नई दिल्ली: TVS Motor Company ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube को “India’s Favourite Family EV” के रूप में और मजबूत करने के लिए एक बड़ा राष्ट्रीय टीवी कैंपेन लॉन्च किया है। कंपनी के अब तक का सबसे बड़े और हाई-इम्पैक्ट कैंपेन को देशभर में बड़े प्लेटफॉर्म्स—खासकर इंडियन प्रीमियर लीग और सिनेमाहॉल में फिल्मों के शुरू होने से पहले या इंटरवल में बड़े पैमाने दिखाया जाएगा।
TVS इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि आम भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जरूरत से जोड़कर देख रही है। कंपनी के मुताबिक, देशभर में 8.5 लाख से ज्यादा परिवार पहले ही TVS iQube को अपना चुके हैं। कैंपेन की खास बात इसकी कहानी है, जो सीधे आम जिंदगी से जुड़ती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे TVS iQube एक परिवार के हर सदस्य की जरूरतों का हिस्सा बन जाता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर ऑफिस आने-जाने और परिवार के साथ बिताए जाने वाले खास पलों तक यह आपकी जिंदगी से जुड़ जाता है।
TVS iQube को इस तरह तैयार किया गया है कि यह पूरे परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके। इसमें पीछे बैठने वाले के लिए आरामदायक बैकरेस्ट दिया गया है, जिससे लंबा सफर भी आसान हो जाता है। ढलान पर स्कूटर पीछे न लुढ़के, इसके लिए हिल होल्ड जैसी सुविधा मिलती है, जबकि पेट्रोल की जरूरत न होने से इसका खर्च भी काफी कम पड़ता है। इसके साथ ही स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे मोबाइल से जुड़कर कई जरूरी जानकारियां मिलती हैं, और बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज होने से घर का सामान भी आसानी से रखा जा सकता है।
TVS Motor Company इस कैंपेन के जरिए एक सीधा और भावनात्मक संदेश देना चाहती है कि हर इंसान की जिंदगी के पीछे उसका परिवार होता है, और उस परिवार को चलाने के लिए एक भरोसेमंद साथी जरूरी है—यही भूमिका TVS iQube निभाता है।
कंपनी का पूरा फोकस इस बात पर है कि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलें—चाहे वह रेंज हो, फीचर्स हों या रंग—ताकि हर व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से स्कूटर चुन सके। इसके साथ ही सेफ्टी और भरोसे को प्राथमिकता दी गई है, ताकि ग्राहक बिना चिंता के इसे इस्तेमाल कर सकें।
