MG का बड़ा धमाका: लॉन्च किया इंडिया का पहला ‘ऑल-इन-वन’ NEV प्लेटफॉर्म ADAPT, एक ही चेसिस पर दौड़ेंगी EV और हाइब्रिड कारें

MG का बड़ा धमाका: लॉन्च किया इंडिया का पहला ‘ऑल-इन-वन’ NEV प्लेटफॉर्म ADAPT, एक ही चेसिस पर दौड़ेंगी EV और हाइब्रिड कारें

गुरुग्राम। इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में क्लीन और ग्रीन गाड़ियों को लेकर एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। JSW MG Motor India ने आज ऑटो इंडस्ट्री में हलचल मचाते हुए इंडिया का पहला मल्टी न्यू एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म ‘MG ADAPT’ (Advance Drive Architecture Platform Technology) पेश कर दिया है। यह एक ऐसा जादुई ढांचा (प्लेटफॉर्म) है, जिसके ऊपर कंपनी अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार (EV), हाइब्रिड कार (HEV), प्लग-इन हाइब्रिड कार (PHEV) और रेंज एक्सटेंडर कार (REEV) सभी को तैयार कर सकती है। ग्राहकों को अब अपनी पसंद की एनर्जी चुनने की पूरी आजादी मिलेगी।

पिच पर उतरी ‘फ्यूचर रेडी’ तकनीक: 2026-27 तक आएंगी दो नई कारें

MG मोटर इस नए प्लेटफॉर्म के साथ फुल फॉर्म में नजर आ रही है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह सुस्त बैठने के मूड में नहीं है। वित्तीय वर्ष (FY) 2026-27 तक इसी ADAPT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार (EV) और एक प्लग-इन हाइब्रिड कार (PHEV) भारतीय सड़कों पर एंट्री मार देगी। इस प्लेटफॉर्म की मदद से नए मॉडल्स को बहुत तेजी से डेवलप किया जा सकेगा, जिससे गाड़ियों की रेंज, सेफ्टी और परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार होगा।

इंजन रूम में क्या है खास? लगे हैं दुनिया के पहले और धाकड़ कंपोनेंट्स

इस प्लेटफॉर्म को बेहद स्मार्ट और पावरफुल बनाया गया है। इसके अंदर एक खास हाइब्रिड इंजन, डेडिकेटेड बैटरी सिस्टम और दो ऐसी चीजें जोड़ी गई हैं जो गेम बदल देंगी:
इंडिया का पहला 10-इन-1 इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट: यह गाड़ी की जटिलता को कम करके परफॉर्मेंस को कई गुना बढ़ा देता है।
दुनिया का पहला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन: यह बिना किसी झटके के गाड़ी को बेहतरीन पिकअप और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है।
“हमारा मानना है कि भविष्य इस बात में है कि ग्राहकों को उनकी लाइफस्टाइल के हिसाब से एनर्जी का ऑप्शन चुनने की आजादी मिले, वो भी बिना परफॉर्मेंस या माइलेज से समझौता किए। MG ADAPT हमारी इसी सोच का नतीजा है।” – अनुराग मल्होत्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर, JSW MG Motor India

चार गियर नहीं, अब चलेंगे चार ‘ऑटोमैटिक स्मार्ट मोड’

रास्तों और ट्रैफिक की कंडीशन को समझने के लिए इसमें एक इंटेलिजेंट एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम गाड़ी चलाते वक्त खुद-ब-खुद इन 4 मोड्स में से सबसे बेस्ट मोड चुन लेता है:
Pure Electric Drive: शहर के ट्रैफिक में बिना किसी आवाज के केवल बैटरी पर मजे से चलें।
Series Hybrid Drive: इंजन बिजली बनाएगा और मोटर गाड़ी के पहियों को घुमाएगी।
Parallel Hybrid Drive: जब आपको भारी परफॉर्मेंस या रेस लगानी हो, तो इंजन और मोटर दोनों मिलकर पूरी ताकत झोंक देंगे।
Engine Direct Drive: जब आप हाईवे पर क्रूज़ कर रहे हों, तो यह मोड सबसे ज्यादा माइलेज (Efficiency) देगा।

लंबी दूरी का टेंशन खत्म करेगी REEV टेक्नोलॉजी

इस प्लेटफॉर्म में रेंज एक्सटेंडर (REEV) तकनीक का भी सपोर्ट है। इसमें गाड़ी हमेशा इलेक्ट्रिक मोटर से ही चलेगी, लेकिन जब बैटरी खत्म होने वाली होगी, तो गाड़ी में लगा छोटा पेट्रोल इंजन एक जनरेटर की तरह काम करेगा और बैटरी को चार्ज कर देगा। यानी लंबी दूरी के सफर में चार्जिंग स्टेशन ढूंढने का कोई टेंशन ही नहीं!