मुंबई: इंडिया की सबसे भरोसेमंद ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कस्टमर्स के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए यह घोषणा की है कि वह पैसेंजर व्हीकल्स पर हाल ही में हुई GST कटौती का पूरा-का-पूरा फायदा सीधा कस्टमर्स की जेब में पहुँचाएगी। इससे कंपनी की कारें 75000 से एक लाख 55 हज़ार रुपये तक सस्ती हो जाएंगी।
यह खुशखबरी 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएगी, जिस दिन से नई GST दरें प्रभावी होंगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बाज़ार में त्योहारों की बहार आने वाली है। Tata Motors का यह ‘कस्टमर फर्स्ट’ फैसला, लाखों इंडियंस के लिए नई कार खरीदने के सपने को हकीकत में बदलने का एक सुनहरा मौका साबित होगा।
Punch से लेकर Safari तक: जानिए आपकी फेवरेट कार पर कितना होगा फायदा
Tata Tiago: यह छोटी और किफायती कार और भी सस्ती हो जाएगी। उम्मीद है कि इस पर ₹75,000 तक का बंपर फायदा मिलेगा।
Tata Punch और Tigor: इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक Punch और Tigor पर आपको ₹80,000 से ₹85,000 तक की बचत होगी।
Tata Nexon: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की बादशाह Nexon पर ग्राहकों को ₹1.55 लाख तक का बड़ा डिस्काउंट मिलेगा।
Tata Harrier और Safari: इन प्रीमियम SUVs पर भी ₹1.4 लाख से ₹1.45 लाख तक का फायदा मिलेगा। इससे ये पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक हो जाएंगी।
इस मौके को हाथ से न जाने दें
Tata Motors Passenger Vehicles के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने कहा, “हमारी लोकप्रिय कारों और SUVs की रेंज अब और भी अधिक सुलभ हो जाएगी, जिससे पहली बार वाहन खरीदने वालों को सुविधा होगी और ग्राहकों के एक व्यापक वर्ग के लिए नए युग की परिवहन की ओर बदलाव में तेज़ी आएगी।”
GST की इस कटौती के बाद, त्योहारी सीजन के दौरान कारों की डिमांड में भारी उछाल आने की उम्मीद है। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी पसंद की गाड़ी की बुकिंग जल्द से जल्द कर लें, ताकि वे त्योहारों का जश्न अपनी नई गाड़ी के साथ मना सकें।
टाटा मोटर्स का यह कदम सिर्फ उसके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ऑटो बाज़ार के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जिससे कीमतों में एक नई जंग शुरू हो सकती है और अंततः इसका फायदा सिर्फ और सिर्फ ग्राहकों को मिलेगा।
Nameplate | Reduction in Price (Rs.) |
Tiago | up to 75,000/- |
Tigor | up to 80,000/- |
Altroz | up to 1,10,000/- |
Punch | up to 85,000/- |
Nexon | up to 1,55,000/- |
Curvv | up to 65,000/- |
Harrier | up to 1,40,000/- |
Safari | up to 1,45,000/- |