Realme के 7वें बर्थडे पर 15000mAh बैटरी और AC कूलिंग वाले Chill Fan Phone से उठा पर्दा

नई दिल्ली: Realme ने इंडिया में सातवीं सालगिरह पर 828 Fan Festival 2025 में दुनिया का पहला 15,000mAh बैटरी फोन और Chill Fan Phone पेश किया। Realme हर साल अपने फैन्स के लिए एक खास टेक शोकेस इवेंट आयोजित करता है, जिसे 828 Fan Festival कहा जाता है। इस बार 2025 के इवेंट में कंपनी ने 15,000mAh बैटरी फोन और दुनिया का पहला AC फोन पेश किया।

Realme का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 18 घंटे विडियो शूटिंग, 30 घंटे गेमिंग और 50 घंटे विडियो प्लेबैक की सुविधा देगा। फोन 5 दिन तक लगातार इस्तेमाल किया जाता है। Realme 15000mAh फोन में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 SoC, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। स्मार्टफोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो डिवाइस को तेजी से चार्ज करता है। दुनिया के पहले AC फोन में 7700mm² VC कूलिंग सिस्टम, फैन हीट डिसिपेशन और Thermoelectric Cooler (TEC) तकनीक दी गई है। यह सामान्य कूलिंग से 2-3 गुना ज्यादा असरदार है और फोन का तापमान 6°C तक घटा देता है।

कंपनी ने कहा कि फोन की IceSense Ultra बैक डिजाइन तापमान घटने पर व्हाइट से ब्लू कलर में बदल जाती है। टेस्टिंग में पाया गया कि यह फोन हाई FPS गेमिंग के दौरान भी 6.2°C तक ठंडा हो जाता है। Realme ने साफ किया कि Chill Fan Phone (AC फोन) अभी कॉन्सेप्ट स्टेज पर है। वहीं, 15,000mAh बैटरी फोन भी अभी शुरुआती टेस्टिंग में है। लेकिन कंपनी ने संकेत दिए हैं कि 10,000mAh बैटरी फोन 2026 तक मार्केट में लॉन्च हो सकता है।

गेमिंग फोन के फैंस हुए पुराने, realme लाया AC फोन : कूलिंग ऑन, हीटिंग गॉन

नई दिल्ली: realme ने अपने 828 Fan Festival से पहले ही धूम मचा दी है। कंपनी ने नए स्मार्टफोन्स के टीज़र शेयर किए हैं, जिनमें इनोवेटिव टेक्नोलॉजी की झलक साफ नज़र आती है। 15,000mAh बैटरी वाले realme एक बार चार्ज पर पूरे 50 घंटे का विडियो प्लेबैक देने का वादा करता है। इस बार कंपनी ने नया realme Chill Fan Phone पेश किया है, जिसमें बिल्ट-इन AC Active Cooling System लगाया गया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी स्मार्टफोन में एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिखा हो। कई गेमिंग फोन्स पहले भी छोटे फैन के साथ आते रहे हैं। लेकिन realme ने जो पेश किया है, वह अलग है। इसमें सिर्फ फैन नहीं बल्कि “AC जैसी कूलिंग” दी जा रही है, जो तापमान को कई डिग्री तक गिरा सकती है।

अब तक गेमिंग स्मार्टफोन्स में फिज़िकल फैन जरूर देखे गए हैं, लेकिन realme का ये मॉडल दुनिया का पहला ऐसा फोन बताया जा रहा है जो AC की तरह ठंडी हवा निकाल सकता है और फोन का तापमान 6°C तक कम कर देता है। रियलमी ने जो वीडियो टीज़र शेयर किया है, उसमें फोन के साइड फ्रेम पर छोटे-छोटे वेंटिलेशन दिखते हैं। इनसे निकलने वाली हवा इतनी तेज़ है कि वह मोमबत्ती बुझा देती है और पानी में रखे रबर डक को भी आगे धकेल देती है। बिल्कुल AC ऑन–ऑफ करने जैसा अनुभव मिलेगा—सिर्फ एक स्विच दबाते ही कूलिंग चालू।

15,000mAh बैटरी वाला फोन अभी प्रोटोटाइप स्टेज पर है और तुरंत मास प्रोडक्शन में नहीं जाएगा। वहीं, 10,000mAh बैटरी वाला मॉडल कंपनी पहले ही पेश कर चुकी है। Realme Chill Fan Phone का डिज़ाइन आम स्मार्टफोन जैसा ही है, बस साइड पर दिए गए इन वेंटिलेशन ने इसे अलग बना दिया है। realme 828 Fan Festival की शुरुआत 27 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे (चाइनीज़ स्टैंडर्ड टाइम) होगी।