिस्सा टॉप वेरिएंट्स का है. इससे साफ होता है कि ग्राहक अब बेहतर सेफ्टी, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स से लैस हाई-एंड ट्रिम्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि एंट्री और मिड वेरिएंट्स की मांग भी संतुलित बनी हुई है, जिससे इसका ग्राहक आधार व्यापक बना हुआ है।

साल 2019 में भारतीय बाजार में कदम रखने वाली सेल्टोस ने शुरुआत से ही अपने डिजाइन और फीचर्स के दम पर ध्यान खींचा. इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन के साथ पेश किया गया, साथ ही अलग-अलग ट्रांसमिशन ऑप्शन भी उपलब्ध कराए गए। Kia Seltos ने अपने स्टाइलिश ग्लोबल डिजाइन, पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फीचर-लोडेड केबिन के दम पर बाजार में अलग पहचान बनाई। उस समय जब ज्यादातर SUV केवल मजबूती और स्पेस पर फोकस कर रही थीं, Seltos ने टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड कार फीचर्स, बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर के जरिए ग्राहकों को नया अनुभव दिया। यही वजह है कि यह SUV परिवारों और युवा खरीदारों दोनों की पसंद बनी।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी ने इसकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। समय-समय पर अपडेट के साथ इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), बेहतर कनेक्टिविटी और ज्यादा सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए। खास बात यह है कि लगभग 29% बिक्री टॉप वेरिएंट्स की रही है, जिससे साफ है कि ग्राहक अब ज्यादा सेफ्टी, कम्फर्ट और एडवांस फीचर्स वाले मॉडल चुन रहे हैं। वहीं एंट्री और मिड वेरिएंट्स की भी लगातार मांग बनी हुई है, जो इसकी संतुलित कीमत और वैल्यू को दिखाता है।

अब कंपनी ने नई जनरेशन Seltos पेश करने की तैयारी कर ली है, जो पहले से ज्यादा बड़ी और बोल्ड होगी। नई Seltos की लंबाई 4,460mm, चौड़ाई 1,830mm और व्हीलबेस 2,690mm होगा, जिससे केबिन स्पेस और रोड प्रेजेंस दोनों बेहतर होंगे। इसमें बड़ा डिजिटल इंटरफेस, अपग्रेडेड ADAS सिस्टम, बेहतर सेफ्टी स्ट्रक्चर और ज्यादा आरामदायक इंटीरियर मिलेगा। इंजन और गियरबॉक्स के कई विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।

Kia India के चीफ सेल्स ऑफिसर सनहैक पार्क के मुताबिक, 6 लाख बिक्री का आंकड़ा इस बात का सबूत है कि ग्राहक डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के संतुलन को पसंद कर रहे हैं। आने वाली नई Seltos कंपनी के अगले ग्रोथ फेज की अगुवाई करेगी और पुराने व नए दोनों ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारी में है।