7000mAh बैटरी और 200 MP कैमरे संग Oppo Find X9s की India में एंट्री जल्द

नई दिल्ली: Oppo ने इंडिया में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X9s को कन्फर्म कर दिया है, जिसमें 200MP कैमरा, 7,000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलेगा। कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9s जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X9s में दमदार परफॉर्मेंस, हाई-एंड कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Oppo Find X9s बहुत तेज और पावरफुल फोन होगा। इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलेगा, जो अभी के टॉप-लेवल मोबाइल चिप्स में से एक है। 3nm टेक्नोलॉजी पर बना होने की वजह से यह चिप कम बिजली खर्च करते हुए ज्यादा ताकत देती है। प्रोसेसर में 8 कोर (octa-core CPU) हैं, जिससे एक साथ कई ऐप्स चलेंगे। भारी गेम खेल जा सकती है और वीडियो एडिटिंग की जा सकती है। MediaTek Immortalis GPU गेमिंग के लिए खास है, जिससे हाई-ग्राफिक्स गेम स्मूद चलेंगे। फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े काम—जैसे फोटो सुधारना, स्मार्ट फीचर्स और आने वाले AI टूल्स—बहुत तेज और बेहतर तरीके से करेगा।

Oppo Find X9s फोन में तीन पीछे वाले कैमरे हो सकते हैं। इनमें से मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का होगा, जिससे फोटो ज्यादा डिटेल और साफ आएगी। दूसरा 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो दूर की चीज़ों को ज़ूम करके भी साफ तस्वीर लेने में मदद करेगा एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा, जिससे बड़े एरिया या ग्रुप फोटो आसानी से ली जा सकेंगी।

Oppo Find X9s में करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। एक बार चार्ज करने पर फोन आराम से पूरा दिन या उससे ज्यादा चल सकता है। जिन लोगों को विडियो देखने, गेम खेलने या काम के लिए फोन ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ता है, उन्हें बार-बार चार्जर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर बैटरी खत्म भी होती है तो 80W फास्ट चार्जिंग से फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाएगा। 50W वायरलेस चार्जिंग से बिना तार लगाए भी फोन तेजी से चार्ज किया जा सकेगा। यह फोन Android 16 पर चलेगा।

Oppo सबसे पहले इस फोन को China में लॉन्च करेगी और उसके बाद इसे India और बाकी देशों में उतारा जाएगा। कंपनी ने अभी आधिकारिक दाम नहीं बताए हैं, लेकिन पावरफुल प्रोसेसर, हाई-एंड कैमरा और बड़ी बैटरी को देखते हुए इसकी कीमत ₹65,000 से ₹70,000 के आसपास हो सकती है।