kia की पहली MADE IN INDIA SUV Sorento तैयार, 4 सितंबर को लॉन्चिंग

kia की पहली MADE IN INDIA SUV Sorento तैयार, 4 सितंबर को लॉन्चिंग

Hybrid, AWD, Diesel और Generative AI का जबरदस्त पैकेज

Kia India ने अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप SUV Sorento की भारत में एंट्री का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने SUV की पहली आधिकारिक तस्वीरें जारी करने के साथ ही इसका प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। Sorento की पहली मेड-इन-इंडिया यूनिट आंध्र प्रदेश के Anantapur प्लांट से बाहर निकल चुकी है। कंपनी इसे 4 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।
Sorento को खास बनाने वाली सबसे बड़ी बात इसका Hybrid पावरट्रेन और All-Wheel Drive (AWD) है। यह भारत में Kia की पहली Hybrid SUV होगी, जिसमें चारों पहियों को ताकत देने वाली AWD तकनीक मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को Diesel इंजन का विकल्प भी देगी। यानी ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से Hybrid या Diesel मॉडल चुन सकेंगे।
Sorento सिर्फ इंजन और डिजाइन के मामले में ही खास नहीं होगी। इसमें Kia AI Assistant दिया जाएगा, जो Live Generative AI तकनीक पर काम करेगा। कंपनी के मुताबिक, भारत में लॉन्च होने वाली Sorento दुनिया की पहली Sorento होगी जिसमें यह तकनीक मिलेगी।
आसान भाषा में समझें तो यह सामान्य वॉयस असिस्टेंट से आगे की तकनीक है। ड्राइवर और यात्री इससे ज्यादा स्वाभाविक तरीके से बातचीत कर सकेंगे। यह रियल टाइम और लगातार अपडेट होने वाली जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगी। Kia के मुताबिक, Sorento में Live Generative AI का इस्तेमाल भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में भी पहली बार होगा।
Sorento को Kia ने तीन-पंक्ति वाली प्रीमियम SUV के रूप में पेश किया है। कंपनी की तस्वीरों में SUV का डिजाइन काफी दमदार और आधुनिक नजर आता है। इसकी ऊंची और मजबूत बॉडी, आकर्षक एक्सटीरियर और प्रीमियम इंटीरियर इसे बड़े परिवारों के लिए खास विकल्प बनाने की कोशिश करते हैं।
Kia India के MD और CEO ग्वांगगु ली ने कहा कि Sorento भारत में कंपनी के प्रीमियम पोर्टफोलियो के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन शुरू होना भारतीय ग्राहकों तक इस वैश्विक फ्लैगशिप SUV को पहुंचाने की दिशा में बड़ा पड़ाव है।
Sorento की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक Kia India की डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं।