मुंबई: Mahindra and Mahindra Limited (M&M Ltd.) ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से ट्रक और बस मार्केट में नई जान फूंक दी है। महिंद्रा कंपनी के ट्रक और बस सेगमेंट (3.5 टन वजन से ज्यादा के कमर्शल वाहन) ने अक्टूबर 2025 में कुल 2,034 गाड़ियां बेचीं। अक्टूबर 2024 की तुलना में कंपनी की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी हुई है। महिंद्रा का यह बिजनेस दो प्रमुख इकाइयों — Mahindra Trucks & Buses Division (MTBD) और SML Mahindra Limited (SML) — के अंतर्गत आता है।
कंपनी के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन विनोद सहाय ने कहा, “त्योहारी सीजन, कम GST दरों और रिटेल डिमांड में सुधार ने अक्टूबर में कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री को नई रफ्तार दी। हमारी 14% ग्रोथ मुख्यतः ILCV ट्रक्स और बसों के मजबूत प्रदर्शन से आई है। हालांकि, HCV सेगमेंट में अभी भी डिमांड की चुनौतियां बनी हुई हैं। कार्गो सेगमेंट में कुल 1,255 वाहनों की बिक्री हुई, जो 8% की ग्रोथ दर्ज करती है।
पैसेंजर व्हीकल (बस) सेगमेंट ने 24% की उछाल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। SML Mahindra ने तो कमाल कर दिया। 32% की कुल ग्रोथ दर्ज की, जिसमें कार्गो वाहनों की बिक्री 507 यूनिट और बसों की बिक्री 552 यूनिट (36% बढ़ोतरी) रही। Mahindra Trucks & Buses Division (MTBD) का प्रदर्शन स्थिर रहा, जिसने 975 यूनिट्स की बिक्री के साथ अक्टूबर में 2% की मामूली गिरावट दर्ज की। फिर भी, कंपनी की समग्र स्थिति सकारात्मक बनी हुई है, क्योंकि साल-दर-साल (YTD) ग्रोथ 6% तक पहुंच चुकी है।
1945 में स्थापित Mahindra Group आज दुनिया के 100 से अधिक देशों में सक्रिय है। 3.24 लाख कर्मचारियों के साथ भारत की सबसे भरोसेमंद मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक है। महिंद्रा का मकसद “Rise for Good” है। हर सफर में तरक्की, टिकाऊ विकास और समाज को सशक्त बनाना। अक्टूबर का यह प्रदर्शन साबित करता है कि महिंद्रा सिर्फ गाड़ियां नहीं बेचती — वह हर बार नई एनर्जी के साथ सफलता की राह पर दौड़ती है!
