14-15 फरवरी को Goa में मचेगी Formula Street Racing की धूम, Airport बनेगा रेस ट्रैक, 2.064Km के ट्रैक पर दौड़ेंगी रेसिंग कारें

नई दिल्ली: Indian Racing Festival पहली बार Goa में 14–15 February 2026 को Manohar International Airport पर 2.064km के FIA-grade स्ट्रीट सर्किट पर Formula Street Race आयोजित करेगा।14 और 15 February 2026 को Manohar International Airport (GOX) के परिसर में Indian Racing League (IRL) का Round 4 आयोजित होगा। पहली बार Goa में Formula Street Racing होगी और एयरपोर्ट एरिया को खास तौर पर रेस ट्रैक में बदला जाएगा।

इस रेस में 2.064 किलोमीटर लंबा FIA-grade स्ट्रीट सर्किट, जिसमें कुल 12 टर्न होंगे। ट्रैक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ओवरटेकिंग के मौके ज्यादा मिलें और आखिरी तक रोमांच बना रहे। सीमित रन-ऑफ एरिया और टाइट लेआउट के कारण ड्राइवर की सटीकता और रणनीति बेहद अहम होगी।Goa राउंड का सीधा प्रसारण Star Sports Select 2 पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी।

चैंपियनशिप की लड़ाई भी इस राउंड में दिलचस्प मोड़ पर है। Round 3 के बाद Speed Demons Delhi 82 अंकों के साथ आगे है, जबकि Hyderabad Black Birds 81 अंकों के साथ बेहद करीब है। Kichcha’s Kings Bengaluru 72, Kolkata Royal Tigers 59, Goa Aces JA Racing 57 और Chennai Turbo Riders 42 अंकों के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।

सभी टीमें एक जैसी Ligier JS F422 कारों से रेस करेंगी, जिनमें 1.3-litre turbocharged Alpine इंजन लगा है। इससे मुकाबला पूरी तरह ड्राइवर की स्किल और टीम की रणनीति पर निर्भर रहेगा। हर टीम में चार ड्राइवर होते हैं—एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय ड्राइवर, एक उभरता विदेशी रेसर, एक भारतीय ड्राइवर और एक महिला ड्राइवर—जो इसे खास और संतुलित बनाता है।

इस बार सबकी नजरें दिव्य नंदन, आकिल अलीभाई, रुहान अल्वा, टॉम कैनिंग और जेम्मा मूर जैसे दमदार ड्राइवरों पर रहेंगी। वहीं जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, सौरव गांगुली, नागा चैतन्य और किच्चा सुदीप जैसे चर्चित टीम मालिक इस लीग में ग्लैमर और स्टार पावर का तड़का लगा रहे हैं। Indian Racing Festival को Racing Promotions Private Limited (RPPL) प्रमोट कर रही है और Goa स्ट्रीट रेस इसके विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। टिकट District by Zomato ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।