EV के ताज पर 10 महीने से MG Windsor का राज, जुलाई में बिकी 4308 कारें

गुरुग्राम: MG Windsor पिछले लगातार 10 महीनों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। MG Windsor ने जुलाई में सिर्फ एक महीने में 4,308 गाड़ियों की बिक्री कर कंपनी ने इतिहास रच दिया। लॉन्चिंग के बाद अब तक करीब 36,000 गाड़ियां सड़कों पर हैं। लगातार 10 महीने EV सेगमेंट में नंबर-1 MG Windsor मार्केट शेयर में 4% की छलांग लगाकर 32% पर पहुंच गया। iCOTY ग्रीन कार अवॉर्ड 2025 समेत 30 से ज्यादा सम्मान जीतने वाली Windsor कार नहीं, बल्कि इंडिया की EV क्रांति का चेहरा बन चुकी है।

MG Windsor में सेडान की लंबी रेंज और SUV की ताकत, दोनों एक ही गाड़ी में मिलती है। इसका शुरुआती दाम ₹9.99 लाख है। यह गाड़ी EV मार्केट में लगातार नंबर वन है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। ‘AeroGlide’ लुक इसे मॉडर्न, प्रीमियम और एयरोडायनामिक बनाता है।‘Aero Lounge’ सीटें 135 डिग्री तक झुक सकती हैं, जिससे लंबी ड्राइव पर भी बिज़नेस-क्लास जैसा आराम मिलता है।

2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर पहली तिमाही के 28% से बढ़कर 32% हो गया इसमें 4% की बढ़त हो गई। इसी अवधि में MG Windsor की औसत बिक्री 17% बढ़ी, जबकि कंपनी की ईवी की पूरी सेल्स में 28% का उछाल दर्ज हुआ।
15.6-इंच GRANDVIEW टच डिस्प्ले है। बड़ी टचस्क्रीन पर कार के ज्यादातर काम, नेविगेशन देखना, म्यूज़िक/कॉल संभालना, गाड़ी की सेटिंग्स बदलना, कैमरा/इन्फो देखना—एक ही जगह से आसान हो जाते हैं। साइज़ बड़ा है, इसलिए आइकन पढ़ने–छूने में सहज लगते हैं। कार के भीतर आरामदेह सीटें, बाहर मॉडर्न डिज़ाइन और आधुनिक फीचर्स (जैसे बड़ा टच डिस्प्ले) है।