नई दिल्ली: इंडिया की डीप-टेक स्टार्टअप CynLr अब रोबोटिक्स की दुनिया में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। करीब 5 साल की रिसर्च और डेवलपमेंट के बाद कंपनी इंडिया का पहला “Object Intelligence Stack” पेश करने जा रही है। यह तकनीक रोबोट्स को बिना पहले से ट्रेन किए, बिल्कुल नए और अनजान सामान को देखने, समझने, सीखने और उठाने-पकड़ने की क्षमता देती है। बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में 10 फरवरी 2026, सुबह 11 बजे से, रोबोटिक्स की दुनिया में एक खास नज़ारा देखने को मिलेगा। CynLr HIVE में होने वाले इस मीडिया इवेंट में रोबोट्स को लाइव मौके पर सीखते, समझते और काम करते देखा जाएगा।
अभी तक ज्यादातर रोबोट्स को काम करने से पहले यह बताया जाता है कि किस चीज़ को कैसे उठाना है। लेकिन CynLr की यह नई तकनीक रोबोट को इंसान की तरह सोचने और सीखने में मदद करती है। अगर रोबोट के सामने कोई नया ऑब्जेक्ट आ जाए, जिसे उसने पहले कभी नहीं देखा, तब भी वह खुद समझ लेगा कि उसे कैसे पकड़ना या इस्तेमाल करना है।
hysical Intelligence और Embodied AI पर CynLr 2019 से काम कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा कमर्शियल-रेडी प्लेटफॉर्म है और दुनिया के शुरुआती सिस्टम्स में से एक है, जो रियल टाइम में सीखने की क्षमता दिखाता है। लाइव डेमो से यह भी समझाया जाएगा कि यह तकनीक फैक्ट्रियों और इंडस्ट्रियल सेट-अप में कैसे काम आती है, जहां रोज़ नए आकार-प्रकार के पार्ट्स आते हैं।
मीडिया को CynLr के ऑफिस, लैब और काम करने वाली जगहों में खुद जाकर दिखाया जाएगा कि वहां क्या-क्या हो रहा है। उन्हें बताया जाएगा कि रोबोट्स कहां बनाए जाते हैं। उन पर नई टेक्नोलॉजी कैसे टेस्ट की जाती है। वहां मौजूद इंजीनियर और प्रोडक्ट बनाने वाली टीम सरल भाषा में समझाएगी कि यह सिस्टम कैसे तैयार किया गया, यह अलग-अलग तरह के रोबोट्स के साथ कैसे जुड़कर काम करता है और भविष्य में इसका इस्तेमाल फैक्ट्रियों, वेयरहाउस और इंडस्ट्री में कहां-कहां किया जा सकता है।
इवेंट में CynLr के फाउंडर गोकुल एनए से सीधे आमने-सामने बातचीत करने का मौका मिलेगा। इस बातचीत में वे बताएंगे कि भारत में रोबोटिक्स और AI का आने वाला समय कैसा होगा। CynLr इस बदलाव में क्या नई और बड़ी भूमिका निभाने जा रही है।
