Made in India, World Ready : 22,000/- में Wobble One का देसी स्मार्ट पावरफोन लॉन्च, 12 दिसंबर से बिक्री

नई दिल्ली: इंडिया के तेजी से उभरते टेक ब्रांड Wobble ने 19 नवंबर को अपने पहले स्मार्टफोन Wobble One को लॉन्च किया। कंपनी ने इसे मिड-प्रीमियम रेंज में AI-पावर्ड कैमरा फोन के रूप में पेश किया है। जिसमें Dolby Vision सपोर्ट, दमदार परफॉरमेंस और स्लिम डिजाइन दिया गया है। यह Amazon पर 12 दिसंबर से सेल होगा।

कंपनी ने Wobble One स्मार्टफोन को तीन आकर्षक कलर्स Mythic White, Eclipse Black और Odyssey Blue में लॉन्च किया है। भारत में फोन की शुरुआती कीमत 22,000 रुपये रखी गई है। यह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। जबकि फोन के 8GB+256GB और 12GB+256GB मेमोरी ऑप्शंस भी पेश किए गए हैं। कंपनी का सिद्धांत “Made in India. Engineered for the World.” अब स्मार्टफोन में भी दिखाई देता है।

Wobble One पूरी तरह इंडिया में डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल कैमरा क्षमता के साथ आता है। Wobble One में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है, जो 2.6 GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और रोजमर्रा के काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, Wobble मोड और मैक्रो कैमरा है। कैमरे की गुणवत्ता का डेमो भारत के मशहूर फोटोग्राफर सुधीर शिवराम ने पेश किया।

6.67 इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision के साथ है। बैटरी लंबे समय तक कॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्टैंडबाय का समर्थन करती है। Wobble One स्टॉक Android 15 पर चलता है, जिसमें Google AI की मदद से स्मार्ट और क्लीन यूजर एक्सपीरियंस मिलता है। फोटोग्राफी के लिए Wobble One SmartPhone में 50MP Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड + Bokeh कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस लगा है। Wobble One कैमरे में Wobble Mode लेकर आया है, जिसे कंपनी ने एक AI-स्टेबलाइज्ड फोटोग्राफी फीचर के रूप में पेश किया है।

कंपनी ने दावा किया है कि Wobble One फोन 47 घंटे तक की कॉलिंग, 24 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक और 22 दिनों की स्टैंडबाय लाइफ दे सकता है। फोन का डिजाइन भी प्रीमियम है। यह 7.8mm की स्लिम प्रोफाइल, ग्लास बैक और अल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम के साथ उतारा गया है। Wobble One फोन में USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, Dolby Atmos सपोर्ट और स्टाइलिश AI-पावर्ड इंटरफेस दिया गया है।