स्पीड किंग सुपर EV Xiaomi SU7 Series लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 902 KM

बीजिंग/नई दिल्ली: Xiaomi ने अपनी नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 सीरीज लॉन्च कर दी है। यह कार तीन वेरिएंट Standard, Pro और Max में आई है। इसकी शुरुआती कीमत करीब RMB 2,19,900 (लगभग ₹25 लाख के आसपास) रखी गई है। कंपनी ने इसे “नए दौर की ड्राइवर कार” बताया है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, लंबी रेंज, हाईटेक फीचर्स और मजबूत सेफ्टी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। फुल चार्ज पर इस कार में 900 किमी से ज्यादा रेंज मिलने का दावा किया है। अब भारत में भी इस कार का इंतजार किया जा रहा है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.08 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 265 किमी/घंटा तक जाती है।

कंपनी ने इसके प्लेटफॉर्म को पूरी तरह बदल दिया है, जिससे अब यह सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके ‘स्टैंडर्ड’ और ‘प्रो’ मॉडल्स को 752V आर्किटेक्चर पर शिफ्ट किया गया है। जबकि ‘मैक्स’ मॉडल 897V के साथ लगभग 900V के करीब पहुंच गया है। अब ‘मैक्स’ मॉडल मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में 670 किमी तक चल सकता है। बता दें कि ‘प्रो’ मॉडल अब एक बार फुल चार्ज होने पर 902 किमी, स्टैंडर्ड मॉडल 720 किमी और मैक्स मॉडल 835 किमी की रेंज ऑफर करेगा।
यह देखने में एकदम लग्जरी ‘C-segment’ सेडान लगती है। इसकी लंबाई 5 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। इसका 3 मीटर का बड़ा व्हीलबेस कार के अंदर भरपूर स्पेस देता है।

यह कार किसी सुपर-गैजेट से कम नहीं है। शाओमी ने इसमें ‘नेक्स्ट लेवल’ के अपग्रेड्स किए हैं जिसमें ड्राइविंग डायनेमिक्स और कनेक्टिविटी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। अब आपकी कार और स्मार्टफोन के बीच का तालमेल और भी ज्यादा स्मूथ होगा। इसके इंटीरियर में हर जगह सॉफ्ट-टच फिनिश और स्टीयरिंग पर प्रीमियम नैप्पा लेदर का इस्तेमाल किया गया है। कार के केबिन को आप अपनी पसंद के हिसाब से 4 अलग-अलग थीम्स में चुन सकते हैं। वहीं, ड्राइवर की सीट को 18 अलग-अलग तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। जबकि बगल वाली सीट पर मसाज और जीरो-ग्रेविटी मोड जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। सभी दरवाजों में खास एकॉस्टिक ग्लास लगाया गया है ताकि बाहर का शोर अंदर न आए। कार को नए कलर, स्पोर्टी ग्रिल डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के साथ इसे और ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश बनाया गया है।