IPL में Zelio ई-स्कूटर की गूंज, Punjab Kings का पार्टनर बना Zelio

नई दिल्ली: Zelio E-Mobility ने 2026 क्रिकेट सीजन के लिए Punjab Kings के साथ आधिकारिक EV पार्टनर बनकर बड़ी साझेदारी की है। कंपनी अब क्रिकेट के जरिए पूरे देश में अपनी पहचान तेजी से बढ़ाना चाहती है। यह Zelio की पहली ऐसी डील है, जिसमें वह क्रिकेट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से जुड़ी है।

इस साझेदारी के तहत Zelio सिर्फ नाम ही नहीं जोड़ेगा, बल्कि पूरे सीजन में अलग-अलग तरीकों जैसे टीम की ब्रांडिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन और स्टेडियम के अंदर होने वाले इवेंट्स में नजर आएगा। मैच देखने वाले करोड़ों लोगों तक Zelio का नाम और प्रोडक्ट पहुंचेगा। कंपनी अपने दो पॉपुलर स्कूटर—XMen 2.0 और नया XMen+ भी इस दौरान प्रमोट करेगी। इन गाड़ियों को टीम के साथ दिखाया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इनके बारे में जान सकें और इन्हें पसंद करें।

Zelio का मकसद लंबे समय के लिए अपनी मजबूत पहचान बनाना है। इंडिया में क्रिकेट को हर उम्र और हर शहर के लोग देखते हैं। इसी वजह से कंपनी खासकर छोटे शहरों (टियर-2) और नए बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Kunal Arya ने कहा, “Punjab Kings के साथ हमारी साझेदारी हमें एक बड़े उपभोक्ता वर्ग तक पहुंचने का मौका देगी।”

Punjab Kings के चीफ कमर्शियल ऑफिसर Saurabh Arora ने कहा कि Zelio जैसे ब्रांड के साथ जुड़ाव एक बड़ा मेसेज है, जहां खेल और साफ-सुथरी टेक्नोलॉजी साथ आ रहे हैं। उनका मानना है कि आज के दौर में वही ब्रांड आगे बढ़ते हैं जो भविष्य की सोच रखते हैं और लोगों की जरूरतों को समझते हैं। Zelio का फोकस इलेक्ट्रिक के साथ ग्रीन मोबिलिटी को आसान और किफायती बनाना है। Zelio E-Mobility के स्कूटर्स पहले से ही लोगों को पसंद आ रहे हैं। शहरों और कस्बों में कंपनी ने अच्छा भरोसा कमाया है। यह साझेदारी सिर्फ नाम तक सीमित नहीं है। Zelio की ब्रांडिंग टीम की जर्सी पर दिखेगी, सोशल मीडिया पर कैंपेन चलेंगे। मैच के दौरान स्टेडियम में भी कंपनी की मौजूदगी नजर आएगी।

यह पूरी साझेदारी Securities and Exchange Board of India (SEBI) के नियमों के अनुसार की गई है। यह घोषणा Zelio E-Mobility के हाल ही में रिलीज किए गए IPO के बाद आई है, जिसमें कंपनी ने कुल 78.34 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Dream11–MPL OUT! IPL स्पॉन्सरशिप पर लटकी तलवार, ऐड की 40% कमाई डूबी

नई दिल्ली: इंडिया में पारित हुए Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 ने क्रिकेट और विज्ञापन की दुनिया में भूचाल ला दिया है। नए कानून के तहत अब Real Money Gaming (RMG) और Fantasy Sports के विज्ञापनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसका सीधा असर IPL की विज्ञापन से होने वाली कमाई पर पड़ेगा, जहां हर साल Dream11, My11Circle, MPL और Real Cricket जैसे ब्रैंड्स अपने ऐड का 80-90% एड बजट सिर्फ IPL पर खर्च करते थे। 2025 के IPL सीज़न में ही इन कंपनियों ने लगभग 2,000 करोड़ खर्च किए थे, जो IPL की कुल 5,000 करोड़ एड कमाई का 40% था।

BCCI की कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा मीडिया राइट्स (₹9,678 करोड़, 2025) से आता है, लेकिन RMG स्पॉन्सरशिप भी बड़ी आय थी। अब टीम-लेवल स्पॉन्सरशिप जैसे Dream11 का पांच टीमों के जर्सी पर होना भी मुश्किल हो जाएगा। डिजिटल विज्ञापन जगत पर सबसे पहले असर पड़ेगा। Meta, Google, प्रोग्रामेटिक नेटवर्क्स, OTT और मिड-टियर इन्फ्लुएंसर्स सबकी कमाई घटेगी। प्रिंट, टीवी और आउटडोर सेक्टर भी बड़ी चोट झेलेंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि: सिर्फ डिजिटल में ही 3,000-4,500 करोड़ रुपये का झटका लगेगा। अगर सभी मीडिया को जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा 5,000-7,000 करोड़ रुपये तक जा सकता है।

किसी भी तरह का ऑनलाइन मनी गेम्स का विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रमोशन या इन्फ्लुएंसर कैंपेन अब गैरकानूनी होगा। उल्लंघन पर दो साल की जेल या 50 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। खेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा – “यह सामाजिक बुराई है, जिस पर सख्त कार्रवाई ज़रूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि RMG का पैसा गायब नहीं होगा, बल्कि e-commerce, fintech, utility apps और non-RMG gaming में शिफ्ट होगा। कुछ बजट CRM, WhatsApp मार्केटिंग, रेफरल और लॉयल्टी प्रोग्राम्स में भी जाएगा। लेकिन IPL जैसी स्पोर्ट्स प्रॉपर्टीज़ और न्यूज़ पब्लिशर्स की आमदनी पर भारी दबाव बनेगा। Online Gaming Bill, 2025 के पारित होने के बाद IPL से RMG और Fantasy Sports ब्रैंड्स की विदाई होगी। अब IPL को अब नए एडवरटाइज़र तलाशने होंगे।