धोनी संग Swaraj Tractors की नई पारी, ‘Bharosa’ कैंपेन के साथ ब्रैंड ने भरी हुंकार

मोहाली/नई दिल्ली: देश की जानी-मानी ट्रैक्टर कंपनी Swaraj Tractors ने एक बार फिर क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। यह साझेदारी अब सिर्फ ब्रांड एंडोर्समेंट तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक नई रणनीतिक दिशा में प्रवेश कर चुकी है। धोनी खुद अपने खेतों में Swaraj ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे इस रिश्ते को असली भरोसे और जमीन से जुड़ी विश्वसनीयता मिलती है।

आम जनता में MS Dhoni की छवि सादगी, ईमानदारी, भरोसेमंद व्यक्तित्व और मजबूत प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति की है। वे मैदान पर हों या मैदान के बाहर, हमेशा शांत स्वभाव, संतुलित फैसलों और टीम को साथ लेकर चलने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। मुश्किल हालात में भी धैर्य नहीं खोना और आखिरी पल तक जीत के लिए लड़ना उनकी खास पहचान रही है।लोग उन्हें ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखते हैं जो दिखावे से दूर रहते हैं, जमीन से जुड़े हैं। उनकी यही सादगी और भरोसेमंद छवि उन्हें सिर्फ एक सफल क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाती है। वही गुण Swaraj अपने ट्रैक्टरों में दिखाना चाहता है। कंपनी का कहना है कि जैसे लोग धोनी पर भरोसा करते हैं, वैसे ही वे Swaraj ट्रैक्टर पर भी भरोसा करें।

CEO गगनजोत सिंह का कहना है कि धोनी सिर्फ एक ब्रांड एंबेसडर नहीं हैं, बल्कि Swaraj की सोच और स्वभाव को दर्शाते हैं। MS Dhoni अब सिर्फ नाम के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे, बल्कि कंपनी की आगे की बड़ी योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। धोनी “इंटीग्रेटेड कैंपेन” में नजर आएंगे। टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों पर चलने वाले प्रचार अभियानों में धोनी मुख्य चेहरा होंगे। कंपनी अपने संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए उनकी लोकप्रियता और भरोसेमंद छवि का सहारा लेगी। Swaraj Tractors जब अपना नया ट्रैक्टर बाजार में उतारेगी, तो MS Dhoni उस लॉन्च का अहम चेहरा होंगे।

धोनी की छवि एक ऐसे इंसान की है जो जमीन से जुड़े हैं, मेहनत को समझते हैं और भरोसेमंद हैं। जब वही व्यक्ति किसी ट्रैक्टर के साथ नजर आता है, तो किसानों को लगता है कि यह उत्पाद सच में भरोसे के लायक होगा। नया ट्रैक्टर आधुनिक किसानों के लिए है। धोनी उसका भरोसेमंद चेहरा बनेंगे।