4,310 मीटर की ऊंचाई पर Toyota का झंडा बुलंद, Innova HyCross और Hyryder ने रचा इतिहास
एक ने 24 घंटे में बनाया रिकॉर्ड, दूसरी ने एक टैंक में फतह किया पहाड़
मंदारमणि से नाथुला पास तक गाड़ियों का महा-सफर, Toyota ने बना डाले दो रिकॉर्ड
22 घंटे 52 मिनट में 4,310 मीटर की चढ़ाई, Innova HyCross ने रचा नया इतिहास
एक ने समय को दी चुनौती, दूसरी ने ईंधन की बचत से बनाया रिकॉर्ड
Toyota की दो लोकप्रिय SUVs ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है। Innova HyCross ने 24 घंटे में सबसे अधिक ऊंचाई हासिल करने वाली कार का रिकॉर्ड बनाया, जबकि Urban Cruiser Hyryder ने एक टैंक ईंधन में सबसे अधिक ऊंचाई तक पहुंचने का कीर्तिमान अपने नाम किया। दोनों कारों ने पश्चिम बंगाल के मंदारमणि से सिक्किम के नाथुला पास तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने समुद्र तल से 2 मीटर से लेकर 4,310 मीटर तक की ऊंचाई का सफर पूरा किया।
Toyota Kirloskar Motor (TKM) के मुताबिक, यह उपलब्धि कंपनी की Strong Hybrid Electric Vehicle (SHEV) तकनीक की क्षमता को दर्शाती है। इस सफर में समुद्र तटीय सड़कों, हाईवे और पहाड़ी रास्तों जैसी अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
Innova HyCross ने 22 घंटे 52 मिनट में 4,310 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर ‘Maximum Elevation Gained by a Car in 24 Hours’ का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, Urban Cruiser Hyryder ने एक फुल टैंक ईंधन में इतनी ही ऊंचाई हासिल कर ‘Highest Elevation Gained by a Car on One Tank of Fuel’ का खिताब अपने नाम किया।
इस उपलब्धि के पीछे दोनों कारों की हाइब्रिड तकनीक की अहम भूमिका रही। Innova HyCross में 2.0-लीटर TNGA पांचवीं पीढ़ी का Strong Hybrid Electric सिस्टम दिया गया है, जो 139 किलोवाट यानी 183.7 hp की अधिकतम पावर देता है। दूसरी ओर, Urban Cruiser Hyryder में 1.5-लीटर इंजन के साथ Toyota Hybrid System और e-Drive ट्रांसमिशन मिलता है।
Toyota Kirloskar Motor के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर ने कहा कि यह उपलब्धि वास्तविक परिस्थितियों में हाइब्रिड तकनीक की उपयोगिता और क्षमता को साबित करती है। कंपनी का मानना है कि Strong Hybrid तकनीक भारत में स्वच्छ और टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकती है।
