फेस्टिव सीजन से पहले Hero की बल्ले-बल्ले, बिक्री में 12% का जोरदार उछाल
स्कूटरों ने मचाया तहलका! Hero की बिक्री में 60% की जबरदस्त छलांग
एक विमान को खींचकर VIDA VX2 ने रचा रिकॉर्ड
छह महीने में Hero ने बेचीं 35.45 लाख यूनिट, कारोबार ने पकड़ी तेज रफ्तार
देश की दोपहिया वाहन दिग्गज Hero MotoCorp ने सितंबर 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी ने सितंबर में कुल 7,66,348 मोटरसाइकिल और स्कूटर डिस्पैच किए। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 6,87,220 यूनिट था। कंपनी की बिक्री में 12% YoY बढ़ोतरी दर्ज हुई।
त्योहारी सीजन से पहले घरेलू बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है। कंपनी के मुताबिक, VAHAN रिटेल रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 31% की बढ़ोतरी हुई है। ये आंकड़े तेलंगाना को छोड़कर 1 अक्टूबर 2026 तक के VAHAN डेटा पर आधारित हैं।
सितंबर में Hero MotoCorp के घरेलू ICE कारोबार ने 7,10,436 यूनिट के डिस्पैच दर्ज किए। पिछले साल सितंबर में यह संख्या 6,32,253 यूनिट थी। ICE स्कूटरों के डिस्पैच में 60% YoY की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। घरेलू ICE कारोबार के VAHAN रिटेल में भी 29% की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने सितंबर में कुल 1,00,354 स्कूटर डिस्पैच किए, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 61,003 यूनिट था। वहीं मोटरसाइकिल डिस्पैच 6,65,994 यूनिट रहे, जो पिछले साल के 6,26,217 यूनिट से ज्यादा हैं।
Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार VIDA ने भी सितंबर में मजबूत प्रदर्शन किया। VIDA ने 28,798 यूनिट के डिस्पैच दर्ज किए और कंपनी के मुताबिक VAHAN रिटेल में 83% की वृद्धि हुई।
VIDA VX2 ने इस महीने Asia Book of Records में जगह बनाई। कंपनी के मुताबिक, VX2 ने एक यात्री विमान को रिकॉर्ड दूरी तक खींचने वाली पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर यह उपलब्धि हासिल की।
कंपनी के ग्लोबल बिजनेस ने सितंबर में 27,330 यूनिट डिस्पैच किए। अगस्त के मुकाबले इसमें 5% sequential growth रही।
सितंबर में Hero MotoCorp ने लैटिन अमेरिका में 10 लाख ग्राहकों का आंकड़ा भी पार किया। यह कंपनी के मुताबिक इस क्षेत्र में उसके ब्रांड और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार को दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक Hero MotoCorp ने कुल 35,45,475 यूनिट डिस्पैच की हैं। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 30,57,772 यूनिट था। इस अवधि में घरेलू बिक्री 33,54,833 यूनिट रही, जबकि एक्सपोर्ट 1,90,642 यूनिट रहा।
Hero MotoCorp ने त्योहारी सीजन की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए पांच भारतीय लोक कला रूपों को जोड़कर एक नया फेस्टिव कैंपेन भी लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने Swiggy के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत डिलीवरी पार्टनर्स के लिए रोड सेफ्टी ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा।
