7200mAh पावर और 6 साल की बैटरी हेल्थ: बजट गेमिंग स्मार्टफोन iQOO Z11x लॉन्च

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने 12 मार्च 2026 इंडिया में अपना नया बजट गेमिंग स्मार्टफोन iQOO Z11x लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 6 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11x को खासतौर पर छात्रों और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें 6 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने की गारंटी दी जा रही है। इस स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार लगभग 40 घंटे वीडियो प्लेबैक और करीब 15.4 घंटे तक गेमिंग का बैकअप दे सकती है।

गेमिंग के शौकीनों के लिए iQOO Z11x में Monster Gaming Mode, 4D गेम वाइब्रेशन और AI Game Voice Changer जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Bypass Charging तकनीक भी है, जिससे गेम खेलते समय फोन सीधे चार्जर से पावर लेता है और बैटरी ज्यादा गर्म नहीं होती।

FullDayFullyLoaded टैगलाइन के साथ पेश किया गया iQOO Z11x उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिनकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। कंपनी के अनुसार यह फोन सुबह 8 बजे की क्लास से लेकर देर रात तक चलने वाले काम और एंटरटेनमेंट तक बिना रुके साथ निभाने के लिए तैयार किया गया है। आज के छात्र अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए नहीं करते, बल्कि ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट वर्क, कोडिंग असाइनमेंट, सिमुलेशन टूल, इंटर्नशिप एप्लिकेशन और रिसर्च जैसे कई कामों के लिए करते हैं।

हॉस्टल में देर रात गेमिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, विडियो स्ट्रीमिंग, कंटेंट क्रिएशन और दोस्तों से कनेक्टेड रहना आज की स्टूडेंट लाइफ का हिस्सा बन चुका है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए iQOO ने iQOO Z11x को इस तरह तैयार किया है कि यह लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल के बावजूद स्थिर परफॉर्मेंस और मजबूत बैटरी बैकअप दे सके। iQOO Z11x के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 18,999 रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 22,999 रुपये तक जा सकती है।