नई दिल्ली: फिनलैंड की टेक कंपनी HMD Global इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन इंडिया में 8 मई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। HMD India ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर टीजर जारी कर इस लॉन्च डेट का ऐलान किया है। Flipkart पर इस स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है। यह डिवाइस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
HMD Vibe 2 5G को कंपनी अपने पुराने HMD Vibe 5G के अपग्रेड मॉडल के रूप में बाजार में उतारने जा रही है। HMD Vibe 2 5G के फीचर्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन पुराने HMD Vibe 5G की स्पेसिफिकेशन देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया मॉडल ज्यादा दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आ सकता है। पुराने HMD Vibe 5G में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया था, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Unisoc T760 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है। इसके साथ Mali-G57 GPU दिया गया था।
स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और एक अतिरिक्त लेंस दिया गया था, जबकि फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
HMD Vibe 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद था। उम्मीद की जा रही है कि HMD Vibe 2 5G में कंपनी ज्यादा पावरफुल चिपसेट, बेहतर कैमरा क्वालिटी, फास्ट चार्जिंग और नए AI फीचर्स शामिल कर सकती है। भारतीय बाजार में यह फोन बजट 5G सेगमेंट में Realme, Redmi, Lava और Motorola जैसे ब्रांड्स को चुनौती दे सकता है। HMD Global पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है और Vibe 2 5G लॉन्च कंपनी की इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
