कार नहीं चलता-फिरता महल ! 4.90 करोड़ की शाही सवारी! 18 रईसों के नसीब में होगी यह शानदार SUV

कार नहीं चलता-फिरता महल ! 4.90 करोड़ की शाही सवारी! 18 रईसों के नसीब में होगी यह शानदार SUV

• राजस्थान के राजमहलों से निकली लग्जरी की नई बादशाहत! Range Rover Sawai Collection लॉन्च

• 24 कैरेट सोना, 537hp की ताकत और शाही ठाठ! Range Rover ने उतारी 4.90 करोड़ की महारानी

• Range Rover के तीन स्पेशल एडिशन लॉन्च, जयपुर की गुलाबी शान, जोधपुर का नीला अंदाज और जैसलमेर का सुनहरा जलवा!

• सड़क पर दौड़ेगा राजस्थान का शाही इतिहास! Range Rover Sawai Collection में मिलेगा महाराजाओं जैसा ठाठ

लग्जरी कारों की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाली Range Rover ने भारतीय बाजार में शाही अंदाज का नया धमाका किया है। कंपनी ने अपनी खास Range Rover SV Sawai Collection लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.90 करोड़ रुपये रखी गई है। यह कोई आम लग्जरी SUV नहीं है, बल्कि राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, राजसी वास्तुकला और शाही जीवनशैली को समर्पित एक बेहद खास कलेक्शन है। भारत के लिए तैयार किए गए इस कलेक्शन की सिर्फ 18 यूनिट ही उपलब्ध होंगी।

Land Rover की इस खास पेशकश में जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर की पहचान को खूबसूरती से उतारा गया है। कलेक्शन को तीन अलग-अलग एडिशन में बांटा गया है। इनमें Sawai Jaipur, Sawai Jodhpur और Sawai Jaisalmer शामिल हैं। हर एडिशन की केवल छह-छह यूनिट तैयार की जाएंगी। इस SUV को खरीदना सिर्फ पैसा होने की बात नहीं, बल्कि बेहद खास और सीमित ग्राहकों के क्लब में शामिल होने जैसा होगा।

Sawai Jaipur Edition को गुलाबी नगरी जयपुर की वास्तुकला से प्रेरणा मिली है। इसके एक्सटीरियर में गुलाबी रंग की झलक मिलती है, जबकि केबिन में Ecru और Deep Garnet रंगों का शानदार मेल है। सीटों पर की गई कढ़ाई हवा महल के झरोखा डिजाइन से प्रेरित है।

वहीं Sawai Jodhpur Edition में ब्लू सिटी की पहचान दिखाई देती है। इसका हल्का नीला एक्सटीरियर और Perlino तथा Riviera थीम वाला केबिन इसे खास बनाता है। सीटों की कढ़ाई में जोधपुर के महलों और किलों की जालीदार वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है।

Sawai Jaisalmer Edition को गोल्डन सिटी के सुनहरे रंगों में तैयार किया गया है। इसका गोल्डन एक्सटीरियर और Perlino-Caraway ड्यूल-टोन केबिन रेगिस्तान की शाही विरासत का एहसास कराता है। सीटों पर जैसलमेर किले और पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग से प्रेरित कारीगरी की गई है।

इस कलेक्शन की सभी 18 SUV लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन पर आधारित हैं। इनमें चार सीटों वाला खास लेआउट दिया गया है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रिक्लाइनिंग सीटें, हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शन मौजूद हैं। इसके अलावा एंटरटेनमेंट स्क्रीन और फोल्ड-आउट टेबल भी मिलती हैं। इससे पहले कंपनी SV Ranthambore और SV Masara एडिशन पेश कर चुकी है।