Samsung Galaxy S25 FE इंडिया में लॉन्च: AI-स्मार्टनेस के साथ स्टोरेज का खज़ाना

नई दिल्ली: Samsung ने इंडिया में Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। यह फोन AI-स्मार्ट, क्रिएटिविटी-फ्रेंडली और बजट-कंपैटिबल तीनों ही पैकेज एक साथ लेकर आया है। जो ग्राहक 256GB वेरिएंट खरीदेंगे, उन्हें फ्री में 512GB स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा। उन्हें 12,000 रुपये का फायदा और 5,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिलेगा।

Galaxy S25 FE में One UI 8 और Galaxy AI इन-बिल्ट है, जो वॉइस, टच और विज़ुअल इनपुट को मिलाकर हर काम को आसान और मज़ेदार बना देता है। Gemini Live फीचर रियल-टाइम विज़ुअल चैट देता है। फोन वही देखेगा जो आप देख रहे हैं और सवाल पूछना बिल्कुल सहज हो जाएगा। Now Bar और Now Brief से लॉक स्क्रीन पर ही जरूरी नोटिफिकेशन, अपडेट, रूटीन और ट्रैफिक सूचनाएं मिल जाएंगी। गेमिंग के लिए Circle to Search with Google फीचर गेमिंग टिप्स तुरंत स्क्रीन पर दिखाता है।
क्रिएटिविटी की बात करें तो Galaxy S25 FE में Generative Edit और Instant Slow-mo जैसे AI टूल्स हैं, जो फोटो और विडियो एडिटिंग को प्रोफेशनल और बेहद आसान बनाते हैं। चाहे रात की शूटिंग हो या विडियो में बैकग्राउंड का शोर कम करना, सबकुछ एक क्लिक में।

परफॉर्मेंस भी कमाल की है 4,900mAh बैटरी के साथ 13% बड़ा वेपर चैम्बर, 45W फास्ट चार्जिंग, और 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। फोन का नया Armor Aluminum फ्रेम मजबूत और प्रीमियम फिनिश वाला है। फोटोग्राफी में भी S25 FE पीछे नहीं है। अपग्रेडेड 12MP फ्रंट कैमरा, Nightography Low Noise Mode, Super HDR वीडियो, Generative Edit, Portrait Studio, Instant Slow-motion और Audio Eraser जैसे फीचर्स हर शॉट को प्रोफेशनल बना देते हैं।

Knox Enhanced Encrypted Protection (KEEP) और Personal Data Engine के साथ डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही 7 OS अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स से फोन लंबे समय तक अपडेटेड और सुरक्षित रहेगा। 8GB 128GB फोन की कीमत 59,999 रुपये है। 8GB 256GB की कीमत 65,999 रुपये हैं (फ्री स्टोरेज अपग्रेड 512GB) 8GB 512GB की कीमत 77,999 रुपये है। फोन Samsung.com, Samsung Exclusive Stores, चयनित रिटेल स्टोर और अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स से 29 सितंबर 2025 से उपलब्ध होगा। Galaxy S25 FE अब AI-स्मार्ट, बैटरी और कैमरा से पावरफुल, और स्टोरेज ऑफ़र के साथ बजट फ्रेंडली। 256GB वेरिएंट खरीदिए और मुफ्त में 512GB का मज़ा पाइए, साथ में बैंक कैशबैक भी। मतलब, स्मार्ट, तेज़ और बचत – तीनों एक ही फोन में।

AI मैजिक से हॉलीवुड स्टाइल फोटो, SAMSUNG Galaxy S25 FE जल्द आ रहा है INDIA

नई दिल्ली: SAMSUNG ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज़ को और आगे बढ़ाते हुए नया Galaxy S25 FE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इंडिया में इसकी एंट्री जल्द होगी। Samsung का Galaxy S25 FE सिर्फ फोन नहीं, बल्कि AI और कैमरे का पावरहाउस है। इसमें ProVisual Engine वाला स्मार्ट कैमरा हर फोटो को इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के लिए रेडी बनाता है।

Generative AI टूल्स तस्वीरों और विडियो को हॉलीवुड-स्टाइल टच देते हैं। 4,900mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Exynos 2400 प्रोसेसर मिलकर इसे गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर काम के लिए सुपर-फास्ट बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत $649.99 (करीब 57,290 रुपये) होगी। Icy Blue, Jet Black, Navy और White , हर स्टाइल के लिए एक परफेक्ट शेड मौजूद है।

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7-इंच का बड़ा FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ असल जिंदगी जैसा अनुभव देता है। साथ ही Vision Booster टेक्नोलॉजी धूप में भी स्क्रीन को क्लियर और ब्राइट रखती है। 50 मेगापिक्सल का हाई-रेज़ोल्यूशन सेंसर हर फोटो को तेज़, डिटेल्ड और शार्प बनाता है। 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस वाइड-एंगल शॉट्स के लिए खास है। अगर आप ग्रुप फोटो लेना चाहते हैं या पहाड़, झील या मल्टीस्टोरी बिल्डिंग को कैप्चर करना चाहते हैं, तो यह लेंस आपको शानदार व्यू देता है। नॉर्मल कैमरे में जो चीज़ फ्रेम से बाहर रह जाती, वह अल्ट्रा-वाइड लेंस से आसानी से आ जाती है।

AI-पावर्ड ProVisual Engine के साथ इसका 12MP फ्रंट कैमरा खासतौर पर सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए बनाया गया है। 4,900mAh की बैटरी इतनी बड़ी है कि सामान्य इस्तेमाल (जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया, वेब ब्राउज़िंग, वीडियो देखना और हल्की-फुल्की गेमिंग) में आराम से पूरा दिन निकाल देती है। बार-बार चार्जर ढूंढने की टेंशन नहीं। 45W फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट में बैटरी 65% तक चार्ज हो जाती है। फोन में Exynos 2400 (4nm) चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर खासतौर पर पावर और एफिशियंसी दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका मात्र 190 ग्राम वज़न और सिर्फ 7.4mm मोटाई है। Galaxy S25 FE उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो शानदार डिस्प्ले, प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा, AI की ताकत और दमदार बैटरी लाइफ किफायती दाम में चाहते हैं।