E-BUS मार्केट में JBM Auto नंबर वन, सितंबर में 274 बसों का रजिस्ट्रेशन

E-BUS मार्केट में JBM Auto नंबर वन, सितंबर में 274 बसों का रजिस्ट्रेशन

अप्रैल से सितंबर की दूसरी छमाही में 892 यूनिट बसें रजिस्टर्ड, 24% बाजार हिस्सेदारी

JBM Auto के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 20 हजार इलेक्ट्रिक बस बनाने की क्षमता

JBM की इलेक्ट्रिक बसों ने तय किए 45 करोड़ ई-किलोमीटर, 2 अरब यात्रियों ने किया सफर

इलेक्ट्रिक बसों से घटा प्रदूषण! JBM का 1 अरब किलो से ज्यादा CO₂ बचाने का दावा

भारत में इलेक्ट्रिक बसों की बढ़ती मांग के बीच JBM Auto ने फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। कंपनी ने सितंबर 2026 में 274 इलेक्ट्रिक बसों का रजिस्ट्रेशन कराया। Vahan के आंकड़ों के मुताबिक, यह सितंबर में देश में किसी भी कंपनी ओर से दर्ज कराया गया सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बस रजिस्ट्रेशन हैं। इस प्रदर्शन के साथ JBM Auto ने करीब 33% मार्केट शेयर हासिल किया।

अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान JBM Auto ने कुल 892 इलेक्ट्रिक बसों का रजिस्ट्रेशन कराया। इस अवधि में भारत में कुल 3,771 इलेक्ट्रिक बसों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इसके आधार पर JBM Auto की बाजार हिस्सेदारी करीब 24% रही। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में भी देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बस रजिस्ट्रेशन दर्ज किए थे। सितंबर के प्रदर्शन के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक बस बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है।

JBM Auto के मुताबिक, कंपनी के इलेक्ट्रिक बसों की मांग पब्लिक और इंस्टीट्यूशनल ट्रांसपोर्ट में बढ़ रही है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम के जरिए बसों की डिजाइन, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और संचालन से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है। JBM Auto के वाइस चेयरमैन और MD निशांत आर्या ने कहा कि कंपनी की लगातार मजबूत स्थिति उसके इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम और बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता को दर्शाती है। कंपनी के मुताबिक, उसके EV समाधान इनोवेशन, एफिशिएंसी, सेफ्टी और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

JBM Auto के पास NCR क्षेत्र में एक बड़ा इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक बस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। कंपनी के मुताबिक, इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 20,000 इलेक्ट्रिक बसों की है। इस प्लांट में बसों की डिजाइन, इंजीनियरिंग, टेस्टिंग, वैलिडेशन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी क्षमताएं एक ही जगह मौजूद हैं। इससे कंपनी बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन तैयार और तैनात कर सकती है।

कंपनी के अनुसार, उसकी इलेक्ट्रिक बसें अब तक 45 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी हैं। इन बसों के जरिए 2 अरब से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है।

JBM Auto का दावा है कि उसकी इलेक्ट्रिक बसों ने अब तक 1 अरब किलोग्राम से ज्यादा CO₂ उत्सर्जन से बचने में योगदान दिया है।

कंपनी का कहना है कि भारत में जीरो-एमिशन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में इलेक्ट्रिक बसों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। JBM Auto अपने इलेक्ट्रिक बस कारोबार के विस्तार के साथ बड़े पैमाने पर स्वच्छ और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।