45 लाख तक की SUV, स्टाइल में नंबर 1 MINI Countryman मई में आएगी इंडिया

नई दिल्ली: इंडिया में प्रीमियम कार सेगमेंट में हलचल मचाते हुए Mini ने अपनी नई 2026 Countryman को पेश करने का ऐलान कर दिया है। यह अगले महीने लॉन्च हो सकती है। लंबे समय बाद स्टैंडर्ड Countryman बैज की भारत में वापसी हो रही है, जिससे MINI फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, यह कंपनी की तीसरी Countryman पेशकश होगी जिसमें पहले से JCW और इलेक्ट्रिक वर्जन मौजूद हैं।

नई Countryman का लुक काफी हद तक इसके JCW और इलेक्ट्रिक मॉडल जैसा ही रखा गया है। इसमें स्टाइलिश हेडलाइट्स, यूनिक टेललैंप और आकर्षक व्हील डिजाइन मिलेगा। केबिन में सेंटर में बड़ी स्क्रीन, MINI का सिग्नेचर तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और रिसाइकल्ड मटेरियल से बना डैशबोर्ड दिया गया है, जो इसे मॉडर्न और इको-फ्रेंडली बनाता है। यह MINI की अब तक की सबसे बड़ी कार है, जिसकी लंबाई करीब 4.4 मीटर और व्हीलबेस 2.6 मीटर है, यानी स्पेस और कम्फर्ट दोनों में बड़ा अपग्रेड मिलेगा।

इंडिया में यह कार दो वेरिएंट्स में आ सकती है Classic और S All4, जहां Classic वर्जन में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो करीब 170bhp की पावर देगा, वहीं S All4 वर्जन में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन होगा जो 200bhp तक की पावर जनरेट करेगा, दोनों इंजन के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि S All4 में AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा, जिससे परफॉर्मेंस और कंट्रोल दोनों बेहतर होंगे।

नई Mini Countryman की कीमत ₹40 लाख से ₹45 लाख के बीच रहने की उम्मीद है और इसे भारत में ही BMW के चेन्नई प्लांट में असेंबल किया जाएगा, जिससे इसकी उपलब्धता और सर्विस बेहतर होगी। मार्केट में यह SUV Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Audi Q3 और BMW X1 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी, लेकिन अपने यूनिक डिजाइन और प्रीमियम अपील के कारण यह अपनी अलग पहचान बनाए रखेगी।

कुल मिलाकर, नई Countryman उन ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनने जा रही है जो प्रीमियम SUV में स्टाइल, परफॉर्मेंस और अलग पहचान चाहते हैं, और MINI का यह कदम भारत में अपने ब्रांड को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।