लग्जरी SUV Lexus NX 350 h की बुकिंग शुरू, पहली बार 8 साल की वॉरंटी

बेंगलुरु: Lexus India ने अपनी लोकप्रिय NX SUV में लग्जरी, परफॉर्मेंस और कंफर्ट को टॉप लेवल में अपग्रेड कर और दमदार, आरामदायक और स्मार्ट बनाकर पेश किया है। नई NX 350h में आपको जहां आपको बेहतर माइलेज मिलेगी, वहां आपका हर सफ़र सुहाना होगा। पहली बार किसी लग्जरी कार ब्रैंड ने 8 साल/1,60,000 km की वॉरंटी ऑफर की है। इसके साथ ही इसमें Lexus Luxury Care पैकेज Comfort, Relax, Premiere ऑप्शंस में, 3 साल, 5 साल या 8 साल तक लिए मिलता है। इसमें केवल कार ही खरीद ही नहीं, सर्विसिंग और मेंटेनेंस भी कंपनी की जिम्मेदारी होती है। जल्दी कीजिए। आपके सपनों के आलीशान ताजमहल की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Lexus NX 350h के केबिन में सुकून और शांति का अहसास होगा। कंपनी ने Noise-insulation (आवाज़ रोकने वाली टेक्नोलॉजी) को और बेहतर किया है। बाहर की सड़क की आवाज़ कम से कम सुनाई देगी। AC सिस्टम में नया upgraded filter लगाया गया है। इससे छोटे-छोटे धूलकण और पार्टिकल्स भी अंदर नहीं आ पाएंगे। हवा साफ़ रहेगी। साथ ही, AC की efficiency बढ़ने से ईंधन की बचत भी होगी।

पहाड़ों पर गाड़ी चलाना हमेशा थोड़ा टेंशन वाला रहता है। चढ़ाई पर गाड़ी पीछे खिसकने का डर, और ढलान पर ब्रेक छोड़ते ही फिसलने का रिस्क। इस कार में Uphill Assist के फीचर की मदद से आप चढ़ाई पर रुककर दोबारा एक्सिलेरेटर दबाएंगे तो गाड़ी खुद-ब-खुद कुछ सेकंड तक रुकी रहेगी और फिर आराम से आगे बढ़ेगी। इसमें हाइब्रिड सिस्टम है, वो सड़क की ढलान को पहचानकर खुद ही एक्सीलेरेटर और ब्रेक को एडजस्ट करता है। पहाड़ी रास्तों पर अब आपको क्लच-गियर-एक्सीलेरेटर का झंझट कम होगा, गाड़ी स्मूद चलेगी और आपको ड्राइविंग का असली मज़ा मिलेगा।

अब NX 350h दो नए रंगों Radiant red और White Nova में मिलेगी। इनसे गाड़ी का लुक और भी स्टाइलिश और मॉडर्न लगेगा। NX 350 h में 20.26 km/l का शानदार माइलेज मिलेगी। यह पूरी तरह E20 compliant है। Lexus SUVs की भारत में डिमांड पहले ही उफान पर है – RX और LX models में इस साल 45% growth दर्ज हुई। NX का यह नया अवतार इस ग्रोथ को और पंख लगाने वाला है।