• तीन दिन तक चल सकती है बैटरी, बिक्री 13 अगस्त से शुरू होगी
• बड़ी बैटरी के बावजूद फोन सिर्फ 8.4mm पतला
नई दिल्ली। स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बैटरी खत्म होने की चिंता कम करने वाला Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल में एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकती है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन सिर्फ 8.4mm पतला है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i, IP65 रेटिंग और मजबूत चेसिस दिया गया है। इसे Dark Night, Arctic Blue और Starlight Purple रंगों में खरीदा जा सकेगा। बिक्री 13 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे से mi.com, Amazon और Xiaomi के रिटेल स्टोर के जरिए शुरू होगी।
Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं 8GB+128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। कंपनी की MRP क्रमश: 27,999 रुपये और 30,999 रुपये है। शुरुआती ऑफर में SBI, Axis और Kotak क्रेडिट कार्ड/EMI पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी शामिल है।
फोन में 6.9 इंच का TrueColour AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz AdaptiveSync, 100% DCI-P3 कलर गैमट और अधिकतम 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। दावा किया गया है कि विडियो देखने, गेम खेलने और बाहर तेज रोशनी में स्क्रीन देखने का अनुभव बेहतर होगा। फोन में HydroTouch 2.0 भी है, जिससे गीली या चिकनाई युक्त उंगलियों से भी स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है।
Redmi Note 17 5G में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। फोन में Long-Term Fluency Engine और 10,416mm² का ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 48 महीने तक लैग-फ्री इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।
8000mAh बैटरी के साथ 45W Turbo Charging मिलती है और बॉक्स में 45W चार्जर भी दिया गया है। फोन दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी की क्षमता 80 फीसदी तक बनी रह सकती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें Night Mode, AI HDR, Dynamic Shots, AI Editor और 2x इन-सेंसर जूम जैसे फीचर मिलते हैं।
फोन में Corning Gorilla Glass 7i, IP65 रेटिंग और मजबूत चेसिस दिया गया है। इसे Dark Night, Arctic Blue और Starlight Purple रंगों में खरीदा जा सकेगा। बिक्री 13 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे से mi.com, Amazon और Xiaomi के रिटेल स्टोर के जरिए शुरू होगी।
