89,999 रुपये में Ampere Magnus Grand के फैमिली फ्रेंडली ई-स्कूटर की ग्रैंड एंट्री

नई दिल्ली: इंडिया की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere ने अपने नए फैमिली स्कूटर Magnus Grand को लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। यह स्कूटर Lithium Ferro Phosphate (LFP) बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे 5 साल या 75,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी गई है।

Ampere Magnus Grand स्कूटर को चलाना और सवारी करना अब और भी सुरक्षित, और आरामदायक बन गया है। पीछे बैठने वालों का बैलेंस बनाने के लिए टिकाऊ और भरोसेमंद हैंडल है। ब्रेक जल्दी और संतुलित तरीके से काम करते हैं, जिससे राइडर की सुरक्षा बढ़ती है। लंबे समय तक बैठने पर भी आराम मिलता है। ज्यादा वजन या सामान लेकर भी स्कूटर आसानी से और सुरक्षित ढंग से चलाया जा सकता है। इसमें 2.3 kWh LPF बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 80-95 किलोमीटर (ईको मोड) तक का रेंज देती है। Magnus Grand, Magnus Neo प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है, जिसे पहले 2,300 किलोमीटर का बेंगलुरु-दिल्ली सफर पूरा करने के लिए पहचान मिली थी। नया मॉडल ड्यूल-फ्रेम चेसिस के साथ आता है और खासतौर पर शहरी परिवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

स्कूटर की डिजिटल स्क्रीन आपको स्पीड, बैटरी लेवल, ट्रिप मीटर, और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से दिखाती है। स्कूटर की सीट के पीछे लोहे की मजबूत रेलिंग है। इसका फायदा पैसेंजर को पकड़ने के लिए पकड़ बनाने में मदद मिलती है। भारी सामान या बैग बांधने में सहूलियत होती है । एडवांस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी से स्कूटर में अब बेहतर और तेज़ ब्रेक लगते हैं। स्कूटर दो प्रीमियम ड्यूल-टोन रंग Matcha Green और Ocean Blue, गोल्ड फिनिश बैजिंग के साथ उपलब्ध है। ड्यूल-टोन रंग होने का मतलब है कि स्कूटर के दो अलग-अलग हिस्सों का रंग अलग है, जिससे यह स्टाइलिश और आकर्षक दिखता है। अगर आप एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और फैमिली फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो Ampere Magnus Grand आपके लिए सही विकल्प है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Nexus की स्क्रीन पर दिखेगा Google Map – सफर बनेगा आसान

बेंगलुरु: Greaves Electric Mobility की ईवी ब्रांड Ampere ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Nexus को नेक्स्ट-लेवल टेक्नोलॉजी से लैस कर दिया है। Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से ही Electric Scooter of the Year और 5 नेशनल रिकॉर्ड्स जीत चुका है। टेक्नोलॉजी लेवल पर नए अपग्रेड आए हैं। Nex.IO प्लेटफॉर्म इसे स्मार्ट और डिजिटल फीचर्स से लैस करता है। Map-Mirroring टेक्नोलॉजी से स्कूटर की 7 इंच स्क्रीन पर पूरा मैप और नेविगेशन सीधे दिख जाता है। LFP बैटरी पैक भरोसेमंद और बेहतर परफॉर्मेंस वाला है। नए अपग्रेड के बाद Nexus पूरी तरह कनेक्टेड और डिजिटल राइडिंग एक्सपीरियंस देने वाला स्मार्ट स्कूटर बन गया है।

मैप मिररिंग टेक्नोलॉजी से अब आपके फोन का Google Maps सीधे स्कूटर के 7-इंच TFT डिस्प्ले पर फुल-स्क्रीन दिखेगा। आपको बार-बार मोबाइल देखने की ज़रूरत नहीं होगी। ETA (कितना समय लगेगा), रास्ते में अगला मोड़ कौन सा है और रूट पर ट्रैफिक अलर्ट्स – सब कुछ आपके सामने होगी। इससे राइड सुरक्षित रहेगी और आपका ध्यान नहीं भटकेगा।

आम स्कूटर में आपको सिर्फ स्पीडोमीटर मिलता है, लेकिन Nexus में आपको कार-जैसा डिजिटल डैशबोर्ड मिलेगा। इसमें बैटरी परसेंटेज, स्पीड, RPM (रियल-टाइम मोटर परफॉर्मेंस और मैक्स स्पीड ट्रैकिंग सब कुछ एक क्लिक पर दिखाई देगा। आप हर पल स्कूटर की परफॉर्मेंस मॉनिटर कर सकते हैं। राइड करते हुए अगर फोन आए तो आपको मोबाइल निकालने की ज़रूरत नहीं। TFT स्क्रीन पर कॉल अलर्ट दिखेगा और आप हैंडलबार बटन से कॉल रिसीव या रिजेक्ट कर पाएंगे। फोन से म्यूज़िक कनेक्ट कर सकते हैं और हैंडलबार बटन या स्क्रीन से सीधे कंट्रोल कर पाएंगे हर राइड एक म्यूज़िकल जर्नी में बदल जाएगी। अगर बैटरी लो हो, टायर प्रेशर या किसी और तकनीकी समस्या की आशंका हो तो स्कूटर आपको तुरंत अलर्ट देगा। साथ ही, समय-समय पर सर्विस रिमाइंडर भी मिलेगा।

Ampere Connect App स्कूटर का असली दिमाग है। मोबाइल ऐप से आप रियल-टाइम में स्कूटर की बैटरी हेल्थ, चार्जिंग स्टेटस, लोकेशन ट्रैकिंग और राइड हिस्ट्री सब देख सकते हैं। यहां तक कि चोरी की आशंका होने पर आप अलर्ट और ट्रैकिंग भी कर पाएंगे।
Ampere Nexus ने हाल ही में इतिहास रच दिया –यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बना जिसने 13,200 फीट ऊंचे Shipki La पास (LOC से महज 200 मीटर दूरी) तक सफलतापूर्वक सफर पूरा किया। इस उपलब्धि को India Book of Records ने भी प्रमाणित किया है।