हर बजट में फ्लिप फोन की दीवानगी सिर पर चढ़कर बोले : जीतेगा सबका दिल

नई दिल्ली: मोबाइल की दुनिया में एक बार फिर से फ्लिप फोन्स का क्रेज़ सिर चढ़कर बोल रहा है। कभी जेब से स्टाइल में निकालकर खोलने का जो मज़ा नोकिया और मोटोरोला के क्लासिक फ्लिप्स देते थे, अब वही एहसास 2025 की नई टेक्नोलॉजी और AI फीचर्स के साथ लौट आया है। लेकिन बड़ा सवाल यही – इस फ्लिप वॉर में असली बादशाह कौन है? Samsung ने इस बार अपने Galaxy Z Flip 7 के साथ जोरदार एंट्री की है। 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 4.1-इंच कवर स्क्रीन, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 50MP+12MP कैमरे के साथ यह फोन प्रीमियम फ्लिप फोन्स में सबसे ऊपर खड़ा दिखाई देता है। इसमें 4,300mAh बैटरी दी गई है। कंपनी ने 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है।

Motorola अपने नए Razr Ultra 2025 के साथ सीधी टक्कर दे रहा है। 4-इंच usable outer डिस्प्ले इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है, जिस पर हर ऐप बिना दिक्कत के चल सकती है। Snapdragon 8 Elite, 12GB RAM, 50MP+50MP डुअल कैमरे और 4,700mAh बैटरी के साथ यह फोन स्टाइल और पावर का कॉम्बिनेशन पेश करता है। मिड-रेंज सेगमेंट में Motorola Razr Plus 2025 दमदार पैकेज देता है। 4-इंच pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 3 और 50MP टेलीफोटो कैमरे के साथ सही चुनाव साबित हो सकता है। वहीं, Motorola Razr 2025 में नया प्रोसेसर, बेहतर बैटरी और Dolby Atmos स्पीकर्स जैसी खूबियां हैं, जो इसे बजट फ्लिप यूज़र्स के लिए आकर्षक बनाती हैं।

Nokia 2780 Flip अब भी क्लासिक डंब फोन के तौर पर अपनी जगह बनाए हुए है। इसमें बड़ा डिस्प्ले, बड़े कीबटन और microSD सपोर्ट जैसी बेसिक और जरूरी सुविधाएं है। आखिरकार, Samsung Galaxy Z Flip 7 और Motorola Razr Ultra 2025 की टक्कर बराबरी की है। Samsung जहां ज्यादा सॉफ्टवेयर अपडेट, प्रीमियम लुक और बेहतर कैमरा ऑफर करता है, वहीं Motorola ज्यादा usable outer डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश फिनिश के दम पर मुकाबले में है।