3 मार्च को रेड थीम में गरजेगी Yezdi Roadster? Blood Moon Edition ने बढ़ाई धड़कनें

नई दिल्ली: Yezdi 3 मार्च को Roadster का स्पेशल एडिशन लॉन्च करने जा रही है, जिसे ‘Blood Moon’ थीम में पेश किए जाने की संभावना है। भारतीय बाजार में अपनी नियो-रेट्रो बाइक्स के लिए पहचान बना चुकी Classic Legends ने अपनी पॉपुलर बाइक Yezdi Roadster के एक नए स्पेशल एडिशन का टीज़र जारी कर दिया है। कंपनी इस खास एडिशन को 3 मार्च को आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। टीज़र से संकेत मिल रहे हैं कि इसे “Blood Moon” नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

टीज़र में एक राइडर ब्लैक फुल-फेस हेलमेट पहने नजर आता है, जिसके वाइजर में लाल रंग का चांद दिखाई दे रहा है। साथ में लिखा है, “This isn’t a reflection. It’s a sign.” और हैशटैग में भी Blood Moon का इशारा किया गया है। इससे साफ है कि इस बार कंपनी डिजाइन और थीम पर खास फोकस करने वाली है।

यह “स्पेशल एडिशन” है, इसलिए फोकस उसके लुक और स्टाइल पर रहेगा। कंपनी इसमें नया और अलग पेंट कलर दे सकती है, खास थीम या ग्राफिक्स जोड़ सकती है और कुछ एक्सक्लूसिव एक्सेसरी भी शामिल कर सकती है। यानी बाहर से बाइक ज्यादा अलग, ज्यादा आकर्षक और लिमिटेड एडिशन जैसी दिखेगी।

Yezdi Roadster में 334cc का इंजन मिलेगा। 29.6 bhp की पावर और 29.9 Nm टॉर्क से बाइक में तेज पिक-अप और स्मूद राइडिंग का अनुभव मिलेगा। 6-स्पीड गियरबॉक्स से स्पीड कंट्रोल बेहतर होगा और असिस्ट व स्लिपर क्लच से गियर बदलना आसान और हल्का महसूस होगा। डुअल-चैनल ABS अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को फिसलने से बचाएगी। आगे बड़ा 320mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे ब्रेकिंग मजबूत और सुरक्षित रहती है।

टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ड्यूल रियर शॉक्स सड़क के गड्ढों और झटकों को संभालने में मदद करते हैं । 795mm की सीट हाइट है। औसत हाइट वाले राइडर भी इसे आसानी से चला सकते हैं। 1440mm का व्हीलबेस बाइक को तेज रफ्तार में सड़क पर संतुलित और स्थिर बनाता है। यह बाइक फिलहाल यह पांच रंगों में आती है। लेकिन आने वाला Blood Moon Edition इसे और ज्यादा अलग और खास लुक दे सकता है। संभव है कि इसमें गहरा लाल या डार्क थीम वाला नया पेंट और खास ग्राफिक्स मिलें।