12 लाख से कम में Mahindra XUV 3XO बनी सिनेमा हॉल, सफर बनेगा म्यूजिकल शो

नई दिल्ली: सोचिए…कार तेज रफ्तार से चल रही है, खिड़की से ठंडी ठंडी हवा आ रही हो और कार में शानदार आवाज़ इस तरह गूंज रही हो, जैसे आप किसी सिनेमाघर में बैठे हों। Mahindra XUV 3XO ने यह सपना अब सच कर दिखाया है। महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO REVX A में Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी का फीचर दिया है, जो अब तक सिर्फ महंगी लग्ज़री कारों में ही मिलता था। Mahindra XUV 3XO में 12 लाख रुपये (ex-showroom) से कम की कीमत में कॉन्सर्ट + सिनेमा का कॉम्बो पेश ककिया है। कार के अंदर सिनेमा हॉल जैसी म्यूज़िक क्वालिटी मिलेगी और हर रोड ट्रिप म्यूज़िकल ब्लॉकबस्टर बन जाएगी।

REVX A वेरिएंट ₹12 लाख से कम कीमत में Dolby Atmos देने वाली दुनिया की पहली SUV है। REVX A के अलावा AX5L, AX7 और AX7L में भी Dolby Atmos का फीचर दिया दुया है।इस टेक्नोलॉजी से म्यूज़िक का अनुभव वैसा होगा जैसे सिनेमा हॉल या लाइव कॉन्सर्ट में हो। AX7L वेरिएंट में एक्स्ट्रा सबवूफ़र भी है, जिससे आवाज़ और दमदार लगेगी।

XUV 3XO के ऑडियो सिस्टम में 6 स्पीकर लगे हैं। इनकी पोज़िशन और ट्यूनिंग खास तौर पर SUV के केबिन के हिसाब से की गई है। जब आप गाड़ी में बैठेंगे तो आवाज़ चारों तरफ से संतुलित और साफ़ सुनाई देगी। XUV 3XO के टॉप वेरिएंट AX7L में एक सबवूफ़र गानों की “धमक और गहराई” को और बेहतर बनाएगा। इससे म्यूज़िक सुनते वक्त आपको ऐसा लगेगा कि आवाज़ सिर्फ कान में नहीं, बल्कि पूरे शरीर में “फील” हो रही है। इन वेरिएंट्स (REVX A, AX5L, AX7 और AX7L) में Dolby Atmos वाला सेटअप सितंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आप खरीद सकते हैं।

XUV 3XO अब चौथी Mahindra गाड़ी बन गई है जिसमें Dolby Atmos का फीचर दिया गया है। इससे पहले यह BE 6, XEV 9e और Thar ROXX में भी लॉन्च किया गया था। Mahindra ने ₹12 लाख से नीचे वाले SUV सेगमेंट में ऐसा प्रीमियम फीचर देकर मार्केट का गेम ही बदल दिया है। अब आम यूज़र्स भी ड्राइव करते वक्त “सिनेमा जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस” ले पाएंगे।

XUV 3XO REVX लॉन्च : रफ्तार, स्टाइल और रुतबे का दमदार पंच

मुंबई : Mahindra & Mahindra ने अपनी तेजी से लोकप्रिय हो रही XUV 3XO का नया REVX Series वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 10 लाख के बजट में ऐसी SUV पेश की है, जो दिखने में स्टाइलिश, चलाने में दमदार और फीचर से लैस है।

REVX सीरीज़ खास उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो भीड़ में भी अलग पहचान चाहते हैं। बॉडी के कलर की ग्रिल इसे प्रीमियम लुक देती हैं। इसमें फुल-वाइड LED DRLs लगे हैं। ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे स्पोर्ट्स अंदाज देते हैं। रोड पर इसकी जबर्दस्त मौजूदगी नजर आती है। अब REVX सीरीज़ की SUV सिर्फ पावर के लिए नहीं, दमदार पर्सनैलिटी दिखाती है।

Mahindra की नई REVX सीरीज़ ने SUV की परिभाषा ही बदल दी है। अब SUV का मतलब सिर्फ बड़ा इंजन या ऊंचा कद नहीं, बल्कि लुक, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और पर्सनैलिटी का पैकेज है। यही नए भारत की डिमांड है। REVX M नाम भले बेस मॉडल का हो, पर फीचर्स में किसी भी मिड-वेरिएंट को टक्कर देता है। इसमें दमदार इंजन और फुल लोडेड सेफ्टी है, लुक्स में कोई समझौता नहीं।

REVX M(O) उसी M का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें सनरूफ गाड़ी की फील ही बदल जाता है। REVX A SUV कम और मोबाइल टेक लैब ज्यादा लगती है। इसमें HD स्क्रीन, Alexa, कनेक्टेड फीचर्स और इतने स्मार्ट टेक एलिमेंट्स कि गाड़ी से बाहर निकलने का मन ही न करे। अगर आप 10–12 लाख रुपये में SUV खरीदने का सोच रहे हैं और आपको स्टाइल, सेफ्टी, टेक और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन चाहिए – तो REVX Series को देखे बिना फैसला मत कीजिए। यह सिर्फ SUV नहीं, स्टेटमेंट है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.94 लाख रुपये रखी गई है।