कल दिखेगा MG Majestor का असली दम, 40 लाख हो सकती है कीमत, प्री-बुकिंग जल्द

नई दिल्ली: JSW MG Motor India 12 February 2026 को इंडियन मार्केट में अपनी नई और बहुप्रतीक्षित SUV MG Majestor को पेश करने जा रही है। इस SUV को पहली बार 2025 Bharat Mobility Expo में दिखाया गया था। MG Majestor दरअसल MG Gloster का ही बड़ा और ज्यादा प्रीमियम अपडेटेड वर्जन है, लेकिन कंपनी इसे अपनी लाइन-अप में Gloster से ऊपर पोजिशन करेगी। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये (ex-showroom) से शुरू हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक कीमतों की घोषणा मार्च में होने की उम्मीद है, जबकि प्री-बुकिंग जल्द शुरू की जा सकती है।

MG Majestor में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो इसे ताकत और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में मजबूत बनाता है। इसके 4×2 वेरिएंट में यही इंजन 163 hp की पावर और 375 Nm का टॉर्क देगा। 4×4 वर्जन ज्यादा पावरफुल होगा, जिसमें 218 hp की ताकत और 480 Nm तक का दमदार टॉर्क मिल सकता है। MG Majestor सिर्फ दिखने में ही बड़ी SUV नहीं होगी, बल्कि ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए भी तैयार की जा रही है।

इसमें तीन डिफरेंशियल लॉक मिलने की उम्मीद है, जो खराब रास्तों, कीचड़, रेत या पहाड़ी इलाकों में बेहतर ग्रिप और कंट्रोल देने में मदद करते हैं। ड्राइवर को जरूरत के हिसाब से 2WD (टू-व्हील ड्राइव), 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) और लो-रेंज 4WD मोड के बीच बदलाव करने का विकल्प भी मिलेगा। सामान्य सड़क पर आप 2WD मोड इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि ऊबड़-खाबड़ रास्तों या ऑफ-रोडिंग के दौरान 4WD या लो-रेंज मोड ज्यादा ताकत और पकड़ देगा।

MG Majestor लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में अपने सेगमेंट की गाड़ियों से अलग पहचान बनाएगी। D+ सेगमेंट में नई जगह बनाएगी। SUV का फ्रंट लुक काफी बोल्ड होगा। इसमें बड़ी Matrix-स्टाइल ग्रिल मिलेगी, जो SUV को रोबदार अंदाज देती है। साइड प्रोफाइल में 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और नया बंपर डिजाइन इसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं।

केबिन में ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री के साथ प्रीमियम केबिन फील मिलेगा। फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम टेक्नोलॉजी का अनुभव देंगे। सेफ्टी के लिए Level 2 ADAS, ऑटोमैटिक थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड, वेंटिलेटेड व हीटेड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।