टाटा मोटर्स का जलवा ! Q2 में 1.35 लाख कमर्शियल वाहन बिके, बिक्री 42.7% उछली

टाटा मोटर्स का जलवा ! Q2 में 1.35 लाख कमर्शियल वाहन बिके, बिक्री 42.7% उछली

पैसेंजर कैरियर की रफ्तार तेज, बिक्री में 55.3% का उछाल

• छोटे ट्रक-पिकअप की मांग भी फुल स्पीड में, बिक्री 26.2% बढ़ी

• ILMCV ट्रकों ने पकड़ी तेज रफ्तार, Q2 बिक्री में 24.4% की छलांग

घरेलू बाजार में टाटा का दमदार प्रदर्शन, Q2 बिक्री 30.9% बढ़ी

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में जोरदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 1,35,114 कमर्शियल वाहनों की बिक्री दर्ज की। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 94,681 यूनिट था। सालाना आधार पर बिक्री में 42.7% की शानदार बढ़ोतरी हुई है।
सितंबर 2026 में भी कंपनी की रफ्तार बनी रही। इस महीने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 51,062 वाहन बिके, जबकि सितंबर 2025 में बिक्री 35,862 यूनिट थी। इस तरह सितंबर में भी 42.4% YoY ग्रोथ दर्ज की गई। हेवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) ट्रकों की बिक्री सितंबर में 14,171 यूनिट रही। सितंबर 2025 में यह 9,870 यूनिट थी। 43.6% की वृद्धि हुई।
2027 की छमाही में HCV ट्रकों की बिक्री 33,756 यूनिट पहुंच गई, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही के 24,056 यूनिट से 40.3% ज्यादा है। इंटरमीडिएट और लाइट कमर्शियल व्हीकल (ILMCV) ट्रकों की सितंबर बिक्री 7,990 यूनिट रही। इसमें सालाना आधार पर 31.7% की बढ़ोतरी हुई। पैसेंजर कैरियर सेगमेंट ने और तेज रफ्तार दिखाई। सितंबर में इसकी बिक्री 4,816 यूनिट रही, जो पिछले साल के 3,102 यूनिट के मुकाबले
55.3% ज्यादा है।
SCV कार्गो और पिकअप वाहनों की सितंबर में 16,510 यूनिट बिक्री हुई। यह पिछले साल के 14,110 यूनिट से 17% अधिक है। Q2 में इस सेगमेंट की बिक्री 43,822 यूनिट रही, जो पिछले साल की 34,732 यूनिट बिक्री से 26.2% ज्यादा है।
कंपनी की कुल घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री सितंबर में 43,487 यूनिट रही, जबकि सितंबर 2025 में यह 33,148 यूनिट थी। Q2 FY27 में घरेलू बिक्री 1,13,982 यूनिट रही, जो पिछले साल की 87,061 यूनिट से 30.9% ज्यादा है।
टाटा मोटर्स के अंतरराष्ट्रीय कारोबार ने सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की। सितंबर 2026 में कंपनी ने विदेशों में 7,575 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 2,714 यूनिट था। 179.1% की छलांग लगाई। Q2 FY27 में अंतरराष्ट्रीय बिक्री 21,132 यूनिट रही, जो पिछले साल के 7,620 यूनिट के मुकाबले 177.3% ज्यादा है।
कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। Q2 FY27 में EV वॉल्यूम सालाना आधार पर 2.4 गुना बढ़ा। अप्रैल-सितंबर 2026 की पहली छमाही में टाटा मोटर्स ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 2,43,602 कमर्शियल वाहन बेचे। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इसमें 35.1% की बढ़ोतरी हुई।