नई दिल्ली: ऑडियो एक्सेसरीज के लिए मशहूर Anker की सब-ब्रांड Soundcore ने घर में सिनेमा जैसा मजा लेने वालों के लिए नया स्मार्ट प्रोजेक्टर Nebula P1i पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसके घूमने वाले स्पीकर्स हैं। आमतौर पर प्रोजेक्टर में आवाज की क्वॉलिटी कमजोर होती है और स्पीकर एक ही दिशा में फिक्स रहते हैं। इस डिवाइस में स्पीकर्स को घुमाकर अपनी तरफ किया जा सकता है ताकि आवाज सीधे दर्शकों तक पहुंचे। लॉन्चिंग कीमत 369 डॉलर रखी गई थी, जो भारतीय रुपये में करीब 31,500–32,000 रुपये के आसपास बैठती है। वहीं ऑफर के दौरान इसकी कीमत 295 डॉलर( करीब 25,000–26,000 रुपये) तक पहुंची है।
यह प्रोजेक्टर 1080p फुल HD क्वालिटी, Google TV सपोर्ट, Netflix-YouTube जैसे ऐप, ऑटोफोकस, स्क्रीन फिट, कीस्टोन करेक्शन और 380 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस जैसी सुविधाओं के साथ आता है। इसमें दोनों तरफ 10W स्पीकर्स दिए गए हैं जो खुलने के बाद अलग-अलग दिशा में घूम सकते हैं।
Nebula P1i का डिजाइन भी पोर्टेबल रखा गया है। इसका वजन करीब 5 पाउंड है और ऊपर कैरी हैंडल दिया गया है, जिससे इसे कमरे से बाहर या आउटडोर इस्तेमाल के लिए आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें ऑल-ग्लास लेंस और सील्ड ऑप्टिकल सिस्टम दिया गया है। यह प्रोजेक्टर तेज रोशनी वाले माहौल के बजाय डार्क रूम के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है। ज्यादातर प्रोजेक्टर में स्पीकर फिक्स होते हैं। आवाज उसी दिशा में जाती है जहां प्रोजेक्टर रखा हो। लेकिन Nebula P1i में दोनों तरफ 10W के स्पीकर्स दिए गए हैं, जिन्हें बाहर निकालकर घुमाया जा सकता है। ये स्पीकर्स 90 डिग्री साइड में और 200 डिग्री ऊपर-नीचे घूमते हैं। मतलब अगर आप कमरे के किसी भी कोने में बैठे हैं, तो स्पीकर की दिशा अपनी तरफ सेट कर सकते हैं।
इसमें 1080p फुल HD प्रोजेक्शन, 380 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस, ऑल-ग्लास लेंस और सील्ड ऑप्टिकल इंजन दिया गया है। धूल कम पहुंचेगी और लंबे समय बाद भी फोकस पर असर कम पड़ेगा। हालांकि कंपनी साफ कह रही है कि यह डार्क रूम प्रोजेक्टर है। कम रोशनी वाले कमरे में अच्छा अनुभव देगा, लेकिन तेज धूप या ज्यादा रोशनी में स्क्रीन फीकी पड़ सकती है। इसमें Google TV भी मिलता है, जिससे Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप सीधे चलेंगे, अलग डोंगल लगाने की जरूरत नहीं होगी।
