सबसे तेज स्मार्ट Lumio Vision 9 (2026) लॉन्च, गेमिंग से लेकर मूवी तक सुपरफास्ट

बेंगलुरु: इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट में तेजी से उभर रही कंपनी Lumio ने अपना नया प्रीमियम स्मार्ट टीवी Vision 9 (2026) लॉन्च कर दिया। कंपनी का दावा है कि यह टीवी स्लोनेस और लैग से भरे अनुभव को खत्म करने के लिए बनाया गया है। इसमें परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, साउंड और सॉफ्टवेयर – चारों स्तर पर फ्लैगशिप अनुभव दिया गया है। यह टीवी 55 और 65 इंच साइज में आएगा।

24 अप्रैल से Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Vision 9 (2026) के 65 इंच मॉडल की कीमत 72,999 रुपये रखी गई है जबकि बैंक ऑफर्स और कूपन के बाद इसे 64,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 55 इंच वेरिएंट मई 2026 में उपलब्ध होगा। वहीं Vision 7 (2026) की कीमत 43 इंच के लिए 29,999 रुपये और 55 इंच के लिए 39,999 रुपये रखी गई है।

कंपनी के अनुसार Vision 9 (2026) में Boss Performance आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसमें MediaTek का फ्लैगशिप Pentonic 700 चिपसेट, 3GB RAM और 2 गुना तेज स्टोरेज शामिल है। गेमिंग के लिहाज इसमें 4K रेजोल्यूशन पर 144Hz और फुल HD पर 240Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।

Vision 9 (2026) में QD MiniLED तकनीक के साथ EVA पैनल दिया गया है, जो 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। Dolby Atmos सपोर्ट के साथ यह टीवी 3D साउंड एक्सपीरियंस देता है, जिससे यूजर को घर बैठे थिएटर जैसा अहसास होता है।
यह स्मार्ट टीवी Android 14 पर चलता है और इसमें TLDR 2.0 प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो कंटेंट खोजने के तरीके को आसान बनाता है। यूजर्स ट्रेंडिंग कंटेंट, क्यूरेटेड लिस्ट और स्मार्ट सर्च के जरिए जल्दी से अपनी पसंद का कंटेंट ढूंढ सकते हैं।

कंपनी ने इसके साथ Project Neo भी पेश किया है, जो एक खास सॉफ्टवेयर फीचर है। इसके जरिए यूजर्स WhatsApp, Instagram और Telegram जैसे ऐप्स से ही टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। यूजर अगर किसी फिल्म या वीडियो का नाम मैसेज में भेजता है, तो AI उसे पहचानकर सीधे टीवी पर चला देता है, जिससे रिमोट या टाइपिंग की जरूरत खत्म हो जाती है।कंपनी ने अपने पॉपुलर Vision 7 मॉडल का भी नया वर्जन पेश किया है।