Portronics Conch One ईयरफोन : म्यूजिक सुनिए, गाना गाइए, चाहे तो करें रिकॉर्डिंग, मिलेगी थियेटर जैसी आवाज

नई दिल्ली: Portronics ने india के पहले Type-C Karaoke Earphones – Conch One लॉन्च किए हैं। ये ईयरफ़ोन देश में पहली बार आए हैं, जो सीधे Type-C पोर्ट से काम करते हैं (आजकल के स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स में यही पोर्ट ज़्यादा होता है)। ये सिर्फ गाने सुनने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि इनसे आप अपनी आवाज़ में म्यूज़िक के साथ गाना गा सकते हैं और माइक जैसा फील पा सकते हैं। कंटेंट क्रिएट्स और यू-ट्यूबर्स की तरह विडियो रेकॉर्ड कर सकते हैं। आप इससे ऑनलाइन क्लास अटेंड कर सकते हैं। आप व्लॉगिंग कर सकते हैं। अपनी आवाज़ और विडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर कंटेंट डालना)। ये इयरफ़ोन म्यूज़िक + माइक + क्रिएटिविटी का कॉम्बो हैं, जो नॉर्मल इयरफ़ोन से कहीं ज्यादा काम के हैं।

Conch One में खास Karaoke Mic लगा है, जिसमें 8 अलग-अलग साउंड मोड्स दिए गए हैं । इन मोड्स का इस्तेमाल करके आप अपनी आवाज़ का टोन और स्टाइल बदल सकते हैं। अगर आप गाना गा रहे हैं तो कभी थिएटर जैसी आवाज़, कभी प्रोफेशनल सिंगर जैसी आवाज़ या कभी मेलोडी टोन में अपनी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसमें अलग से सेटिंग करने का कोई झंझट नहीं है। बस एक बटन दबाकर आप नॉर्मल म्यूज़िक सुनने से तुरंत Karaoke मोड में शिफ्ट हो सकते हैं।

Conch One ईयरफोन 14.2mm के हाई-क्वालिटी स्पीकर ड्राइवर से लैस है। इससे आवाज़ और म्यूज़िक क्लियर, दमदार और गहरे बेस के साथ सुनाई देता है। गाना सुनने का मज़ा बढ़ जाता है। इसमें 4 तरह के EQ प्रीसेट्स भी दिए गए हैं। यूज़र अपने गाने के जॉनर (जैसे – पॉप, रॉक, एकॉस्टिक या मेलोडी) के हिसाब से साउंड को सेट कर सकते हैं। ये ईयरफोन हर तरह का म्यूज़िक आपके मूड और पसंद के हिसाब से ट्यून करने की सुविधा देते हैं।

Conch One का डिज़ाइन हल्का और आरामदायक है। आप इसे लंबे समय तक पहनकर भी थकते नहीं है। इसकी केबल उलझती नहीं है। यह मजबूत होने के साथ संभालने में आसान है। इसमें Type-C ऑडियो जैक है, जिससे ये आजकल के ज़्यादातर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप में बिना किसी एडॉप्टर के सीधे लगाकर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। Portronics Conch One ईयरफ़ोन की कीमत 1,149 रुपये है। ये ईयरफोन Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट पर, Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, और साथ ही देशभर के रिटेल दुकानों में भी आसानी से मिल जाएंगे। कंपनी इन पर 6 महीने की वॉरंटी भी दे रही है। कोई खराबी होने या दिक्कत आने पर कंपनी ज़िम्मेदारी लेगी।

ऑल-व्हील ड्राइव वाली नई John Cooper Works Countryman ALL4 की प्री-बुकिंग शुरू, 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

गुरुग्राम: MINI India ने अपनी नई परफॉर्मेंस SUV, MINI John Cooper Works Countryman ALL4 के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। यह रोमांचक SUV भारत में 14 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगी। इच्छुक ग्राहक 22 सितंबर 2025 की सुबह 12 बजे से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। मिनी की यह नई SUV हाई-परफॉर्मेंस इंजन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है, जो इसे चलाने में बेहद रोमांचक और ऑफ-रोडिंग के लिए भी सक्षम बनाती है।

क्यों है यह SUV खास

MINI John Cooper Works मॉडल हमेशा से अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। नई MINI John Cooper Works Countryman ALL4 में एक दमदार 2.0-लीटर चार-सिलेंडर ट्विनपावर टर्बो इंजन लगा है, जो इसे बेजोड़ ड्राइविंग अनुभव का प्रतीक बनाता है। यह विशाल ऑल-राउंडर ड्राइविंग, आराम और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन प्रदान करती है।

बुकिंग कैसे करें

ग्राहक इस नई SUV को दो तरीकों से प्री-बुक कर सकते हैं:
ऑनलाइन: आप www.MINI.in पर जाकर SUV के बाहरी और आंतरिक हिस्सों के विभिन्न पहलुओं को देख सकते हैं और अपनी जानकारी भरकर बुकिंग कर सकते हैं। इसके बाद, MINI का एक अधिकृत डीलर आगे की प्रक्रिया के लिए आपसे संपर्क करेगा।
डीलरशिप पर: आप इंडिया में स्थित किसी भी अधिकृत MINI डीलरशिप पर जाकर भी अपनी बुकिंग करवा सकते हैं।

GST 2.0 : Suzuki बाइक बजट में फिट, दाम में हिट, सफर होगा और सुहाना

नई दिल्ली: त्योहारों से Suzuki Motorcycle India ने GST कटौती से होने वाले लाभ का सीधा फायदा ग्राहकों को देने का फैसला किया है। अब कंपनी के पसंदीदा टू-व्हीलर और उनके स्पेयर पार्ट्स पहले से भी ज्यादा किफायती और बजट-फ्रेंडली हो गए हैं। GST 2.0 सुधार के तहत 350cc तक की सभी टू-व्हीलर और ऑटो पार्ट्स का टैक्स 28% से घटकर 18% कर दिया गया है। सिर्फ स्कूटर या मोटरसाइकिल के दाम ही नहीं, बल्कि मेंटेनेंस और स्पेयर पार्ट्स का खर्च भी कम हो गया है।

अब Access, Avenis, Burgman Street और Burgman Street EX जैसे स्कूटर, साथ ही GIXXER, GIXXER SF, GIXXER 250, GIXXER SF 250 और V-Strom SX जैसी मोटरसाइकिलें खरीदने में आपको कम खर्च करना पड़ेगा। Suzuki Motorcycle India के मॉडलों की नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होगी। इसमें मॉडल के आधार पर 8,523 रुपये से लेकर 18,024 तक कटौती होगी।। स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर भी GST में कमी का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

Suzuki Motorcycle India में सेल्स और मार्केटिंग विभाग के Vice-President Deepak Mutreja ने कहा कि उनके लिए ग्राहक सबसे ऊपर हैं। Suzuki ने GST 2.0 का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचा दिया है। बाइक और स्कूटर की कीमतें कम हुई हैं। स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर भी GST कटौती का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। मतलब, खरीदना भी आसान और सस्ता और मेंटेन करना भी किफायती हो गया।

Suzuki बाइक खरीदना और उनका रख-रखाव करना दोनों ही पहले से कहीं आसान और किफायती हो गया है। Access की Ex-Showroom दिल्ली की कीमत के हिसाब से इसे खरीदने में 8,523 रुपये की बचत हो सकती है। Avenis पर 7,823 रुपये तक फायदा हो सकता है। Burgman Street खरीदने पर 8,373 रुपये की बचत हो सकती है। Burgman Street EX के टॉप वेरिएंट में 9,798 रुपये की कमी आ सकती है। GIXXER बाइक पर 11,520 तक की छूट मिलेगी। GIXXER SF में 12,311 रुपये तक की बचत होगी। GIXXER 250 की खरीदारी में 16,525 रुपये कम देने पड़ेंगे। GIXXER SF 250 खरीदने में 18,024 तक की बचत होगी। एडवेंचर बाइक V-Strom SX पर 17,982 रुपये तक की कटौती की गई है।

GST 2.0 : Maruti Suzuki के दामों में बंपर कटौती, अब केवल 3.53 लाख रुपये में Maruti S-Presso

नई दिल्ली: त्योहारों से पहले Maruti Suzuki ने ग्राहकों और डीलर्स के लिए धमाका कर दिया है। Maruti ने सिर्फ कारों पर ही नहीं बल्कि पार्ट्स पर भी GST का पूरा फायदा ग्राहकों को देने का मन बनाया है। जिससे कारों के दाम घटेंगे, खरीदारों को EMI देनी पड़ेगी और जेब में ज्यादा पैसा बचेगा। जीएसटी कटौती के बाद Alto से लेकर XL6 और Invicto तक, हर मॉडल किफायती हुआ है।

Maruti Suzuki ने अपने कारों की कीमत में तकरीबन 1.29 लाख रुपये तक की बंपर कटौती कर दी है, जिससे कंपनी की सबसे सस्ती कार की शुरुआती कीमत महज 3.50 लाख रुपये हो गई है। अब ऑल्टो के10 कंपनी की सबसे सस्ती कार नहीं रह गई है। अब इससे भी कम दाम में Maruti S-Presso मिल रही है। Maruti Suzuki ने छोटी-बड़ी अपनी सभी गाड़ियों की नई कीमतों का ऐलान किया है। S-Presso की एक्स-शोरूम कीमत में 1,29,600 रुपये तक की कमी आई है। इस मॉडल की शुरुआती कीमत अब 3,49,900 रुपये हो गई है।

Maruti Suzuki ने कहा है कि सिर्फ कारों पर ही नहीं, बल्कि स्पेयर पार्ट्स पर भी GST का पूरा फायदा ग्राहकों और डीलर्स को देगी। इससे दाम कम रहेंगे और डीलर नेटवर्क भी मजबूत रहेगा। GST कटौती के साथ-साथ RBI का रेपो रेट कट, इनकम टैक्स रिबेट जैसी नीतियां भी जुड़ गई हैं। इससे EMI कम होगी, लोगों की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा और कार खरीदना आसान होगा। Maruti का अनुमान है कि ग्राहकों को कुल 8.5% नेट फायदा मिलेगा। ये दाम अभी साल के अंत तक के लिए हैं, उसके बाद रिव्यू होगा। लेकिन Maruti को भरोसा है कि अगले वित्त वर्ष में ऑटो इंडस्ट्री 6–7% की ग्रोथ करेगी।

Maruti का कहना है कि हैचबैक ही पहला कदम हैं, जहां से लोग दो-पहिया से चार-पहिया की ओर बढ़ते हैं। अभी भारत में 266 मिलियन टू-व्हीलर हैं और सिर्फ 48 मिलियन फोर-व्हीलर। इसलिए Alto, WagonR जैसी एंट्री-लेवल कारों से Maruti ज्यादा परिवारों को कार ओनरशिप में लाना चाहती है। Alto की अब तक 4.6 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी हैं और WagonR पिछले 4 साल से लगातार टॉप-सेलिंग मॉडल है। अब GST कटौती के सहारे Maruti यही सफलता SUVs और प्रीमियम कारों तक भी दोहराना चाहती है।

पुणे बनेगा Hyundai का ग्लोबल EV हब, इंडिया से होगी दुनिया भर में सप्लाई

नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। Hyundai इंडिया में ही डिजाइन और लॉन्च की गई पहली इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है। कंपनी पुणे स्थित अपने प्लांट की क्षमता बढ़ा रही है ताकि वहां ज्यादा से ज्यादा EV बनाई जा सके। Hyundai ने तय कर लिया है कि भारत को वो अपनी EV ग्रोथ की बैटरी बनाएगी। यहां कार भी बनेगी, बैटरी भी लोकल होगी, और इंडिया से दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी होगा।

कंपनी का दावा है कि Hyundai का पुणे का प्लांट एक्सपोर्ट सेंटर बनेगा। बैटरी सस्ती होगी। कारें स्मार्टफोन जैसी अपडेटेबल होंगी । पुणे प्लांट की क्षमता 2030 तक 2.5 लाख गाड़ियों तक बढ़ाई जाएगी। आने वाले वक्त में भारत से Hyundai की गाड़ियां पूरी दुनिया में भेजी जाएंगी।

न्यूयॉर्क में हुए Hyundai के ग्लोबल CEO Investor Day में कंपनी की ओर से ऐलान किया गया कि Hyundai का लक्ष्य 2030 तक दुनिया भर में 55.5 लाख गाड़ियां बेचने का है, जिनमें से 60% इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल होंगे। Hyundai इंडिया में 2030 तक यहां 6 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगी। इनमें से एक सब-कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसका कोडनेम फिलहाल HE1i रखा गया है। बैटरी पैक भी अब देश में ही बनाए जाएंगे। इसके लिए Hyundai ने Exide Industries और Amara Raja जैसी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है।

Hyundai इंडिया के पुणे प्लांट को मल्टी-मॉडल एक्सपोर्ट हब बनाएगी। Hyundai ने कहा है कि 2027 से वो ऐसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगी, जो एक बार चार्ज होने पर करीब 960 किलोमीटर (600 मील) तक चल सकेंगी। Hyundai नई बैटरी टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी में है, जिससे गाड़ियां और ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ होंगी। Hyundai अपनी गाड़ियों को सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) बनाने जा रही है। भविष्य की कारें कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर से पूरी तरह कंट्रोल होंगी, जैसे मोबाइल फोन में अपडेट आता है वैसे ही कारों में भी आएगा।

Hyundai का लक्ज़री ब्रांड Genesis भी हाइब्रिड और बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगा। Hyundai ने बड़ी-बड़ी टेक और ऑटो कंपनियों – Waymo (सेल्फ ड्राइविंग टेक), General Motors और Amazon Autos – के साथ साझेदारी की है। इससे उन्हें नई टेक्नोलॉजी और मार्केट दोनों में मजबूती मिलेगी। Hyundai ने साफ किया है कि 2030 तक करीब 4.8 लाख करोड़ रुपये (KRW 77.3 ट्रिलियन) का निवेश किया जाएगा।

OnePlus ने दिवाली पर मचाई लूट : फोन, टैबलेट और ईयरबड्स पर बंपर छूट

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में OnePlus ने दिवाली को और खास बनाने के लिए जबरदस्त ऑफ़र्स की झड़ी लगा दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 22 सितंबर की आधी रात से शुरू होने वाली अपनी फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट, नो-कॉस्ट EMI और बैंक ऑफर्स दिए जाएंगे। ये ऑफर्स सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि OnePlus के एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon.in, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales जैसे ऑफलाइन चैनल पर भी उपलब्ध रहेंगे। IoT प्रोडक्ट्स को Flipkart, Myntra और Blinkit पर और टैबलेट्स को Flipkart पर भी खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने इस फेस्टिव सेल में अपने फ्लैगशिप OnePlus 13 सीरीज़ के स्मार्टफोन को भी और किफायती बना दिया है। OnePlus 13, जो पहले 69,999 रुपये का था, अब 57,749 रुपये में मिल रहा है। OnePlus 13R सिर्फ 35,749 रुपये और OnePlus 13s महज 47,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। मिड-प्रीमियम सेगमेंट में OnePlus ने हाल ही में लॉन्च किए गए Nord 5 और Nord CE5 पर भी धांसू डील्स पेश की हैं। ये दोनों स्मार्टफोन अब क्रमशः 28,499 रुपये और 21,499 रुपये में मिल रहे हैं।

केवल स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि OnePlus ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी शानदार ऑफ़र्स दिए हैं। नए लॉन्च किए गए OnePlus Buds 4 अब 4,799 रुपये में और Buds Pro 3 सिर्फ 7,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं Bullets Wireless Z3, Nord Buds 3 Pro और बाकी TWS ईयरबड्स पर भी अच्छी खासी छूट मिल रही है। टैबलेट सेगमेंट में OnePlus OnePlus Pad Lite 11,749 रुपये से शुरू होगा, जिसमें 11-इंच डिस्प्ले और लगभग 80 घंटे का म्यूज़िक बैकअप दिया गया है। Pad Go अब 13,749 रुपये से मिलेगा। Pad 2 29,749 रुपये से खरीदा जा सकता है। सबसे प्रीमियम Pad 3 पर 5,250 रुपये तक की छूट मिलेगी OnePlus Pad 3 के साथ स्टायलस (डिजिटल पेन) फ्री मिलेगा। कंपनी शुरुआती तीन दिनों तक इसे गिफ्ट में दे रही है।


OnePlus की दिवाली सेल में सभी के लिए कुछ न कुछ खास है, चाहे प्रीमियम फ्लैगशिप की तलाश हो, दमदार मिड-रेंज फोन चाहिए, या फिर किफायती टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स खरीदने का प्लान हो। इस त्योहार पर कंपनी ने ग्राहकों को सस्ते और किफायती से लेकर प्रीमियम क्वॉलिटी तक हर रेंज में खरीदारी के जबरदस्त ऑप्शन दिए हैं, जिससे शॉपिंग के मज़ा दोगुना हो जाएगा।

Big Billion Days में 22 सितंबर से Ai+ Smartphones पर बंपर छूट : Pulse 4,499 रुपये और Nova 6,999 रुपये में

नई दिल्ली: फेस्टिव सीज़न में शॉपिंग का मज़ा दोगुना होने वाला है। Ai+ Smartphone ने Flipkart की Big Billion Days सेल में अपने दोनों फोन Ai+ Pulse (4G) और Ai+ Nova पर जबरदस्त डिस्काउंट का ऐलान किया है। अब Ai+ Pulse (4G) सिर्फ 4,499 रुपये में मिलेगा, जिसकी असली कीमत 5,999 रुपये है। Ai+ Nova (5G) भी भारी कटौती के बाद 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसका दाम 8,999 रुपये था। Flipkart Plus और Black मेंबर्स के लिए ये ऑफर 22 सितंबर से ही खुल जाएगा, और बाकी ग्राहकों के लिए 23 सितंबर से सेल शुरू होगी।

दोनों स्मार्टफोन की स्क्रीन बड़ी है। Nova में स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 Hz और Pulse में 90 Hz है। दोनों फोन में 50 MP AI डुअल कैमरे में मेगापिक्सल का सेंसर और AI सपोर्ट मिलता है। 5000 mAh बैटरी से दिनभर चार्जिंग की कोई टेंशन नहीं है। फोन अनलॉक करने के लिए पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट दिया गया है। अगर ज्यादा फोटो, विडियो या फाइलें सेव करनी हो तो आप मेमोरी कार्ड डालकर स्टोरेज को 1 टेराबाइट तक बढ़ा सकते हैं।

ये एक लैपटॉप जितनी स्पेस है! फोन सिर्फ काले-सफेद रंगों में नहीं, बल्कि ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल जैसे चमकदार और स्टाइलिश रंगों में मिलेगा। इन दोनों फोन में बड़ी स्क्रीन, बढ़िया कैमरा, तगड़ी बैटरी, ज्यादा स्टोरेज और शानदार कलर ऑप्शन – सब कुछ एक पैकेज में मिल रहा है। ये दोनों फोन भारत के अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम NxtQuantum OS पर चलते हैं। कंपनी का कहना है कि इस बार त्योहारों पर कीमत में किफायती, डिज़ाइन में बोल्ड और फीचर्स में दमदार Ai+ Pulse और Nova एक परफेक्ट गिफ्टिंग ऑप्शन साबित होंगे।

शोर से मुक्ति: Nothing ने लॉन्च किए Ear (3) TWS ईयरबड्स, केस में सुपर माइक और मेटल डिज़ाइन के साथ मिलेगी क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग

लंदन: इनोवेटिव प्रौद्योगिकी कंपनी Nothing ने आज अपनी प्रमुख ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) श्रेणी की अगली पीढ़ी Ear (3) को लॉन्च किया है। यह उत्पाद सटीक ध्वनिकी, एक क्रांतिकारी Super Mic और एक नए डिज़ाइन का संयोजन है जो पहली बार मेटल घटकों को Nothing के विशिष्ट पारदर्शी सौंदर्यबोध में एकीकृत करता है। Nothing Ear (3) व्यक्तिगत ऑडियो के लिए एक नया मानक स्थापित करता है, जो नॉइज़ कैंसलेशन और कॉल क्वालिटी को एक अभूतपूर्व स्तर पर ले जाता है।

चार्जिंग केस में ‘सुपर माइक’ की अनूठी तकनीक

Ear (3) का सबसे बड़ा नवाचार इसका Super Mic है, जो चार्जिंग केस के भीतर स्थित है। यह परिवेश-फ़िल्टरिंग तकनीक द्वारा संचालित डुअल-माइक्रोफ़ोन सिस्टम है, जो आपकी आवाज़ पर ध्यान केंद्रित करता है और 95 dB तक के आसपास के शोर को कम करता है, जिससे कहीं भी क्रिस्टल-क्लियर कॉल सुनिश्चित होती हैं। केस पर दिए गए TALK बटन को दबाकर आप तुरंत Super Mic को सक्रिय कर सकते हैं। इसके अलावा, यह Nothing OS के साथ सिंक होकर वॉइस नोट्स को स्वचालित रूप से ट्रांसक्राइब भी कर सकता है।

बेजोड़ नॉइज़ कैंसलेशन और दमदार ऑडियो

कॉल की स्पष्टता को और बेहतर बनाने के लिए, प्रत्येक ईयरबड में तीन डायरेक्शनल माइक्रोफ़ोन और एक बोन-कंडक्शन वॉइस पिक-अप यूनिट (VPU) शामिल है। ये मिलकर 25dB से ज़्यादा हवा के शोर को कम करते हैं।
रियल-टाइम ANC: Ear (3) में 45 dB तक का रियल-टाइम अडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) है, जो हर 600 मिलीसेकंड में आपके परिवेश के अनुसार एडजस्ट होता है, जिससे लगातार आइसोलेशन बना रहता है।
बेहतरीन ध्वनि: 12 मिमी के उन्नत डायनामिक ड्राइवर के साथ, यह समृद्ध, प्राकृतिक ध्वनि प्रदान करता है। इसका पैटर्न वाला डायाफ्राम बास को 4-6 dB और ट्रेबल को 4 dB तक बढ़ा देता है, जिससे एक शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है।

मेटल डिज़ाइन और शानदार परफॉर्मेंस

Ear (3) एक परिष्कृत डिज़ाइन प्रस्तुत करता है जिसमें पारदर्शी आवरण के साथ-साथ पॉलिश किए गए धातु के एक्सेंट भी हैं। इसका चार्जिंग केस 100% पुनर्चक्रित एल्यूमीनियम से बना है।
बैटरी लाइफ: प्रत्येक बड में 55 mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का प्लेबैक देती है। केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 38 घंटे तक बढ़ जाती है।
तेज़ चार्जिंग: केवल 10 मिनट का USB-C चार्ज 10 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है।
कनेक्टिविटी और टिकाऊपन: LDAC के साथ Bluetooth 5.4 विस्तृत ऑडियो सुनिश्चित करता है, जबकि IP54 रेटिंग इसे धूल, पसीने और हल्की बारिश से बचाती है।

इंडिया में जल्द होगा लॉन्च

Nothing Ear (3) को वैश्विक बाज़ारों में £179 / $179 / €179 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इंडिया में इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Mahindra ने ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च की अगली पीढ़ी की OJA ट्रैक्टर रेंज: 20 साल पूरे होने का जश्न, स्मार्ट तकनीक और 6 साल की वारंटी के साथ

नई दिल्ली/ब्रिस्बेन: वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने आज ऑस्ट्रेलिया में अपनी अगली पीढ़ी की OJA ट्रैक्टर रेंज लॉन्च की। यह लॉन्च ऑस्ट्रेलिया में महिंद्रा की 20वीं वर्षगांठ के साथ हुआ है, जो इसे एक ऐतिहासिक अवसर बनाता है। इस मौके पर कंपनी ने OJA 1100 और 2100 सीरीज से तीन नए ट्रैक्टर मॉडल OJA 1123 HST, OJA 1126 HST और OJA 2126 HST पेश किए हैं। इन मॉडलों को विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो देश में स्मार्ट खेती के एक नए दौर की शुरुआत करेंगे।

भविष्य की तकनीक, ऑस्ट्रेलिया की ज़रूरतों के लिए

OJA नाम संस्कृत शब्द “ओजस” (ऊर्जा का भंडार) से प्रेरित है। इस रेंज को Mahindra Research Valley (भारत) और Mitsubishi Mahindra Agricultural Machinery (जापान) की संयुक्त इंजीनियरिंग टीमों ने विकसित किया है।
ये ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में पहली बार कई उन्नत सुविधाएँ लेकर आए हैं, जिनमें शामिल हैं:
उन्नत तकनीक: बटन-ऑपरेटेड PTO और क्लास-लीडिंग लिफ्ट क्षमता।
आराम और नियंत्रण: एर्गोनोमिक प्लेटफॉर्म, mComfort सीट, पावर स्टीयरिंग और डिजिटल डिस्प्ले पैनल।
बहुमुखी प्रतिभा: लोडर, वैकल्पिक केबिन और विभिन्न इलाकों के लिए टायर विकल्प।
बेजोड़ वारंटी: 3 साल की बम्पर-टू-बम्पर वारंटी और पावरट्रेन पर 3 साल की अतिरिक्त वारंटी, जो कुल 6 साल की सुरक्षा देती है।

जानें नए OJA ट्रैक्टर में क्या है खास

OJA 1100 Series (सब-कॉम्पैक्ट) यह सीरीज जीवनशैली पर आधारित भूमि मालिकों के लिए आदर्श है।
OJA 1123 HST: 23 HP का 3-सिलेंडर डीज़ल इंजन।
OJA 1126 HST: 26 HP का 3-सिलेंडर डीज़ल इंजन।
विशेषताएं: आसान हाइड्रोस्टैटिक ट्रांसमिशन, क्रूज़ कंट्रोल, और 420 किलोग्राम की लोडर लिफ्ट क्षमता।
OJA 2100 Series (कॉम्पैक्ट) यह सीरीज भारी-भरकम कामों के लिए बनाई गई है और इसमें अधिक क्षमता है।
OJA 2126 HST: 26 HP का 3-सिलेंडर डीज़ल इंजन।
विशेषताएं: 3-रेंज HST ट्रांसमिशन, 580 किलोग्राम की लोडर लिफ्ट क्षमता और 800 किलोग्राम की रियर हिच लिफ्ट क्षमता। इसमें पूरी तरह से एकीकृत HVAC (हीटर + एयर-कंडीशनर) केबिन का विकल्प भी है।

Mahindra के ये नए OJA मॉडल 17 सितंबर से पूरे ऑस्ट्रेलिया में Mahindra डीलर्स के पास उपलब्ध होंगे, और इनकी बुकिंग आज से शुरू हो गई है। यह लॉन्च ऑस्ट्रेलियाई कृषि समुदाय के लिए प्रदर्शन और विश्वसनीयता का एक नया मानक स्थापित करता है।

छोटी कार की चाहत रखने वालों की बल्ले-बल्ले: अब alto K10 और S-Presso 3.7 लाख से भी कम में

नई दिल्ली: इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने GST दरों में कटौती का फायदा कस्टमर्स को पहुंचाने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। इससे छोटी कार की चाहत रखने वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इस कटौती के बाद alto K10 और S-Presso जैसी कारें 3.7 लाख रुपये से भी कम में मिलेंगी। यह कीमत कटौती 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने इंडियन पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री को और बढ़ावा देने के लिए अपनी एंट्री-लेवल कारों की कीमतों में कमी की है। यह कदम त्योहारी सीजन से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे ग्राहकों को अपनी पहली कार खरीदना और भी आसान और किफायती हो जाएगा।

ModelReduction in Ex-Showroom Price
(in INR)
Starting Price
(in INR)
S-PressoUp to 129,600349,900
Alto Kl0Up to 107,600369,900
CelerioUp to 94,100469,900
Wagon-RUp to 79,600498,900
IgnisUp to 71,300535,1 00
SwiftUp to 84,600578,900
BalenoUp to 86,100598,900
Tour SUp to 67,200623,800
DzireUp to 87,700625,600
FronxUp to 112,600684,900
BrezzaUp to I12,700825,900
Grand VitaraUp to 107,0001,076,500
JimnyUp to 51,9001,231,500
ErtigaUp to 46,400880,000
xL6Up to 52,0001,152,300
InvictoUp to 61,7002,497,400
EecoUp to 68,000518,100
Super CarryUp to 52,100506, I 00