5000 एमएएच की बैटरी के साथ Vivo Y19 5G भारत में लॉन्च

नयी दिल्ली : Vivo Y19 5G को भारत में लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6.74-इंच 90Hz स्क्रीन है, जो NTSC कलर गैमट का 70% कवर करती है। Vivo ने Y19 5G में 13-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटेड है। स्मार्टफोन अपनी चमकदार रेनबो क्रिस्टल टेक्सचर और मैटेलिक मैट फिनिश की वजह से देखने में बहुत आकर्षक लगता है। इसमें 5500 mAh की ब्लूवॉल्ट बैटरी है जो लंबे समय तक चलती है। साथ ही, इसका एआई कैमरा फोटो खींचने के काम को बहुत आसान बना देता है।

Vivo Y19 5G की कीमत भारत में 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 10,499 रुपये से शुरू है। इसे 4GB + 128GB और 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध कराया गया है, जिनकी कीमत 11,499 रुपये और 12,999 रुपये है। हैंडसेट मैजेस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
फोन को Flipkart, Vivo India e-store और पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, 6GB + 128GB वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट ऑफर मिलेगा।

डुअल SIM (नैनो + नैनो) सपोर्ट वाला Vivo Y19 5G Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें 6.74-इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 तक निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। डिस्प्ले में 264 ppi पिक्सल डेंसिटी है और ये NTSC कलर गैमट का 70% कवर करता है। पैनल TÜV Rheinland सर्टिफाइड है, जो ब्लू लाइट को कम करता है।

फोटोग्राफी के लिए, Vivo Y19 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर वाला 0.08-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल कैमरा भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका कैमरा सिस्टम AI पावर्ड है, जिसमें तीन मेन फीचर्स हैं। AI Erase बैकग्राउंड की अनचाही चीजें हटाता है। AI Photo Enhance इमेज को शार्प करता है,। AI Documents नोट्स और रिसीप्ट्स को स्कैन करने में मदद करता है। ब्रांड ने Night Mode, Portrait और Pro Modes भी दिए हैं।

फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसमें दो प्राइम कोर 2.4GHz और छह एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर काम करते हैं। प्रोसेसर को 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y19 5G के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB 2.0, OTG, GPS और NFC शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ई-कंपास भी हैं। फोन का डायमेंशन 167.3 x 76.95 x 8.19 मिमी और वजन 199 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo Y19 5G में IP64 रेटिंग है, जो डस्ट और वाटर स्प्लैश से सेफ्टी देती है। इसमें 5,500mAh लिथियम-आयन बैटरी है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

EV का नया पावर कपल : Ergon Labs और Omega Seiki की पार्टनरशिप, 50 करोड़ का मिला ऑर्डर

नई दिल्ली: लाइट ईवी पावरट्रेन टेक्नोलॉजी में तेजी से उभर रही कंपनी Ergon Labs ने भारत के सबसे तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं में से एक Omega Seiki Private Limited (OSPL) के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान किया है।
इस पार्टनरशिप के तहत OSPL अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स में एर्गन के एकदम नए इंटीग्रेटेड पावर कन्वर्टर (आईपीसी) को इंटीग्रेट करने वाली पहली कंपनी बनेगी, जिसकी शुरुआत एल5 सेगमेंट से होगी। इस पार्टनरशिप को और भी मजबूत करते हुए OSPL अपने आने वाले मॉडल्स को पावर देने के लिए Ergon की आईपीसी टेक्नोलॉजी के लिए पूरे 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर दे दिया है।


आईपीसी एक ऐसा गेम-चेंजिंग कंपोनेंट है जो ऑन-बोर्ड चार्जर और मोटर कंट्रोलर को एक छोटे से यूनिट में कंबाइन करता है। यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स को देगा बेमिसाल परफॉर्मेंस, जबर्दस्त विश्वसनीयता और सुपर-फास्ट चार्जिंग। इस साझेदारी में OSPL के फाउंडर और चेयरमैन उदय नारंग ने Ergon Labs में एक स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट भी किया है। डील के तहत नारंग एर्गन के एडवाइजरी बोर्ड में भी शामिल होंगे।


इंडस्ट्री में पहली बार ये इनोवेशन करेंगे कमाल :

Ergon का आईपीसी व्हीकल ऑपरेटर्स और फ्लीट ओनर्स के लिए लेकर आएगा जबर्दस्त फायदे, जैसे:
30% (17 डिग्री) ग्रेडेबिलिटी : इंडस्ट्री स्टैंडर्ड 1 मिनट के मुकाबले 3-5 मिनट तक पीक टॉर्क ऑपरेशन, यानी अब चढ़ाई भी होगी आसान।
50% तेज चार्जिंग : किसी भी नॉर्मल 15A सॉकेट से सिर्फ एक घंटे से भी कम समय में 50 किमी से ज्यादा की रेंज, चार्जिंग की टेंशन खत्म।
30% कम सिस्टम कॉस्ट : ट्रेडिशनल अलग-अलग ऑन-बोर्ड चार्जर और मोटर कंट्रोलर्स के मुकाबले जेब पर भी पड़ेगा हल्का।
वायरिंग हार्नेस की जटिलता में जबर्दस्त कमी और व्हीकल एफिशिएंसी में सुधार।
इस टेक्नोलॉजी का 50,000 km से ज्यादा का ऑन-रोड टेस्ट और प्री-कंप्लायंस सर्टिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो चुका है, और अगले महीने तक फुल सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है!


रणनीतिक रोडमैप और मार्केट पर असर :

कंपनी का प्लान है कि FY26 में पूरे इंडिया में 2,000 यूनिट्स की पहली कमर्शियल डिप्लॉयमेंट की जाए, जिसकी शुरुआत L5 पैसेंजर सेगमेंट से होगी – रैपिडो, ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स का तेजी से बढ़ता हुआ मार्केट और मेट्रो शहरों और रीजनल सेंटर्स में इसका दबदबा बढ़ रहा है। OSPL का Ergon की IPC टेक्नोलॉजी के लिए 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर इस इंटीग्रेटेड पावरट्रेन सॉल्यूशन पर मार्केट के भरोसे को दिखाता है और दोनों कंपनियों को ईवी थ्री-व्हीलर स्पेस में हाई परफॉर्मेंस, ज्यादा विश्वसनीयता और कम ओनरशिप कॉस्ट की बढ़ती डिमांड को पूरा करने की मजबूत पोजीशन में रखता है।


इतना ही नहीं, दोनों कंपनियां मिलकर एक हाई-परफॉर्मेंस L5 कार्गो इलेक्ट्रिक व्हीकल भी डेवलप कर रही हैं, जो 500 किलोग्राम से ज्यादा का पेलोड उठा सकेगा और अपनी कैटेगरी में बेस्ट 30% ग्रेडेबिलिटी देगा। इनका टारगेट है केरल और नॉर्थ-ईस्ट जैसे मार्केट्स में डीजल व्हीकल्स को रिप्लेस करना।


भविष्य के लिए एक जैसा विजन :

Ergon Labs के CEO अश्विन रामानुजम ने कहा, “OSPL के साथ यह पार्टनरशिप, लाइट ईवी पावरट्रेन में सक्सेसफुल इनोवेशन को मार्केट में लाने के Ergon के मिशन में एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है। OSM के व्हीकल्स में ग्रेडेबिलिटी, पेलोड कैपेसिटी और चार्जिंग रिलायबिलिटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और यह सब हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों लेवल पर डीप कंपोनेंट इंटीग्रेशन से पॉसिबल होगा। यह मोमेंट हमारी इंजीनियरिंग टीम के तीन सालों के अथक प्रोडक्ट डेवलपमेंट का नतीजा है।”


OSPL के फाउंडर और चेयरमैन उदय नारंग ने कहा, “ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स में तीन दशकों से ज्यादा के वेंचर इन्वेस्टमेंट के बाद मैं इंजीनियरिंग-बेस्ड इनोवेशन के जरिए एनवायरमेंट और इकोनॉमिक इम्पैक्ट को आगे बढ़ाने के मिशन के साथ इंडिया लौटा हूं। OSPL का जन्म इसी विजन के साथ हुआ था। Ergon में मेरा इन्वेस्टमेंट इसी कमिटमेंट की कंटिन्यूएशन है। अश्विन के साथ मेरी पहली बातचीत से लेकर उनकी टेक्नोलॉजी के परफॉर्मेंस को खुद देखने तक यह साफ था कि Ergon India के ईवी इकोसिस्टम में वर्ल्ड-क्लास इंजीनियरिंग लेकर आ रहा है। मैं इस एक्सेप्शनल टीम के साथ पार्टनरशिप करने और उनके सक्सेसफुल प्रोडक्ट को मार्केट में लाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।”

Posted in EV

रफ्तार का रोमांच : GUERRILLA 450 ने वूम ड्रैग मीट में दिखाया अपना दम, ड्रिफ्ट और ड्रैग से उड़ाए होश

नई दिल्ली : Royal Enfield की नई दमदार रोडस्टर Guerrilla 450 ने वूम ड्रैग मीट 2025 में ऐसा जलवा बिखेरा कि देखने वाले दांतों तले उंगली दबा गए। होसुर के इस रोमांचक इवेंट में Guerrilla 450 ने खास तौर पर तैयार किए गए ड्रिफ्ट और ड्रैग experience के जरिए अपनी बेजोड़ क्षमताओं और बहुमुखी tallent का शानदार प्रदर्शन किया।


स्पीडवे मोटरस्पोर्ट्स के साथ मिलकर आयोजित इस मोटरस्पोर्ट्स के महाकुंभ में रफ्तार, स्टंट और एड्रेनालाईन का ऐसा कॉकटेल देखने को मिला कि दर्शकों की सांसें थम गईं। दो दिनों तक चले इस रोमांचक मोटरस्पोर्ट्स वीकेंड में पूरे देश से 10,000 से भी ज्यादा स्पीड के दीवानों ने शिरकत की।

Guerrilla 450 के शानदार ड्रिफ्ट स्टंट शो ने बाइक के दमदार प्रदर्शन और कैपेसिटी का लोहा मनवाया। वहीं, क्लिनिक और ट्रायआउट में राइडर्स को मशहूर प्रोफेशनल मोटरस्पोर्ट्स एथलीट ए. शिवनेश और एन. यादव के एक्सपर्ट गाइडेंस में सुरक्षित माहौल में अपने राइडिंग स्किल्स को निखारने का मौका मिला। प्रतिभागियों को Guerrilla 450 की पावर का असली एहसास तब हुआ जब उन्हें इंडियन मोटरस्पोर्ट्स के दिग्गज और वर्ल्ड चैम्पियनशिप मोटरसाइकिल रेसिंग एथलीट अनीश डी. शेट्टी द्वारा आयोजित एड्रेनालाईन से भरपूर ड्रैग रेस में अपनी पूरी क्षमता दिखाने का मौका मिला।


Guerrilla 450 में है 452cc का दमदार सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन, जिसे बनाया ही गया है उत्सुक और उत्साही परफॉर्मेंस के लिए। यह बाइक सड़कों की हर चुनौती का सामना करने के लिए डिमांड पर पावर डिलीवर करती है। अपने मस्कुलर डिजाइन, दमदार रोड प्रेजेंस और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के साथ Guerrilla 450 परंपराओं को चुनौती देती है और परफॉर्मेंस रोडस्टर सेगमेंट में एक नया और रोमांचक नजरिया पेश करती है। वूम ड्रैग मीट 2025 में गुरिल्ला 450 का यह शानदार प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि यह बाइक सिर्फ दिखने में ही दमदार नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी किसी से कम नहीं है।

रेस ट्रैक से सड़क तक : अब हवा से बातें करने को हो जाइए तैयार, लांच हो गई रेसिंग बाइक TVS Apache RR 310

बेंगलुरु: रफ्तार के दीवानों के लिए रेस ट्रैक से सड़क तक हवा से बातें कराने की खातिर मार्केट में एक ऐसी बाइक लांच हो गई है, जो 9,800 rpm पर 38 PS की पावर और 7,900 rpm पर 29 Nm का टॉर्क के दम पर 215.9 किमी/घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है।


इतना ही नहीं, इसका सीक्वेंशियल TSL (टर्न सिग्नल लैंप) को ऐसे डिजाइन किया गया है कि अब आपके इंडिकेटर्स भी सुपरबाइक की तरह, एक के बाद एक जलते हुए दिखेंगे। इसका कॉर्नरिंग ड्रैग टॉर्क कंट्रोल (RT-DSC) अब मोड़ों पर भी चट्टान जैसी पकड़ का फील देगा।


इसके लॉन्च कंट्रोल (RT-DSC) से अब हर रेस स्टार्ट पर आपकी बाइक हवा से बातें करेगी। इसमें मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट वाला जेनरेशन-2 रेस कंप्यूटर फैसिलिटी है, जिससे आपकी बाइक आपकी भाषा समझेगी। इसका 8 स्पोक अलॉय व्हील्स स्टाइलिश तो हैं ही, साथ ही परफॉर्मेंस को भी बूस्ट करता है।


इतने दमदार फीचर्स के साथ TVS मोटर कंपनी ने अपनी सुपर-प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक, अपडेटेड TVS अपाचे RR 310 का एकदम नया अवतार पेश कर दिया है। यह 2025 मॉडल न सिर्फ लेटेस्ट OBD-2B एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है बल्कि TVS अपाचे सीरीज की 20वीं एनिवर्सरी और दुनिया भर में 60 लाख ग्राहकों के माइलस्टोन का भी जश्न मनाता है!
यह सिर्फ एक बाइक नहीं बल्कि TVS रेसिंग के 4 डिकेड्स से भी ज्यादा के दबदबे का नतीजा है। यह उस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग मशीन से इंस्पायर्ड है, जिसने एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (ARRC) में 1:49.742 सेकंड का बेस्ट लैप टाइम और 215.9 km/h की टॉप स्पीड हासिल करके धूम मचा दी थी। अपाचे RR 310 रफ्तार, सटीकता और रेसिंग की विरासत का एक दमदार ऐलान है।


2017 में पहली बार लॉन्च हुई अपाचे RR 310 ने सुपर स्पोर्ट मोटरसाइकिल सेगमेंट में हमेशा बेंचमार्क सेट किए हैं, चाहे वह पावर हो, टेक्नोलॉजी हो या फिर डिजाइन। और अब, इस नए अपग्रेड के साथ TVS ने इसकी अपील और राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी कई गुना बढ़ा दिया है।


नई TVS अपाचे RR 310 अब दो वेरिएंट और तीन BTO (बिल्ट टू ऑर्डर) कस्टमाइजेशन ऑप्शंस के साथ अवेलेबल होगी। इसे प्योर सुपर स्पोर्ट परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें ट्रैक पर बेहतरीन कंट्रोल के लिए अग्रेसिव फुल-फेयर्ड डिजाइन और रेस-सेंट्रिक एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं। इसमें चार डायनामिक राइडिंग मोड्स हैं – ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन, जो इसे हर तरह की कंडीशन में राइड करने के लिए परफेक्ट बनाते हैं। और पावर के लिए इसमें एक शानदार रिवर्स-इंक्लाइन DOHC इंजन है, जो 9,800 rpm पर 38 PS की पावर और 7,900 rpm पर 29 Nm का टॉर्क देता है, यानी हर राइड होगी एकदम रोमांचक।


लॉन्च के मौके पर TVS मोटर कंपनी के हेड बिजनेस-प्रीमियम विमल सुंबली ने कहा, “2017 में लॉन्च के बाद से, TVS अपाचे RR 310 सुपर-प्रीमियम स्पोर्ट मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक पावरहाउस बनकर उभरी है, जिसने अपने रेस-ब्रेड DNA से परफॉर्मेंस के नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं। TVS रेसिंग की 43 से ज्यादा सालों की विरासत पर बनी यह बाइक इनोवेशन और एक्सीलेंस की हमारी लगातार कोशिश का प्रतीक है।

RR 310 का यह लेटेस्ट अवतार सेगमेंट-फर्स्ट टेक्नोलॉजी जैसे सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप (TSL), लॉन्च कंट्रोल और ड्रैग टॉर्क कंट्रोल को इंटीग्रेट करता है – जो राइडर-सेंट्रिक इनोवेशन में हमारी लीडरशिप को और मजबूत करता है। नया BTO रेस रेप्लिका कलरवे TVS एशिया वन मेक चैंपियनशिप की रिकॉर्ड-तोड़ विरासत को ट्रिब्यूट देता है। इस नए अवतार के साथ, अपाचे RR 310 न सिर्फ ट्रैक पर परफॉर्मेंस की लिमिट्स को पुश करती है बल्कि रोजमर्रा की राइड को भी और मजेदार बनाती है, एक रोमांचक लेकिन सोफिस्टिकेटेड एक्सपीरियंस देती है जो रेसिंग के दीवानों और समझदार राइडर्स दोनों को पसंद आएगी।”


और स्टाइल के मामले में भी यह बाइक किसी से पीछे नहीं है! अपग्रेडेड TVS अपाचे RR 310 के साथ पेश की गई है एक शानदार नई सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका कलर स्कीम, जो TVS एशिया OMC रेस बाइक से इंस्पायर्ड है!
नई TVS अपाचे RR 310 तीन स्टैंडर्ड SKU और तीन BTO कस्टमाइजेशन ऑप्शंस में अवेलेबल होगी, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत इस प्रकार है:

222यहां प्राइसिंग डालियेगा999

नई TVS अपाचे RR 310 के लिए बुकिंग शुरू हो गई है! तो अगर आप भी रफ्तार और टेक्नोलॉजी के इस धांसू कॉम्बिनेशन का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो देर मत कीजिए। यह बाइक सुपर प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में TVS अपाचे RR 310 की लीडिंग पोजीशन को और भी मजबूत करती है, जिसमें एडवांस्ड राइडर एड्स और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो हर राइडर को सड़क और ट्रैक पर एक थ्रिलिंग एक्सपीरियंस देंगे।

50MP टेलीफोटो लेंस के साथ अब फोन से होगी कैमरागिरी, जासूस की तरह करेगा काम

नई दिल्ली: एक ऐसा स्मार्टफोन लांच हुआ है, जो ट्रिपल कैमरा सिस्टम से लैस है और इसका 50MP टेलीफोटो लेंस वाला कैमरे के 2x ऑप्टिकल ज़ूम से अब दूर की चीजें भी बिना किसी पिक्सेलेशन के एकदम क्लियर और शार्प दिखेंगी और आप चाहें तो यह आपके लिए एक शार्प जासूस की तरह भी काम करेगा।


लंदन की टेक कंपनी नथिंग एक बार फिर से स्मार्टफोन मार्केट में भूचाल लाने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि उनका स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro बजट सेगमेंट में कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में सबको पीछे छोड़ने वाला है। इस फोन में मिलेगा सेगमेंट का सबसे धांसू ट्रिपल-कैमरा सिस्टम और पावर के लिए होगा MediaTek Dimensity 7300 PRO चिपसेट – एक छोटा पैकेट, बड़ा धमाका, जो आपकी हर एंटरटेनमेंट नीड को फुलफिल करेगा।


CMF Phone 2 Pro का सबसे बड़ा हाईलाइट है इसका कैमरा सिस्टम। इसमें एक पावरफुल 50MP टेलीफोटो लेंस, एक हाई-परफॉर्मेंस मेन सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। और सबसे खास बात, इस सेगमेंट में पहली बार CMF Phone 2 Pro का टेलीफोटो कैमरा देगा 2x ऑप्टिकल ज़ूम यानी अब दूर की चीजें भी बिना किसी पिक्सेलेशन के एकदम क्लियर और शार्प दिखेंगी।


इतना ही नहीं, CMF Phone 2 Pro में है एक बड़ा 1/1.57” सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा – जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा है। यानी हर फोटो होगी एकदम लाजवाब, चाहे रोशनी कैसी भी हो और इस ट्रिपल कैमरा सिस्टम को पूरा करेगा एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, जिसका फील्ड ऑफ व्यू है 119.5°! यानी अब एक फ्रेम में कैद कर पाएंगे और भी ज्यादा।


अब बात करते हैं परफॉर्मेंस की : MediaTek Dimensity 7300 PRO चिपसेट CMF Phone 1 के मुकाबले देगा 10% तेज CPU और 5% तक बेहतर ग्राफिक्स यानी गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, सब होगा एकदम मक्खन जैसा स्मूथ। और तो और, इस चिपसेट में 4.8 TOPS AI कंप्यूटिंग पावर वाला 6th जेनरेशन का NPU है। यह फोन BGMI पर 120 FPS सपोर्ट करेगा, साथ ही +53% नेटवर्क बूस्ट और 1000 Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलेगा यानी गेमिंग का एक्सपीरियंस होगा एकदम नेक्स्ट लेवल।
अगर आप भी इस स्मार्टफोन के बारे में हर अपडेट जानना चाहते हैं, तो यहां साइन अप कर सकते हैं: https://bit.ly/3Rmyxsu। यह फोन बजट सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Portronics का ‘Fynix’ धमाका : 30W का पावर, डुअल बेस और कभी न रुकने वाला म्यूजिक

नई दिल्ली: इंडिया के टॉप कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Portronics ने लॉन्च कर दिया है अपना नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर – Fynix। यह एक शानदार 30W का पावरहाउस है, जिसे बनाया गया है आपके म्यूजिक को हर जगह आपके साथ ले जाने के लिए। दमदार साउंड, प्रीमियम डिज़ाइन और कमाल के फीचर्स से लैस Fynix उन म्यूजिक लवर्स के लिए है जो परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी में कोई समझौता नहीं करना चाहते।


यह छोटा सा स्पीकर है बड़े कमाल का :

30W का पावरफुल आउटपुट किसी भी जगह को एकदम इमर्सिव ऑडियो से भर देगा। चाहे आप घर पर चिल कर रहे हों, दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हों या फिर आउटडोर एडवेंचर पर निकले हों, इसका गहरा बास और क्रिस्टल-क्लियर आवाज हर तरह के म्यूजिक को बना देगा और भी शानदार। इसमें है एडवांस डुअल-ड्राइवर सेटअप जो बैलेंस साउंड देता है, और एक पैसिव रेडिएटर जो बास को और भी दमदार बना देता है।


Fynix में है लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.3 टेक्नोलॉजी, जो आपके स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से झटपट कनेक्ट हो जाती है और देती है स्टेबल कनेक्टिविटी। और अगर आपको चाहिए डबल धमाल, तो आप दो Fynix स्पीकर्स को वायरलेसली कनेक्ट करके ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) मोड ऑन कर सकते हैं। फिर मिलेगा एकदम रिच और सिंक्रोनाइज्ड स्टीरियो साउंड – आपकी पार्टी या मूवी नाइट के लिए एकदम परफेक्ट।


बैटरी की टेंशन को कहिए बाय-बाय :

एक बार चार्ज करने पर यह स्पीकर देगा 6 घंटे तक का नॉन-स्टॉप म्यूजिक। और अगर बैटरी लो हो जाए, तो इसमें है USB टाइप-सी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, जो इसे झटपट फुल चार्ज कर देगा। इतना ही नहीं, इसमें है हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन और यह वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है। यानी कॉल रिसीव करना हो, मौसम का हाल जानना हो या म्यूजिक कंट्रोल करना हो, सब कुछ होगा बिना फोन को छुए।


Portronics Fynix का डिज़ाइन भी है एकदम क्लासी और प्रैक्टिकल। इसमें है एक रबराइज्ड साइड स्ट्रिप जिस पर पावर, ब्लूटूथ पेयरिंग, वॉल्यूम कंट्रोल, प्लेबैक और TWS मोड के लिए टच बटन्स दिए गए हैं। यही स्ट्रिप एक टिकाऊ लूप स्ट्रैप में बदल जाती है, जिससे स्पीकर को कहीं भी लटकाना या ले जाना हो जाता है एकदम आसान। प्रीमियम फैब्रिक मेश में लिपटी बॉडी इसे देती है एक स्टाइलिश लुक, मजबूत पकड़ और यह है स्प्लैश रेज़िस्टेंट। यानी इंडोर हो या आउटडोर, यह हर जगह आपका म्यूजिक पार्टनर बनने के लिए तैयार है।


कीमत और उपलब्धता:

Portronics Fynix अब सिर्फ ₹2,599 की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल है और इस पर मिलती है 12 महीने की वारंटी। आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Portronics.com, Amazon.in और दूसरे बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। तो अगर आप भी चाहते हैं दमदार साउंड और पोर्टेबिलिटी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, तो Fynix है आपके लिए।

अब आंख बंद कर कीजिए शेविंग, आ गया एएआई पावर्ड इलेक्ट्रिक शेवर

नयी दिल्ली : नयी नयी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से कंज्यूमर को ऐसी तमाम सुविधायें देने की कोशिश की जा रही है जिससे अपका जीवन सरल और आसान हो जाये। इसी क्रम में अब एक ऐसा एआई पावर्ड इलेक्ट्रिक शेवर आया है जिसकी कीमत सुन कर आप चौंक सकतें हैं लेेकिन उसकी खूबियां जानने के बाद खरीदने की चाहत मन के पाल लेंगे।


दुनियाभर में कंज्यूमर धीरे-धीरे मैनुअल रेजर की जगह अब इलेक्ट्रिक शेवर्स अपना रहे हैं और इसलिए कंपनियां भी नयी नयी टेक्नोलॉजी से लैस शेवर लॉन्च करने लगी है। अब आप अपनी शेविंग की जानकारी मोबाइल ऐप पर भी जान सकते हैं और कितनी बारिकी से शेविंग की गयी है उसकी भी जानकारी मिलेगी।

फिलिप्स ने भारत में अपनी नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक शेवर रेंज लॉन्च की है, जिसकी कीमत 34999 रुपये तक है। इस नई इलेक्ट्रिक शेवर रेंज के लॉन्च के साथ, फिलिप्स का उद्देश्य इंडियन कंज्यूमर्स को वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट अवेलेबल करना है।
फिलिप्‍स ने फिलिप्स सीरीज 7000, i9000 और i9000 प्रेस्टीज अल्ट्रा के साथ अपनी नई शेवर रेंज लॉन्‍च की है। स्किनआईक्‍यू टेक्‍नोलॉजी से पावर्ड फिलिप्स के ये शेवर्स आपकी स्किन के अनुसार ढल जाते हैं और आपको एक आरामदायक एवं नजदीकी शेव का अनुभव देते हैं।


ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक शेवर्स – फिलिप्स सीरीज 7000, i9000 और i9000 प्रेस्टीज अल्ट्रा – अत्याधुनिक एआई-पावर्ड स्किनआईक्यू टेक्‍नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किए गए हैं। ये शेवर्स सटीकता, आराम और उपयोग में आसानी का अनूठा मेल प्रस्तुत करते हैं, जो हर बार एक सहज और जलन-रहित शेव का अनुभव देते हैं। भारत में ग्रूमिंग सेगमेंट में यह अपनी तरह की पहली पेशकश है, जो स्किनआईक्यू टेक्‍नोलॉजी के अलावा और भी कई विशेषताओं से लैस है।


फिलिप्स i9000 और i9000 प्रेस्टीज अल्ट्रा अत्याधुनिक नवाचार और व्यक्तिगत आराम के साथ शेविंग का शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। दोनों मॉडल में पेटेंटेड ट्रिपल एक्शन लिफ्ट एंड कट सिस्टम है, जो त्वचा के स्तर पर बालों को सटीक रूप से उठाता और काटता है, जिससे दिनभर के लिए अति-नजदीकी फिनिश मिलती है। डुअल स्टीलप्रिसिशन ब्लेड्स (i9000 प्रेस्टीज) और नैनोटेक डुअल प्रिसिशन ब्लेड्स (i9000 प्रेस्टीज अल्ट्रा) द्वारा संचालित, ये प्रति मिनट 70-80 लाख कटिंग मोशन करते हैं, जो 1, 3 या 7 दिन की दाढ़ी पर भी असाधारण दक्षता सुनिश्चित करते हैं। इंटेलिजेंट पावर एडाप्ट सेंसर प्रति सेकंड 500 बार बालों के घनत्व को पढ़ता है और कटिंग पावर को अपने आप एडजस्‍ट करता है, जबकि मोशन कंट्रोल और एक्टिव प्रेशर एंड मोशन गाइडेंस सिस्टम शेविंग तकनीक को बेहतर बनाते हैं, जिससे आसान और स्किन-फ्रेंडली परिणाम मिलते हैं। आराम बढ़ाने के लिए, हाइड्रो स्किनग्लाइड कोटिंग घर्षण को 50% तक कम करती है, और 360° प्रिसिशन फ्लेक्सिंग हेड फेशियल कंटूर्स को एडाप्‍ट करता है, जिससे अधिकतम संपर्क और सटीकता मिलती है। i9000 प्रेस्टीज अल्ट्रा पांच कस्‍टमाइज शेविंग मोड और एक कनेक्टेड ऐप के साथ अनुभव को और बेहतर बनाता है, और रीयल-टाइम शेविंग जानकारी प्रदान करता है।


सटीकता और त्वचा की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन की गई, फिलिप्स सीरीज 7000 में स्टीलप्रिसिशन ब्लेड्स हैं, जो प्रति मिनट 90,000 कटिंग एक्शन के साथ एक बेहतरीन शेव प्रदान करते हैं। पावर एडाप्ट सेंसर, जो प्रति सेकंड 250 बार एडजस्‍ट करता है, बालों की डेंसिटी के आधार पर प्रदर्शन को अनुकूलित करता है। मोशन कंट्रोल सेंसर बेहतर शेविंग तकनीक सुनिश्चित करता है, जबकि नैनो स्किनग्लाइड कोटिंग घर्षण को कम करके जलन को कम करती है। इसके 360-डी फ्लेक्सिंग हेड्स चेहरे के आकार के अनुसार आसानी से कंटूर करते हैं, जिससे लगातार आरामदायक और नजदीकी शेव मिलती है।


फिलिप्स ग्रोथ रीजन (JAPAC, ISC, META & LATAM) के पर्सनल हेल्थ हेड विद्युत कौल ने कहा, “फिलिप्स में हम निरंतर नवाचार कर उपभोक्ताओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई शेवर सीरीज को सटीकता, लचीलापन और अधिकतम आराम देने के लिए डिजाइन किया गया है। एआई-आधारित स्किनआईक्यू टेक्नोलॉजी के जरिये हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारे शेवर्स हर प्रकार की भारतीय त्वचा के लिये उपयुक्त हों। यह लॉन्च हमारे उस दृष्टिकोण को और आगे बढ़ाता है, जिसमें हम हर शेव को स्मूद, सटीक और जलन-रहित बनाना चाहते हैं।”

जैसे-जैसे पुरुषों का ग्रूमिंग सेगमेंट लगातार विकसित हो रहा है, फिलिप्स तकनीक को आम दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ग्रूमिंग को नए आयाम दे रहा है। ये प्रीमियम शेवर्स सटीकता, आराम और टिकाऊपन के साथ नया मानदंड स्थापित करते हैं, जिससे हर शेव आसान और सुरक्षित हो जाती है।


नीचे दिए गए उत्पाद www.shop.philips.co.in और Amazon.in पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। ये क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स के चुनिंदा आधुनिक रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होंगे। ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक शेवर्स बेजोड़ ग्राहक अनुभव के साथ आते हैं, जिसमें 5 साल की वारंटी और लंबे समय तक चलने वाला डिज़ाइन शामिल है।


फिलिप्‍स 7000 सीरीज (S7887) की कीमत 14,999 रुपये, फिलिप्‍स 9000 सीरीज (i9000) की कीमत 19,999 रुपये और फिलिप्‍स i9000 प्रेस्‍टीज अल्‍ट्रा की कीमत 34,999 रुपये है। i9000 प्रेस्‍टीज अल्‍ट्रा की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है।

लैपटॉप पर लीजिये सिनेमा हॉल का अनुभव। आ गया 1.39 किलो का हल्का LAPTOP, स्लीक और प्रीमियम मेटल बॉडी में छुपा है पावरहाउस परफॉर्मेंस

नई दिल्ली : बाजार में महज 1.39 केजी का एक ऐसा LAPTOP आया है, जिसे carry करना बेहद आसान है लेकिन इसकी स्लीक और प्रीमियम मेटल बॉडी में पावरहाउस परफॉर्मेंस छुपा है और इसका 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले ऐसा शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा कि आप सिनेमा हॉल को भूल जाएंगे।


स्मार्टफोन ब्रांड MOTOROLA ने ऐसा ‘UNIVERSAL’ कदम उठाया है कि टेक वर्ल्ड में हर तरफ इसकी चर्चा है। कंपनी ने आखिरकार LAPTOP और TABLET के अखाड़े में दमदार LAPTOP MOTO BOOK 60 और एक पावर-पैक TABLET MOTO PAD 60 PRO लांच कर अपनी धाक जमाने का ऐलान कर दिया है। यह सिर्फ नए प्रोडक्ट्स का लॉन्च नहीं है बल्कि MOTOROLA के उस ‘कनेक्टेड यूनिवर्स’ के सपने का साकार होना है, जहां आपके सारे डिवाइस आपस में बिना किसी झंझट के बात करेंगे!


दो एक्सक्लूसिव पैनटोन क्यूरेटेड कलर्स – ब्रॉन्ज़ ग्रीन और वेजवुड में लिपटा MOTO BOOK 60 सिर्फ 1.39 किलोग्राम का है, यानी इतना हल्का कि आप इसे हवा में भी उछाल सकते हैं (हालांकि ऐसा करने की सलाह नहीं दी जाती) लेकिन इसकी स्लीक और प्रीमियम मेटल बॉडी में छुपा है पावरहाउस परफॉर्मेंस। और सबसे खास बात MOTOROLA का अपना स्मार्ट कनेक्ट फीचर, जो आपके डिजिटल लाइफ का बनेगा कंट्रोल सेंटर। अब फाइल्स कॉपी-पेस्ट करना हो, झटपट शेयर करना हो या डिवाइसेस के बीच डेटा ट्रांसफर करना हो, सब एकदम चुटकी बजाते ही होगा।


अब बात करते हैं इसके डिस्प्ले की : इसका 14 इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले ऐसा शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा कि आप सिनेमा हॉल को भूल जाएंगे और इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है यानी सूरज की रोशनी भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। एंटरटेनमेंट का मजा और बढ़ाने के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस® वाले स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो हर साउंड को एकदम जानदार बना देंगे।
लेकिन असली धमाका तो इसके ‘दिमाग’ में है : MOTO BOOK 60 में है लेटेस्ट जेनरेशन का Intel® Core™ 7 और Intel® Core™ 5 प्रोसेसर, जो हर काम को सुपर-स्पीड में करेगा। मल्टीटास्किंग हो, कोडिंग हो या फिर गेमिंग, यह लैपटॉप हर चुनौती के लिए तैयार है। इसकी शुरुआती कीमत 61,999 रुपये है।


रुकिए, पिक्चर अभी बाकी है : MOTOROLA ने लॉन्च किया है एक ऐसा TABLET MOTO PAD 60 PRO, जो एंटरटेनमेंट के शौकीनों की हर ख्वाहिश पूरी करेगा। प्रीमियम पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन कलर में यह TABLET इतना स्टाइलिश है कि लोग इसे देखते ही रह जाएंगे और इसके साथ MOTO PEN PRO है, जो क्रिएटिव लोगों के लिए किसी जादू की छड़ी से कम नहीं। इस TABLET में है 12.7 इंच का 3K डिस्प्ले और 144Hz का सुपर-स्मूथ रिफ्रेश रेट, जो हर इमेज और वीडियो को एकदम जीवंत बना देगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8300 प्रोसेसर है, जिसका एंटूटू स्कोर 1.3 मिलियन+ है यानी गेमिंग और मल्टीमीडिया का एक्सपीरियंस होगा एकदम अनरियल। और हां, इसमें भी स्मार्ट कनेक्ट है, जो आपके पूरे डिजिटल इकोसिस्टम को एकदम कनेक्टेड रखेगा। इस पावरफुल TABLET की शुरुआती कीमत सिर्फ 26,999 रुपये है।


MOTOROLA INDIA के मैनेजिंग डायरेक्टर टी. एम. नरसिम्हन इस नए ‘बिग बैंग’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है, “MOTO BOOK 60 और MOTO PAD 60 PRO को लॉन्च करना MOTOROLA के लिए एक बहुत बड़ा कदम है। हम सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं जो हमारे यूजर्स की हर जरूरत को पूरा करे। हमें पूरा विश्वास है कि ये नए प्रोडक्ट्स न सिर्फ हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करेंगे बल्कि MOTOROLA को एक लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी ब्रांड के तौर पर स्थापित करने में भी मदद करेंगे।”

ये दोनों धांसू डिवाइस 23 अप्रैल 2025 से आपके लिए फ्लिपकार्ट, मोटोरोला.इन और सभी बड़े रिटेल स्टोर्स पर अवेलेबल हैं।

आ गया: आ गया: 10 हजार से कम में AI असिस्टेंट और 50 MP कैमरे वाला 5G फोनपानी की बौछार में भी नहीं होगा खराब

नई दिल्ली : अब बजट स्मार्टफोन बाजार में एआई असिस्टेंट ‘ऐवाना’ और एचडी तस्वीर एवं हाई क्वालिटी की वीडियो बनाने के शौकीन ग्राहकों के लिए रियल 5जी स्पीड वाला एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है, जो पानी की बौछार और धूल से भी खराब नहीं होता, इतना ही नहीं इसIकी कीमत इतनी कम रखी गई है कि होश उड़ा देने के लिए काफी है।

यह स्मार्टफोन न सिर्फ 5जी की सुपरफास्ट स्पीड का वादा करता है बल्कि इसके बेहद टिकाऊ होने का भी दावा किया जा रहा है। जी हां, इस फोन को IP54 रेटिंग मिली हुई है, जिसका मतलब है कि यह पानी की बौछारों और धूल से भी खराब नहीं होगा। अब बेफिक्र होकर इस्तेमाल कीजिए। लेकिन रुकिए, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। Itel के दमदार A95 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने अपना खास एआई असिस्टेंट ‘ऐवाना’ दिया है, जो आपके रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामों को चुटकियों में निपटा देगा। इसके अलावा, इसमें एक और धमाकेदार फीचर है – ‘आस्क एआई’। यह एक ऐसा बिल्ट-इन टूल है जो आपकी ग्रामर सुधार सकता है, कुछ भी लिख सकता है और नई-नई जानकारी ढूंढने में आपकी मदद कर सकता है। सोचिए, ऐसे फीचर्स तो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में भी नहीं मिलते। इस स्मार्टफोन की डिजाइन भी कमाल की है। महज 7.8एमएम की मोटाई वाला स्मार्टफोन स्लिम और स्टाइलिश दिखता है।

दमदार परफॉर्मेंस और बेजोड़ फीचर्स का खजाना:

Itel A95 5G में Media Tek D6300 प्रोसेसर है और यह लेटेस्ट Android 14 पर चलता है। सबसे खास बात यह है कि यह असली 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जो भारत के सभी प्रमुख 5G नेटवर्क पर शानदार स्पीड देगा। अब डाउनलोड होंगे पलक झपकते ही और वीडियो चलेंगे बिना किसी रुकावट के, चाहे आप भीड़भाड़ वाली जगह पर ही क्यों न हों। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन पांच साल तक बिना किसी परेशानी के स्मूथ परफॉर्मेंस देगा। आमतौर पर 10 हजार रुपये से कम के फोन में ऐसी उम्मीद करना मुश्किल है। इसकी मजबूत स्क्रीन में टफ पांडा ग्लास डिस्प्ले है, जो इसे खरोंच और एक्सिडेंटल ड्रॉप्स से बचाएगा। और तो और, आईटेल इस फोन पर 100 दिन के अंदर मुफ्त स्क्रीन बदलने की गारंटी भी दे रही है!

आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने इस लॉन्च पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी भारतीय यूजर्स की बदलती जरूरतों को समझती है और ए95 5जी उसी का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि आईटेल का लक्ष्य आधुनिक तकनीक को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है और ‘ऐवाना’ और ‘आस्क एआई’ जैसे फीचर्स इसी दिशा में एक दमदार कदम हैं। इसकी कीमत 9599 रुपये है।

दो शानदार वैरिएंट्स और दमदार बैटरी:

यह फोन दो वैरिएंट्स में अवेलेबल होगा: 6GB RAM (जिसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है) और 4GB RAM (जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है)। दोनों ही मॉडल्स में 128 GNB स्टोरेज की फैसिलिटी होगी। पावर के लिए इसमें 5000 MAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आपका साथ निभाएगी।

कैमरा भी है लाजवाब:

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Itel A95 5G में एआई फीचर्स वाला 50 मेगापिक्सल (MP) का कैमरा दिया गया है। यह शानदार तस्वीरें क्लिक करने में माहिर है। साथ ही, इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे आपकी सेल्फी भी कमाल की आएंगी। आप इससे हाई-क्वालिटी 2के वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं और इसमें व्लॉग मोड, स्काई इफेक्ट्स और डुअल वीडियो कैप्चर जैसे मजेदार मोड्स भी दिए गए हैं।

इतना ही नहीं, इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल-बैंड वाई-फाई और इंफ्रारेड ब्लास्टर जैसे आधुनिक फीचर्स भी मौजूद हैं। कुल मिलाकर, Itel A95 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और टिकाऊ डिजाइन का शानदार कम्बिनेशन पेश करता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक फ्यूचर-रेडी और भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं।

इसुजु मोटर इंडिया बना भारत का ‘CV एक्सपोर्ट किंग’

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल जगत में अपनी धाक जमाने के लगी हल्के व्यावसायिक और एसयूवी बनाने वाली कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया (IMI) ने ऐसा जबर्दस्त प्रदर्शन किया है कि अब उसे भारत से कमर्शियल वाहनों (CV) का निर्विवाद बादशाह कहा जा रहा है। कंपनी ने फाइनेंसियल ईयर 2024-25 में निर्यात के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और वो भी मामूली अंतर से नहीं, बल्कि पूरे 24% की तूफानी उछाल के साथ।

पिछले साल के 16,329 यूनिट्स के मुकाबले इस बार IMI ने 20,312 वाहनों को विदेशी धरती पर भेजा है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि IMI पिछले कुछ सालों से लगातार टॉप 3 एक्सपोर्टरों में अपनी जगह बनाए हुए था और अब आखिरकार उसने शिखर पर अपना कब्जा जमा लिया है।

आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में IMI का हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) और राइट-हैंड ड्राइव (RHD) दोनों तरह के वाहन तैयार होकर एशिया और मध्य पूर्व के देशों में धूम मचा रहे हैं। नेपाल हो या भूटान, बांग्लादेश हो या फिर सऊदी अरब, बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और जॉर्डन, हर जगह ‘मेड-इन-इंडिया’ इसुजु की धाक जम रही है।

कंपनी ने भारत को अपना पावरहाउस बनाकर, खासकर पिकअप सेगमेंट में ISUZU की ग्लोबल पहचान को और भी मजबूत किया है। सिर्फ एक्सपोर्ट ही नहीं, IMI अपने घरेलू ग्राहकों को भी नहीं भूली है और लगातार अपने सर्विस सेंटर्स का जाल बिछा रही है। और तो और, हाल ही में श्री सिटी प्लांट से 1,00,000वां वाहन निकला, जो भारत के लिए कंपनी के लंबे सफर और अटूट भरोसे का जीता-जागता सबूत है।
इस हिस्टोरिकल पल पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसुजु मोटर्स इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश मित्तल ने कहा, “यह शानदार सफलता इसुजु के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन को सच साबित करती है। भारत में बना हर इसुजु वाहन ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, जो पूरी दुनिया में इस ब्रांड की पहचान है। हमारी श्री सिटी फैसिलिटी हमारे टैलेंटेड और डेडिकेटेड वर्कफोर्स की मेहनत का नतीजा है। ये ‘मेड-इन-इंडिया’ व्हीकल्स हमारी बेहतरीन मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस, दमदार प्रोडक्ट डीएनए और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की सेवा करने की हमारी अटूट कमिटमेंट का प्रतीक हैं।”

वहीं, इसुजु मोटर्स इंडिया के वाइस मैनेजिंग डायरेक्टर तोरू किशिमोटो ने अपनी Excitement शेयर करते हुए कहा, “हमें यह देखकर प्राउड होता है कि प्रमुख वैश्विक बाजारों में भारत में बने इसुजु वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। यह मजबूत एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस हमारे वाहनों की वर्ल्ड-क्लास क्वालिटी, विश्वसनीयता और परफॉर्मेंस का प्रमाण है। पिछले कुछ सालों में हमारे एक्सपोर्ट वॉल्यूम में लगातार इजाफा हुआ है, जिसे हमारे डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का साथ मिला है। यह अचीवमेंट ग्लोबल स्टेज पर इंडियन मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ती साख को दर्शाता है।”

हर एक्सपोर्ट किए गए वाहन के साथ, इसुजु मोटर्स इंडिया अपनी “नेवर स्टॉप” की भावना को बुलंद रख रही है, जो भारत और दुनिया के लिए भरोसेमंद, इनोवेटिव और ग्लोबली कॉम्पिटिटिव ‘मेड-इन-इंडिया’ मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने की उनकी कमिटमेंट को और भी मजबूत करती है। तो क्या अब भारत ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट के मामले में नए रिकॉर्ड कायम करने के लिए तैयार है? इसुजु इंडिया की यह शानदार उपलब्धि तो इसी ओर इशारा कर रही है।