Samsung Vision AI TV की बुकिंग शुरू : 25 मई तक रजिस्ट्रेशन कराएं, 10000 की छूट पाएं

नई दिल्ली: Samsung ने अपने नए Vision AI TVs के लिए इंडिया में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। ग्राहक 12 मई से 25 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स दोनों जगह हो रही है। जो ग्राहक पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हें अर्ली बर्ड ऑफर का फायदा मिलेगा। कंपनी चुनिंदा मॉडल्स पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। नए Vision AI TVs में स्मार्ट AI फीचर्स मिलेंगे, जो पिक्चर और साउंड को अपने आप बेहतर बनाएंगे। Samsung इन टीवी को मई के आखिर में भारत में लॉन्च करेगी।

Samsung अपनी Vision AI Companion (VAC) टेक्नोलॉजी को सभी 4K UHD और उससे ऊपर के मॉडल्स में देने जा रही है। Samsung अब अपने ज्यादा टीवी मॉडल्स में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स देने जा रही है।पहले एडवांस AI फीचर्स सिर्फ महंगे और प्रीमियम टीवी में मिलते थे, लेकिन अब कंपनी इन्हें 4K UHD और उससे ऊपर के लगभग सभी टीवी में उपलब्ध कराएगी। टीवी खुद कंटेंट देखकर पिक्चर क्वालिटी बेहतर करेगा। आवाज को कमरे और कंटेंट के हिसाब से ऑटोमैटिक एडजस्ट करेगा। मूवी, क्रिकेट, गेमिंग या म्यूजिक के अनुसार टीवी अपने सेटिंग्स बदल सकेगा। अलग-अलग स्क्रीन साइज और बजट वाले ग्राहकों को भी AI फीचर्स मिलेंगे। टीवी पहले से ज्यादा स्मार्ट, ऑटोमैटिक और यूजर-फ्रेंडली बन जाएगा।

ग्राहक 12 मई से 25 मई के बीच Samsung की “Hand-raiser” वेबसाइट या रिटेल स्टोर्स पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। Samsung ने हाल ही में इंडिया में अपनी नई AI-पावर्ड Mini LED TV सीरीज भी लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 42,990 रुपये रखी गई है। नई रेंज में 43 इंच से लेकर 100 इंच तक के बड़े स्क्रीन मॉडल शामिल हैं।

Samsung की नई Mini LED टेक्नोलॉजी में पारंपरिक LED की तुलना में आधे आकार की LEDs इस्तेमाल की गई हैं। टीवी में दिए गए Pure Spectrum Color, Color Booster और Mini LED HDR जैसे फीचर्स 90% से ज्यादा वाइड कलर गैमट सपोर्ट करते हैं, जिससे रंग और भी ज्यादा जीवंत नजर आते हैं।