नई दिल्ली : इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ Smartphone की नई Nova Series के तहत लॉन्च किए गए Nova 2 Pro और Nova 2 Neo स्मार्टफोन की बिक्री 26 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। दोनों स्मार्टफोन Flipkart और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। कंपनी का कहना है कि Nova Series को भारतीय ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए दोनों नए 5G स्मार्टफोन पेश किए गए हैं।
कंपनी ने Nova 2 Neo 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है। Nova 2 Pro 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये से तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये से उपलब्ध होगा। सभी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा। Nova 2 Neo में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Android 16 आधारित NxtQuantum OS, NxtPrivacy Dashboard और AI Key सपोर्ट दिया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 AI कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 6000mAh की बैटरी, 18W चार्जिंग सपोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, डुअल 5G सिम सपोर्ट, 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 8.5 मिमी का स्लिम डिजाइन मिलता है।
वहीं Nova 2 Pro में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6.9 इंच का FHD+ पंच-होल डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक HBM ब्राइटनेस और मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह स्मार्टफोन भी Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 AI मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 6000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
कंपनी के अनुसार Ai+ Smartphone इंडिया में विकसित अगली पीढ़ी का स्मार्टफोन ब्रांड है, जो NxtQuantum OS पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला Sovereign Mobile Operating System है, जिसे डेटा सुरक्षा, प्राइवेसी, बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। वहीं NxtQuantum Shift Technologies एक भारतीय डीप-टेक कंपनी है, जो सुरक्षित और स्वदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी तकनीक तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।
