नई दिल्ली: इस त्योहारी सीजन में Mahindra ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। कंपनी ने अपनी कमर्शियल वाहनों की श्रृंखला पर विशेष त्योहारी ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत ग्राहकों को ₹1.84 लाख तक की भारी बचत का लाभ मिलेगा।
यह लाभ ग्राहकों को दोहरे फायदे के रूप में दिया जा रहा है: पहला, संशोधित जीएसटी दरों में कमी का पूरा लाभ, और दूसरा, अतिरिक्त त्योहारी बचत।
Mahindra के इस कदम से उसके कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो की वैल्यू और भी बढ़ गई है। इस ऑफर में बोलेरो पिक-अप, मैक्स पिक-अप, जीतो, सुप्रो और अन्य लोकप्रिय वाहन शामिल हैं, जो इस त्योहारी सीजन में व्यवसायों और फ्लीट मालिकों के लिए एक बेहतरीन खरीद का मौका बन गए हैं।
मुंबई: इंडिया की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने आज एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे देश के ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने कमर्शियल वाहनों की संपूर्ण रेंज पर हाल ही में की गई GST कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी। यह कदम 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। यह फैसला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में हुई GST2.0 की घोषणा के बाद आया है, जिसमें कमर्शियल वाहनों पर GST को 18% तक कम किया गया है।
इकोनॉमी को मिलेगी नई ताकत
कमर्शियल गाड़ियां इंडियन इकोनॉमी की रीढ़ की हड्डी मानी जाती हैं। ये लॉजिस्टिक्स को शक्ति देती हैं, व्यापार को बढ़ावा देती हैं और देश के हर कोने को जोड़ती हैं। टाटा मोटर्स का यह फैसला सीधे तौर पर ट्रांसपोर्टरों, फ्लीट ऑपरेटर्स और छोटे व्यवसायियों को फायदा पहुंचाएगा।
इस घोषणा के बारे में Tata Motors के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिराश वाघ ने कहा, “कमर्शियल वाहनों पर जीएसटी को 18% तक कम करना इंडिया के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने का एक बड़ा और सही समय पर उठाया गया कदम है। टाटा मोटर्स पूरे देश में अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों पर जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने के लिए गर्व महसूस करता है।”
कम कीमत, अधिक मुनाफा: ग्राहक ऐसे उठाएं फायदा
Tata Motors अपनी कमर्शियल गाड़ियों की कीमतें कम करके ट्रांसपोर्टर्स और छोटे व्यवसायियों के लिए खर्च को और कम करना चाहती है। यह कदम दो तरह से फायदा पहुंचाएगा: कम लागत: GST में कमी का मतलब है कि ग्राहकों को नया वाहन खरीदने के लिए कम भुगतान करना होगा। इससे उनकी शुरुआती लागत घटेगी और वे अपनी बचत को अन्य व्यावसायिक जरूरतों में निवेश कर पाएंगे। अधिक मुनाफा: कम कीमत पर नए और बेहतर वाहनों को अपनाने से ट्रांसपोर्टर्स अपनी लागत घटा सकेंगे, काम को और बेहतर कर सकेंगे और अधिक मुनाफा कमा पाएंगे। नए वाहन बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस लागत और बढ़ी हुई दक्षता प्रदान करते हैं।