नई दिल्ली : BMW S 1000 RR एक बाइक नहीं, रेसिंग का DNA है। ये वही बाइक है, जो ट्रैक पर गरजती है, और रोड पर चलती नहीं, दौड़ती है… उड़ती है। अब कंपनी ने दिल्ली में अपनी 1000वीं सुपरबाइक की डिलिवरी कर दी है। जब S 1000 RR सड़क पर आती है, तो सिर्फ इंजन नहीं दहाड़ता, लोगों के दिल धड़कते हैं, मोबाइल कैमरे ऑन होते हैं।
अब तक सिर्फ Audi, BMW और Mercedes जैसी लग्ज़री गाड़ियों में दिखने वाली टेक्नोलॉजी और BMW Motorrad की ये ऐतिहासिक उपलब्धि उस समय और भी खास बन गई। जब दिल्ली के वरुण यादव को 1000वीं BMW S 1000 RR की डिलिवरी एक शानदार समारोह में दी गई। ‘सुपरबाइक ऑफ सुपरलेटिव्स’ में रफ्तार, टेक्नोलॉजी और जुनून है। समारोह में वरुण के दोस्तो सेरेमनी में दोस्तों, परिवार और BMW के पैशनेट बाइकर्स की कम्युनिटी ने ज़ोरदार जश्न मनाया।
इसमें 210 hp की पावर @13,750 rpm है। पावर और फुर्ती का कॉम्बिनेशन BMW ShiftCam टेक्नोलॉजी है। इसमें 999cc इनलाइन-4 इंजन है। यह इतना दमदार इंजन कि 14,600 rpm तक की रफ्तार को संभाल सके। यह एयरोडायनामिक डिज़ाइन में तेज़ रफ्तार पर भी हवा काटती हुई सीधा ट्रैक पर दौड़ती है। M-शॉर्ट स्ट्रोक थ्रॉट से अब थ्रॉटल घुमाने के लिए हाथ मरोड़ने की ज़रूरत नहीं। बस हल्की सी हलचल, और बाइक फुल स्पीड में उड़ने को तैयार।
Auto Expo 2025 के मंच पर BMW ने अपनी नई S 1000 RR बाइक पेश की, जिसे रफ्तार की दुनिया में पहले से ही एक आइकॉनिक सुपरबाइक माना जाता है। नई BMW S 1000 RR रोड और रेस ट्रैक – दोनों के लिए परफेक्ट है। फ्रंट व्हील के पास दिए गए ब्रेक कूलिंग डक्ट्स ब्रेकिंग के दौरान गर्मी को कम करते हैं। इससे बाइक को मिलता है बेहतर हाई-स्पीड स्टेबिलिटी और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस। इस बाइक की जितनी तेज़ रफ्तार, उतनी ही दमदार कंट्रोल है।