अब आया 6000mAh बैटरी और AI फीचर से लैस स्मार्टफोन, कीमत 29,999 से शुरू

नई दिल्ली: मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटोरोला ऐज 60 प्रो लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन में वो सब कुछ है, जिसकी एक प्रीमियम डिवाइस से उम्मीद की जाती है, बल्कि उससे भी कहीं ज़्यादा है।


एज 60 प्रो में मोटो एआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जो स्क्रीन पर चल रही चीज़ों को समझकर आपको अगला एक्शन सजेस्ट करता है। चाहे वह कुकिंग रेसिपी हो, चैट हो या कोई इमेज – AI हर जगह आपकी मदद करता है। इसमें Perplexity AI, Microsoft Copilot और Google Gemini जैसे स्मार्ट AI टूल्स का इंटीग्रेशन भी है।


फोन में सेगमेंट का सबसे एडवांस्ड 50MP ट्रिपल AI कैमरा सिस्टम दिया गया है। इनमें मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा और 50X सुपर ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस शामिल है। फ्रंट पर भी दमदार 50MP Hi-Res सेल्फी कैमरा है। Sony के LYTIA™ 700C सेंसर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ ये कैमरा सिस्टम प्रोफेशनल फोटो और वीडियो कैप्चर करता है।


6.7 इंच का 1.5K Quad-Curved pOLED डिस्प्ले 4500 निट्स की ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के रंग एकदम असली और आंखों को सुकून देने वाले हैं। IP68/IP69 रेटिंग के साथ फोन पूरी तरह वाटर-डस्ट रेसिस्टेंट और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।
इसमें 6000mAh की DXOMARK गोल्ड-रेटेड बैटरी है। यह 90W TurboPower चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिर्फ कुछ मिनटों की चार्जिंग में 45 घंटे तक का बैकअप देता है! नया MediaTek Dimensity 8350 Extreme, 4nm तकनीक पर आधारित प्रोसेसर है– जो 3.35GHz स्पीड और 12GB LPDDR5X RAM के साथ फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देता है।


मोटोरोला के एज 60 प्रो में Android 15 और Hello UI कस्टमाइज़ेबल इंटरफेस है। इसमें 256GB UFS 4.0 स्टोरेज है। Moto Secure सिक्योरिटी हब, फैमिली स्पेस जैसे किड फ्रेंडली फीचर्स भी दिये गये हैं। यह स्मार्टफोन न सिर्फ अपने फीचर्स से, बल्कि दुनिया की सबसे ताक़तवर बैटरी रेटिंग पाने के चलते भी सुर्खियों में है। DXOMARK से Gold Label हासिल करने वाली इस डिवाइस में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो दिनभर का साथ आसानी से देती है। चार्जिंग की बात करें तो इसमें 90W TurboPower चार्जर बॉक्स में ही मौजूद है, जो कुछ ही मिनटों में लगभग 45 घंटे की पावर दे सकता है। 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन में Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है और कंपनी ने 3 साल तक OS और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।


कीमत और उपलब्धता:

8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये हैं। यह फोन Flipkart, Motorola.in और रिटेल स्टोर्स पर 7 मई दोपहर 12 बजे से सेल में आएगा, जबकि प्री-ऑर्डर 30 अप्रैल से लेने शुरू किए जा चुके हैं।

OnePlus Summer Sale, मई में स्मार्ट फोन, बड्स और टैबलेट पर भारी छूट

बेंगलुरु: मई में ‘OnePlus Summer Sale’ में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच, टैबलेट और ईयरबड्स तक हर चीज़ पर जबरदस्त छूट, एक्सचेंज बोनस और EMI ऑफर्स मिलेंगे। EMI, एक्सचेंज बोनस, बायबैक गारंटी और बैंक ऑफर – इस समर सेल को खरीदारी का परफेक्ट मौका बना रहे हैं। कुल मिलाकर, OnePlus समर सेल 2025 एक ऑल-इन-वन धमाका है, जिसमें टेक लवर्स को प्रीमियम फीचर्स, AI एक्सपीरियंस और जबरदस्त कीमतों पर बेहतर प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं।


ग्राहक OnePlus.in, Amazon, Flipkart, Myntra, OnePlus स्टोर ऐप और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स जैसे क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स पर इन ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।


OnePlus 13 & 13R: Snapdragon 8 Elite चिप, 6000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ यह फोन मिलता है। समें 7000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट और Easy Upgrades पर 35% बायबैक गारंटी।
OnePlus 12 & 12R में Snapdragon 8 Gen 3, ProXDR डिस्प्ले, 100W चार्जिंग और Hasselblad कैमरा मिलता है। 13,000 रुपये तक की छूट और 6000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट।


Nord सीरीज़ में भी दमदार डील्स

OnePlus Nord 4: मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन, 5500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग। 4500 तक बैंक डिस्काउंट और 500 की अस्थायी छूट।


Nord CE4 और CE4 Lite: 2000 रुपये तक इंस्टेंट बैंक ऑफर, 1000 रुपये तक की कीमत में कटौती, और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI।


ऑडियो और वियरेबल्स पर छूट

OnePlus Buds Pro 3 में अब दो भाषाओं में बातचीत और AI कन्वर्सेशन मोड मिलेगा। OnePlus Buds 3 में धमाकेदार Bass, 49dB नॉइज़ कैंसलेशन और 7 घंटे प्लेबैक, 1000 तक बैंक छूट + 900 रुपये की अस्थायी कटौती + रेड केबल क्लब की एक्स्ट्रा डील

OnePlus टैबलेट्स पर बेहतरीन डील्स

OnePlus Pad 2 – AI-संचालित, 12.1 इंच, 3K डिस्प्ले और 43 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 3000 रुपये के एक्सचेंज बोनस + 1500 रुपये स्टूडेंट ऑफर + 12 महीने नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Pad Go – Quad Speaker के साथ Dolby Atmos और ट्रेंडी Twin Mint डिज़ाइन
इस पर 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 1500 रुपये तक कीमत कम हो जाएगी।
स्मार्टवॉच के दीवानों के लिए इस सेल में बहुत कुछ है।

OnePlus Watch 2 – Dual Engine चिप, Wear OS 4, और 100 घंटे की बैटरी है। Watch 2R फिटनेस के शौकीनों के लिए यह हल्के वजन की घड़ी है और काफी दमदार है। आपको इस पर 3000 रुपये की बैंक छूट, 1000 रुपये स्पेशल डिस्काउंट और 9 महीने तक EMI का विकल्प मिलता है। यहां पर सब प्रॉडक्ट्स, फोन्स, बड्स, वॉच और टैबलेट एक ही जगह मिलेंगे। यहां बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज, बोनस और स्टूडेंट डिस्काउंट जैसे ऑफर मिलेंगे। Amazon, Flipkart, OnePlus.in, Myntra और ऑफलाइन स्टोर्स पर यह खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे।

आ रहा है विजन एआई से लैस प्रीमियम टीवी

गुरुग्राम: कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग अब एक बार फिर से टीवी टेक्नोलॉजी में क्रांति लाने को तैयार है। कंपनी 7 मई 2025 को अपनी नई प्रीमियम टीवी रेंज लॉन्च करेगी, जिसमें Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED और QLED जैसे 10 से ज्यादा शानदार मॉडल्स के टीवी होंगे। सैममंग ने टीवी में शामिल एआई फीचर्स को सामूहिक रूप से विजन एआई के नाम दिया है। विजन एआई फीचर के तहत ढ़ेरों फीचर्स दिए जाएंगे।


सैमसंग इस बार 10 से ज्यादा प्रीमियम टीवी के नए मॉडल्स लॉन्च करेगा, जो अलग-अलग स्क्रीन साइज में उपलब्ध होंगे। ये सभी टीवी अब और ज़्यादा स्मार्ट होंगे। इनमें कंपनी की नई तकनीक विजन एआई शामिल होगी।


विजन एआई एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक है, जिससे टीवी अपने आसपास के माहौल को पहचान सकता है। यूज़र की पसंद को समझ सकता है और उनके ही अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एडजस्ट कर सकता है। अब टीवी खुद ही यह तय करेगा कि कब टीवी की चमक बढ़ानी है। कब साउंड मोड बदलना है और यूजर को किस तरह का कंटेंट सजेस्ट करना है।


मार्केट रिसर्च फर्म Omdia के अनुसार, सैमसंग पिछले 19 सालों से ग्लोबल टीवी मार्केट में नंबर 1 बना हुआ है। प्रीमियम, अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन इनोवेशन और AI से लैस स्मार्ट टीवी टेक्नोलॉजी में लगातार काम करने से ही कंपनी को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

अधिक माइलेज वाली एमजी विंडसर प्रो ईवी की लॉन्चिंग जल्द

गुरूग्राम : देश में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में धूम मचा रही एमजी विंडसर शीघ्र ही बड़ी बैटरी के साथ सड़कों पर धूम मचाने वाली है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक कार एमजी विंडसर प्रो की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। इस बार बेहतर इंटीरियर और फीचर्स, बड़े बैटरी पैक और ज्यादा रेंज के साथ ही अडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम की खूबियों से लैस इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को एमजी विंडसर ईवी प्रो के रूप में पेश किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि प्रो मॉडल एमजी विंडसर की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा और इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड स्थापित करेगी।

एमजी मोटर की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार एमजी विंडसर को आकर्षक खूबियों के चलते ग्राहकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी इसी भरोसे को आगे बढ़ाते हुए एमजी विंडसर प्रो नाम से इसका नया वर्ज़न लॉन्च करने जा रही है। यह नया मॉडल उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एमजी विंडसर प्रो में कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स, बेहतर सेफ्टी सिस्टम, नई स्टाइलिंग, और अपग्रेडेड बैटरी पैक दिए जाएंगे। इंटीरियर का नया डिजाइन बनाया गया है। सवारियों को ज्यादा आराम मिलेगा। इलेक्ट्रिक कार का सड़क पर चलते हुए अलग स्टाइल नजर आएगा। इसमें बेहतरीन टेक फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यूजर्स को शानदार अनुभव मिलेगा।


एमजी विंडसर को भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV (क्रॉसओवर यूटिलिटी वीइकल) कहा जाता है। यह कार सेडान की लंबाई और काफी बड़े केबिन के साथ-साथ एसयूवी की बहुउपयोगी बनावट और मजबूती को जोड़ती है। इसी वजह से यह उन समझदार ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम विकल्प बन गई है, जो वाहन में शानदार क्लास के साथ-साथ अपने खर्च किए गए पैसे का पूरा मूल्य चाहते हैं।


इस इंटेलिजेंट सीयूवी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में नया बदलाव ला दिया है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सीयूवी ने खुद को एक नए हैरतअंगेज करिश्मे के रूप में स्थापित किया है। यह गाड़ी आराम, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का ऐसा मेल पेश करती है, जो आजकल के स्मार्ट और लगातार आगे बढ़ने में यकीन रखने वाले उपभोक्ताओं की उम्मीदों की कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है।

फॉक्सवैगन Golf GTI MK 8.5 की प्री-बुकिंग शुरू, डिलिवरी अगले महीने से

नयी दिल्ली: यदि आप रफ्तार, परफॉर्मेंस और डिजाइन के शौकीन हैं और इसके साथ रेसिंग की ताकत की चाहत रखते हैं तो जल्दी कीजिये क्याेंकिक यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी फॉक्सवैगन इंडिया ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार के लिए Golf GTI MK.85 की प्री-बुकिंग का ऐलान कर दिया है। कंपनी इसकी बुकिंग 5 मई, 2025 से शुरू करेगी। जर्मनी की प्रमुख ऑटो प्रमुख ने पुष्टि की है कि लेटेस्ट जनरेशन की Golf GTI MK 8.5 पहली बार सीमित मात्रा में भारतीय खरीदारों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी इस कार की डिलिवरी जून 2025 से देना शुरू करेगी। देश भर में फॉक्सवैगन के चुनिंदा डीलरों की ओर से इस कार की डिलिवरी दी जाएगी।


Golf GTI सिर्फ़ एक कार नहीं है, बल्कि यह एक परंपरा और पहचान है जो कई दशकों से रफ्तार, परफॉर्मेंस और डिजाइन के शौकीनों को आकर्षित करती आ रही है। रेसिंग की दुनिया में Golf GTI वैश्विक स्तर पर एक लंबी और गौरवशाली विरासत है। इस कार में सदाबहार डिजाइन, जबर्दस्त स्टाइल और शानदार परफॉर्मेंस के संतुलन की झलक मिलती है। इस कार की ड्राइव करना इतना मजेदार है कि हर सफर में रोमांच महसूस होता है। रफ्तार, नियंत्रण और स्टाइल का प्रतीक बन चुकी इस कार को चलाना एक खास अनुभव होगा। गोल्फ जीटीआई को पूरी तरह से जर्मनी में बना कर सीधे भारत लाया जाएगा। दुनिया भर में परफॉर्मेंस के लिहाज से आइकन बन चुकी इस रेसिंग कार को भारत में बिना कोई समझौता किए असली रूप में पेश किया जा रहा है।


फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “Golf GTI को भारत की प्रतिष्ठित और मशहूर कारों में एक माना जाता है। दुनिया भर के कार प्रेमियों को यह कार काफी पसंद है। हमें गर्व है कि हम भारत के ग्राहकों को फॉक्सवैगन की इस शानदार विरासत का हिस्सा बनने का मौका दे रहे हैं। अब वे भी गोल्फ जीटीआई जैसी मशहूर कार के मालिक बन सकते हैं। यह एक ऐसी कार है जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक तो है ही। इसमें तेज, रोमांचक और दमदार ड्राइविंग का अनुभव मिलता है। यह उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो केवल स्टाइल नहीं, बल्कि बारीक इंजीनियरिंग, परफेक्ट कंट्रोल और शानदार परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हैं। कार जर्मन इंजीनियरिंग की श्रेष्ठता का जीवंत उदाहरण है। इसकी बनावट, तकनीक और गुणवत्ता जर्मनी की तकनीकी विरासत की शानदार मिसाल है।“


मुख्य विशेषताएं – Golf GTI एमके 8.5

गोल्फ जीटीआई एमके 8.5 में 265 पीएस की जबरदस्त ताक़त है। इसके साथ 370 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क मिलता है। इससे कार दमदार परफॉर्मेंस देती है। इस कॉम्बिनेशन से कार शहर की सड़कों या हाइवे दोनों पर ड्राइविंग का जबरदस्त ड्राइविंग अनुभव देती है। यह कार मात्र 5.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इसे स्पोर्ट्स कारों की कैटेगरी में खड़ा करता है। इतनी तेज़ एक्सिलरेशन उन लोगों के लिए आदर्श है जो रफ्तार और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं चाहते। फॉक्सवैगन की प्री-बुकिंग 5 मई 2025 से शुरू होगी। फॉक्सवैगन इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.volkswagen.co.in से इसकी बुकिंग की जा सकती है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। कार की यूनिट्स काफी कम संख्या में है। इसलिए जल्दी बुकिंग कराने की सलाह दी जाती है।

सैमसंग फैब ग्रेब फेस्ट सेल में स्मार्टफोन-टैबलेट से लेकर TV तक सब कम दाम में

नयी दिल्ली : उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कोरियाई कंपनी सैमसंग ने गर्मियों में खरीदारी को खास बनाने के लिए एक बार फिर से फैब ग्रैब फेस्ट सेल शुरू की है। सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन, टैबलेट, टेलीविजन, होम अप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ये ऑफर्स सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, Samsung Shop App और सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।


स्मार्टफोन लवर्स के लिए सैमसंग एस, गैलेक्सी जेड और गैलेक्सी ए सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स पर 41 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। चाहे आप फोल्डेबल फोन पसंद करें या कैमरा-सेंटर्ड डिवाइस, हर तरह के यूजर्स के लिए कुछ ना कुछ मौजूद है। फोल्डेबल्स से लेकर हाई-कैमरा परफॉर्मेंस वाले मॉडल तक हर जरूरत का स्मार्टफोन इस सेल में मौजूद है। गैलेक्सी टैबलेट्स, एक्सेसरीज़ और वियरेबल्स पर 50% तक की छूट दी जा रही है।


Galaxy Book5 और Book4 लैपटॉप्स पर 35% तक की छूट मिलेगी। गैलेक्सी टैब एस10 एफई खरीदने पर 2999 रुपये का 45वॉट का चार्जर मुफ्त मिल रहा है। Neo QLED 8K, OLED, QLED, Crystal 4K UHD और The Frame जैसे प्रीमियम टीवी पर 48% तक की छूट मिल रही है। सैमसंग का द फ्रेम जैसे प्रीमियम टीवी की खरीद पर अब 11000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 5000 का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।


होम अप्लायंसेज़ पर स्मार्ट बचत कर अपने घर को स्मार्ट और स्टाइलिश बना सकते हैं। फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर 43% तक की छूट दी जाएगी। दो या दो से ज्यादा WindFree™ AC पर 58% तक की छूट और 5% एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगी। इसके लिए आसान मासिक किस्त केवल 890 रुपये महीने से शुरू है। वॉशिंग मशीन की डिजिटल इनवर्टर मोटर पर 20 साल की वॉरंटी मिल सकती है।


वर्क और गेमिंग के लिए सैमसंग मॉनिटर्स पर 60% तक की छूट दी जा रही है। गैलेक्सी बुक लैपटॉप के साथ खरीदने पर मल्टी-बाय ऑफर और 7000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। HDFC, ICICI जैसे टॉप बैंकों के कार्ड्स पर 22.5% तक कैशबैक मिलेगा। इसमें आपको ज्यादा से ज्यादा 25000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। जितना ज़्यादा खरीदारी होगी, उतनी ज़्यादा बचत होगी। 2 या उससे ज़्यादा स्मार्ट होम अप्लायंसेज़ खरीदने पर पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
वहीं Galaxy Book4 और Book5 लैपटॉप्स पर 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जो Galaxy AI के साथ एक एडवांस वर्क एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। Galaxy Tab S10FE खरीदने पर ग्राहक को 45W का चार्जर फ्री में मिलेगा, जिसकी कीमत 2999 रुपये है।

7300 mAh बैटरी के साथ Vivo का सबसे पतला फोन T4 5G

नयी दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपने पावरफुल परफ़ॉर्मर 7300 mAh बैटरी वाला अपना 0.789 सेंटीमीटर पतला स्मार्टफोन Vivo T4 5G की बिक्री शुरू कर दी है। यह फोन डिज़ाइन के साथ-साथ परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में भी नया बेंचमार्क सेट कर रहा है। vivo T4 5G में सेगमेंट की सबसे बड़ी 7300mAh बैटरी, जो 90W FlashCharge टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इस फोन का मॉडल सिर्फ 0.789 सेमी पतला है।


स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन मतें कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है। 5000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस – सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। यह दो रंगों फैंटम ग्रे और अमेराल्ड ब्लेज में मिलता है। वीवो T4 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो स्टाइल, स्पीड और स्टैमिना – तीनों का मेल पेश करता है।


वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन वीवो T4 5G दमदार फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ भारत में उपलब्ध कराया है। यह डिवाइस अब से Flipkart, vivo इंडिया ई-स्टोर और सभी रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला फोन 21,999 रुपये का है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज फोन की कीमत 23,999 है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज फोन की कीमत 25,999 रुपये हैं। एचडीएफसी, एसबीआई और ऐक्सिस बैंक से खरीदारी पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है। साथ में 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है। vivo T4 5G उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो स्टाइल में भी समझौता नहीं करना चाहते और फीचर्स में भी कोई कमी नहीं चाहते।


vivo T4 5G सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक प्रीमियम अनुभव है। इसका शानदार डिस्प्ले, शानदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स इसे अपनी श्रेणी में अलग बनाते हैं। 0.186 सेमी का पतला बेज़ल है। इसमें क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 5000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। विडियो देखने और गेम खेलने के दौरान शानदार तस्वीरें दिखती हैं। इसमें डिजाइन में स्टाइल और मजबूती दोनों है। यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP65 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस) से लैस है। 40° गोल्डन आर्क डिज़ाइन और माइक्रो-कर्व फ्रेम से इसकी ग्रिप बेहतर बनती है। हाथ में पकड़ने में आरामदायक है।


कैमरे से तस्वीरें खींचने में मजा मिलता है। इसमें 50MP OIS मेन कैमरा (Sony IMX882 सेंसर) और 2MP Bokeh लेंस है। इसमें 32MP वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा है औक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (फ्रंट और रियर, दोनों से 30एफपीसी) हैं। इसमें स्मार्ट और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। यह लेटेस्ट Android 15 पर आधारित FunTouch OS 15 है। इसमें AI Erase से आप फोटो से गैरजरूरी चीजें हटा सकते हैं। AI Photo Enhance से कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो आती है। समें लाइव टेक्स्ट्स, एआई नोट असिस्टेंट, सुपर डॉक्यूमेंट्स और सर्कल टु सर्च जैसे फीचर है। इसमें 2 साल के Android अपडेट्स और 3 साल के सिक्योरिटी पैचेस। vivo T4 5G हर उस यूज़र के लिए है जो डिज़ाइन, मजबूती, कैमरा और स्मार्टफीचर्स में समझौता नहीं करना चाहता। स्टाइलिश भी है और टफ भी।


vivo T4 5G में पावरफुल 7300mAh बैटरी है, जो सिर्फ 33 मिनट में 50% चार्ज कर देती है। इसमें 52 घंटे की टॉक टाइम, 87 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक, 15 घंटे तक का गेमिंग सेशन है। नया स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट शानदार स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग का भरोसा देता है। एआई गेम वॉयस चेंजर और गीले हाथों से टच कंट्रोल जैसी खूबियां इसे गेमर्स के लिए भी खास बनाती हैं।

धमाका : फ्रंट कैमरे से विडियोग्राफी या फोटोग्राफी के शौकीनों के लिये नया समार्टफोन

नई दिल्ली : यदि आप मोबाइल फोन के फ्रंट कैमरे से विडियोग्राफी या फोटोग्राफी करने के शौकीन है तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एकदम फिट है क्योंकि इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) मेन कैमरा सोनी IMX 882 सेंसर के साथ है, साथ में पांच मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक बोकेह कैमरा है। लेकिन, जो सबसे खास है, वह है इसका 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जिसमें AI फीचर्स हैं। यानी अब आपकी सेल्फी होंगी एकदम क्रिस्टल क्लियर और फ्रंट कैमरे से भी आप शानदार FHD वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एसर स्मार्टफोन ने यह कमाल किया है। कंपनी दो ऐसे पावरफुल स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में उतरी है जिन्हें फीचर्स में पावरफुल और प्राइस के लिहाज से कम कीमत में बड़ा धमाका कहा जा रहा है।
इंडकल टेक्नोलॉजीज ने एसर के साथ अपनी सुपर ZX सीरीज़ के दो धांसू मॉडल – एसर सुपर ZX और एसर सुपर ZX प्रो लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और हाई-लेवल फीचर्स के साथ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगे और सबसे खास बात यह है कि इनकी कीमत भी काफी आकर्षक रखी गई है। तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं इन दोनों मॉडल्स में क्या-क्या खास है:
एसर सुपर ZX प्रो : फ्लैगशिप फीचर्स, किलर कीमत

आइए अब बात करते हैं इस सीरीज़ के सबसे पावरफुल मॉडल एसर सुपर ZX प्रो की। कंपनी इसे ‘फ्लैगशिप किलर’ कह रही है और इसके फीचर्स सुनकर ग्राहक भी यही कहेंगे। 25,000 रुपये से नीचे की रेंज में आने वाले इस फोन में एक शानदार 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम IP64-रेटेड ग्लास डिजाइन है। फ्रॉस्टेड ग्लास बैक और मेटल फ्रेम इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। लेकिन, असली धमाल तो इसके प्रोसेसर में है। यह फोन अप्रैल 2025 में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट इतना पावरफुल है कि यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूथ बना देगा। इसमें पहली बार AI क्षमताओं को भी शामिल किया गया है।

इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) मेन कैमरा सोनी IMX 882 सेंसर के साथ है, साथ में पांच मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक बोकेह कैमरा है। लेकिन, जो सबसे खास है, वह है इसका 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जिसमें AI फीचर्स हैं। यानी अब आपकी सेल्फी होंगी एकदम क्रिस्टल क्लियर और फ्रंट कैमरे से भी आप शानदार FHD वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

पावर के लिए इसमें है 5000 mAh की हाई-डेंसिटी बैटरी और बेहतरीन ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट। यह फोन भी अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जो 8+8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से शुरू होकर 12+12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज तक जाता है और इसके कलर ऑप्शन्स भी उतने ही प्रीमियम हैं -ब्लैक, पर्पल और लाइट ब्लू।

दोनों ही मॉडल 5G कनेक्टिविटी, स्टॉक एंड्रॉइड 15 और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं। सबसे गर्व की बात यह है कि ये दोनों ही फोन पूरी तरह से भारत में ही बनेंगे, जो सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देता है। इंडकल का लक्ष्य इन शानदार स्मार्टफोन्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से पूरे देश के ग्राहकों तक पहुंचाना है।

एसर सुपर ZX : कम कीमत में बड़ा धमाका

यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो कम बजट में भी शानदार परफॉर्मेंस और कैमरा चाहते हैं। 15,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले एसर सुपर ZX में 6.78 इंच का FHD+ 120Hz डिस्प्ले है, जो इस प्राइस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन कैमरा है सोनी LYTIA सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का। यह कॉन्फिगरेशन 15,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन में मिलना मुश्किल है।

पावर के लिए इसमें मीडियाटेक 6300 चिपसेट है और यह एकदम क्लीन स्टॉक एंड्रॉइड 15 पर चलता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है, जो 4+4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से शुरू होता है और 8+8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज तक जाता है। हां, यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन जैसे कूल कलर्स में पेश किया गया है।

इंडकल टेक्नोलॉजीज के सीईओ आनंद दुबे ने इस लॉन्च को अपनी कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक बताया और कहा कि उनका मकसद एक ऐसा स्मार्टफोन लाना था जो न सिर्फ भारत में डिज़ाइन हो बल्कि परफॉर्मेंस में भी सबसे आगे रहे। वहीं, एसर के वाइस प्रेसिडेंट जेड झोउ ने कहा कि वे इंडकल के साथ मिलकर भारतीय बाजार में एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Renault भारत को डिजाइन हब बनाने की तैयारी में खोला कार डिजाइन सेंटर

नयी दिल्ली: दुनिया का तीसरा सबसे बड़े वाहन बाजार विशेषकर यात्री वाहन बाजार बनने के साथ ही भारत दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दुनिया भर कंपनियों के साथ ही फ्रांस की कंपनी Renault भी भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने और भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए उठाये जा रहे कदमों के तहत अब अपना नया डिजाइन सेंटर खोला है जिसे कंपनी भारत में अपने बदलाव की रणनीति ‘renault.rethink’ की शुरुआत बता रही है। यह योजना भारत में कंपनी की 2027 की अंतरराष्ट्रीय योजना को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Renault. Rethink, भारत में रेनो के भविष्‍य का एक साहसिक प्रतीक है। रेनो डिजाइन सेंटर इंडिया का उद्घाटन renault. rethink पर मजबूती से जोर देता है। यह एक आकर्षक और हाई-टेक प्रतिमा है, जो अवधारणा पर आधारित है। यह प्रतिमा रेनो का कायाकल्‍प और भारत के लिये उसकी प्रतिबद्धता दिखाती है। renault. rethink की प्रतिमा भारत में बदलाव, नई सोच और रेनॉल्ट के नए डिज़ाइन को दिखाती है। यह ग्लिच कला और प्रक्रिया कला से प्रेरित है, जो लगातार आगे बढ़ने को दर्शाती है। इसमें खामियां रचनात्मकता को बढ़ाती हैं, और टूटे-फूटे आकार नई शुरुआत और विकास का प्रतीक हैं।


रेनो ग्रुप के चीफ डिजाइन ऑफिसर लॉरेन्‍स वैन डेन एकर ने कहा, “renault. rethink सिर्फ एक प्रतिमा नहीं है, सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि भारत के लिए रेनो की मजबूत सोच को दर्शाता है। यह भारत में और भारत के लिए नई कारें डिजाइन करने व नवाचार करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कला एक ऊर्जावान देश की शक्ति को समेटती है, जहाँ भविष्य बन रहा है। इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनना रेनो की महत्वाकांक्षा है।”
Renault का कहना है कि यह पहल फ्रांस के बाहर कंपनी के सबसे नये डिजाइन सेंटर के उद्घाटन से शुरू हुई है और ‘भारत में डिजाइन’ के लिये उसकी सोच को आगे बढ़ाती है। डिजाइन सेंटर का विचार यूरोपियन और भारतीय डिजाइनों का सुंदर मिश्रण है, जिसे ‘टैक्टाइल कॉन्फ्लूएंस’ कहा जाता है। इसमें आधुनिक यूरोपियन वास्तुकला को भारत की अनूठी सांस्कृतिक शैली के साथ जोड़ा गया है, ताकि एक प्रेरणादायक और काम करने का एक बेहतर माहौल बनाया जा सके।


कंपनी ने एक हाई-टेक प्रतिमा ‘renault. rethink’ का अनावरण किया है, जो भारत में रेनो की भविष्‍य की डिजाइन लैंग्‍वेज दिखाती है। यह उपलब्धि कार फैक्‍ट्री के 100 प्रतिशत नियंत्रण की परियोजना और नई ग्‍लोबल ब्रैंड आइडेंटिटी के अनुसार कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क का कायाकल्‍प करने सम्‍बंधी घोषणा के बाद आई है।
चेन्नई में डिज़ाइन सेंटर और ‘renault. rethink’ रणनीति का लॉन्च, रेनो के इंटरनेशनल गेमप्लान को भारत में लागू करने और यहां ज्यादा ध्यान देने की दिशा में एक अहम कदम है। यह कदम रेनो ग्रुप के अपने देश (फ्रांस) में शानदार प्रदर्शन पर आधारित है, जिसने कंपनी के आगे बढ़ने और विस्तार की मजबूत नींव रखी है। 2024 में, रेनो ने अब तक का सबसे अधिक ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.3 बिलियन यूरो अर्जित किया, जो उसके कुल राजस्व का 7.6% है। रेनो का कुल राजस्व भी 7.4% की बढ़ोतरी के साथ 56.2 बिलियन यूरो तक पहुंच गया।

रेनो ग्रुप का चेन्नई में दुनिया के सबसे बड़े शोध और विकास केंद्रों में से एक है, जिसमें लगभग 10,000 इंजीनियर काम करते हैं। ये इंजीनियर स्थानीय परियोजनाओं में मदद करते हैं और वैश्विक प्रोजेक्ट्स में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। रेनो भारत में बने ऑटो पार्ट्स का इस्तेमाल दुनियाभर के वाहनों के लिए करती है। यह मजबूत और व्यापक कामकाज दिखाता है कि कंपनी तेजी से बढ़ रहे भारतीय बाजार पर ध्यान दे रही है। रेनो 2005 से भारत में है और उसने मुंबई से अपने काम की शुरुआत की थी।

नवाचार और बाजार के लिये खास डिजाइन के लिए एक आधुनिक सुविधा

चेन्नई का रेनो डिजाइन सेंटर अब 1500 वर्ग मीटर का है और सबसे नई टेक्‍नोलॉजी से लैस है। इसका आधुनिक माहौल रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देता है। यह रेनो के सबसे उन्नत टेक्नोलॉजी केंद्रों में से एक है। यहाँ 3डी मॉडल जांचने और वर्चुअल रियलिटी अनुभव के लिए एक आकर्षक प्रदर्शनी स्थान, उन्नत सॉफ्टवेयर और डिजिटल टूल्स वाला अगली पीढ़ी का विजुअलाइजेशन स्टूडियो, और ब्रेनस्टॉर्मिंग, को-क्रिएशन व तेज टीमवर्क के लिए एक क्रिएटिव कोलेबोरेशन ज़ोन है। 8.5 मीटर x 2.4 मीटर का बड़ा, हाई-परफॉर्मेंस एलईडी वॉल डिस्प्ले प्रभावशाली और स्पष्ट प्रस्तुतियाँ देता है, जिसका उपयोग स्थानीय और वैश्विक परियोजनाओं के लिए होता है। यहाँ यूरोपियन और भारतीय डिजाइनों का शानदार मिश्रण है। स्टूडियो की डिजाइन विचारधारा ‘टैक्टाइल कॉन्फ्लूएंस’ आधुनिक यूरोपियन वास्तुकला को भारतीय सांस्कृतिक प्रभावों के साथ जोड़ती है, जिससे काम करने के लिए एक प्रेरणादायक और सार्थक माहौल बनता है

गोवो का धमाका : गो सराउंड 999 साउंडबार से घर बनेगा मिनी थिएटर

नयी दिल्ली : अगर आप भी घर में सिनेमा हॉल जैसा धमाकेदार साउंड चाहते हैं, तो गोवो ने आपके लिए लॉन्च किया है गो सराउंड 999 साउंडबार, जो घर के एंटरटेनमेंट को अगले लेवल पर ले जाएगा। इस प्रीमियम साउंडबार में है 660 वॉट का तगड़ा आउटपुट, जो डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 5.2 चैनल स्पीकर सिस्टम के साथ आता है। कमरे में आवाज चारों तरफ से ऐसे गूंजेगी जैसे आप थिएटर में बैठे हों!


मूवी देखने, न्यूज़ सुनने या गानों पर थिरकने के लिए इसमें आपको तीन इक्क्वलाइज़र मोड्स मिलते है। इसके साथ ही 6.5 इंच के ड्यूल सबवूफर से आवाज की गहराई काफी बढ़ जाती है। HDMI (ARC), AUX, USB, Optical और Bluetooth 5.3 – जो चाहे वो लगाइए और मोबाइल से सीधा म्यूज़िक प्ले करिए। इसमें ऑटो पेयरिंग की सुविधा है। आप कम परेशानी में ज्यादा मौज-मस्ती कर सकते हैं। साउंडबार में इंटिग्रेटेड LED डिस्प्ले है, जिससे आप प्लेबैक और कनेक्शन की जानकारी तुरंत पा सकते हैं। इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी है। इससे आप वॉल्यूम, बेस और ट्रेबल कंट्रोल कर सकते हैं।


गोवो के सीओओ पीयूष जालान कहते हैं, हमने हमेशा यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने की तकनीक पर ध्यान केंद्रित किया है। गो सराउंड 999 इसी सोच का नतीजा है, जो दमदार साउंड, स्टाइलिश डिज़ाइन और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ।प्लैटिनम ब्लैक रंग में आने वाला यह साउंडबार 13,999 रुपये की कीमत पर अमेजन पर उपलब्ध है। इसके साथ ही एक साल की वॉरंटी भी मिलती है।