5.28 लाख में 6 एयरबैग ! बजट कार नहीं, सेफ्टी का पावर हाउस है Tata Tiago Smart

5.28 लाख में 6 एयरबैग ! बजट कार नहीं, सेफ्टी का पावर हाउस है Tata Tiago Smart

Tata Tiago Smart: हर परिवार के बजट में फिट कार

टाटा मोटर्स की लोकप्रिय हैचबैक Tiago का सबसे सस्ता Smart वैरिएंट कम बजट में सुरक्षित, भरोसेमंद और CNG विकल्प वाली कार खरीदने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 5.28 लाख रुपये है, जबकि CNG संस्करण की कीमत 6.48 लाख रुपये (ऑन-रोड दिल्ली) से शुरू होती है।

Tiago Smart भले ही बेस वैरिएंट हो, लेकिन इसका लुक ऊंचे वेरिएंट जैसा ही रखा गया है। इसमें हैलोजन हेडलैंप, ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ब्लैक ORVM और ब्लैक डोर हैंडल दिए गए हैं। कार में 14 इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ LED टेललाइट्स का सेटअप दिया गया है, जिससे कार का लुक आधुनिक नजर आता है।

Tata Tiago Smart में रोजमर्रा की जरूरत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। कार के अंदर ब्लैक और ग्रे रंग की फैब्रिक सीटें दी गई हैं। यह प्रीमियम मॉडल जितनी लग्जरी नहीं लगतीं, लेकिन आरामदायक और टिकाऊ हैं। इस वैरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं मिलता। इसकी जगह डैशबोर्ड पर एक खास स्लॉट दिया गया है, जहां आप मोबाइल होल्डर लगाकर अपने फोन को नेविगेशन या म्यूजिक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन चार्ज करने के लिए 12V सॉकेट दिया गया है, लेकिन USB चार्जर या वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं। ड्राइवर के सामने लगा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (स्पीडोमीटर और अन्य जानकारी दिखाने वाला डिस्प्ले) नया है।

इस कीमत की अधिकांश कारों में 2 या 4 एयरबैग मिलते हैं, लेकिन Tiago Smart में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर  पीछे गाड़ी करते समय बाधा की जानकारी देता है। 3-पॉइंट सीट बेल्ट  से सभी यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा मिलती है।  ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को जाम होने से बचाता है।  EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन)  जरूरत के अनुसार अलग-अलग पहियों पर ब्रेकिंग फोर्स बांटता है।  ISOFIX माउंट से बच्चों की सीट सुरक्षित तरीके से लगाने की सुविधा मिलती है।

Tiago Smart में 1.2 लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल मोड में: 85bhp पावर और 113Nm टॉर्क देता है, जबकि CNG मोड में 76bhp पावर और 96Nm टॉर्क  देता है।