Tigor की छुट्टी, 5.29 लाख में Aeris की INDIA में धुरंधर जैसी धुआंधार एंट्री!

Tigor की छुट्टी, 5.29 लाख में Aeris की INDIA में धुरंधर जैसी धुआंधार एंट्री!

शहर की सड़कों के लिए नई ‘शेरनी’! CNG-AMT और ढेरों स्मार्ट फीचर्स

Tata Aeris ने लॉन्च होते ही बढ़ाई कॉम्पैक्ट सेडान की गर्मी

नई दिल्ली। Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान Aeris लॉन्च कर दी है। ₹5.29 लाख से ₹9.19 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत वाली यह कार अब Tigor की जगह लेगी। बुकिंग आज से शुरू हो गई है और डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होगी। खास बात यह है कि Aeris में 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन, दोनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT का विकल्प मिलेगा। यानी CNG लेने वालों को भी अब क्लच-गियर की झंझट से छुटकारा मिलेगा। कार में 360-डिग्री मल्टी-व्यू कैमरा, डिजिटल DVR, डिजिटल डिस्प्ले, बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड फीचर्स जैसे कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। CNG मॉडल में Tata की ट्विन-सिलेंडर तकनीक भी है, जिससे बूट स्पेस को ज्यादा उपयोगी रखने में मदद मिलती है।
Tata ने Tigor को सिर्फ नया नाम देकर मैदान में नहीं उतारा है। Aeris का डिजाइन पहले से काफी ज्यादा मॉडर्न और शार्प है। फ्रंट में स्लिम LED हेडलैंप, पतले LED DRLs और C-शेप डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। नए अलॉय व्हील और नए कलर ऑप्शन इसे अलग पहचान देते हैं। यहां स्लिम LED टेललैंप, नया बूट लिड और रिवाइज्ड बंपर मिलता है। नंबर प्लेट को भी बूट लिड से हटाकर बंपर पर रखा गया है, जिससे रियर हिस्सा ज्यादा साफ-सुथरा दिखाई देता है।
Aeris के रियर डिजाइन में Tata Curvv की झलक दिखाई देती है। इसके बावजूद कंपनी ने कॉम्पैक्ट सेडान की मूल पहचान बरकरार रखी है। स्लोपिंग रूफलाइन और notchback स्टाइल कार को पारंपरिक हैचबैक से अलग बनाते हैं।
केबिन में भी Tigor के मुकाबले बड़ा बदलाव किया गया है। बेज इंटीरियर, डुअल डिजिटल स्क्रीन और नया डैशबोर्ड लेआउट इसे ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं।
ऑटोमैटिक मॉडल में रोटरी ड्राइव सिलेक्टर दिया गया है। इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल और दूसरी सुविधाओं के लिए फिजिकल कंट्रोल भी मिलते हैं।
Aeris में दिया गया 360-डिग्री कैमरा मल्टी-व्यू फंक्शन के साथ आता है। ड्राइवर एक साथ कार के आसपास के अलग-अलग एंगल देख सकता है। कार में डिजिटल DVR भी है, जो कार के कैमरों की मदद से वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यानी ड्राइविंग के दौरान कैमरा रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है।
Aeris का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका CNG पैकेज है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 86 bhp पावर, 113 Nm टॉर्क, 5-स्पीड MT, 5-स्पीड AMT, 1.2-लीटर CNG इंजन, 75 bhp पावर, 96 Nm टॉर्क, 5-स्पीड MT 5-स्पीड AMT जैसे फीचर है। CNG + AMT का कॉम्बिनेशन उन ग्राहकों के लिए खास है जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ शहर में आसान ड्राइविंग चाहते हैं। CNG मॉडल में Tata की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका मकसद CNG सिस्टम के कारण बूट स्पेस पर पड़ने वाले असर को कम करना है। यानी CNG कार खरीदने के बाद सामान रखने के लिए ज्यादा जगह बचाने की कोशिश की गई है।
Aeris में वेरिएंट के अनुसार कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसमें 360° कैमरा, मल्टी-व्यू कैमरा, डिजिटल DVR, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार फीचर्स, क्लाइमेट कंट्रोल, रोटरी ड्राइव सिलेक्टर और नए इंटीरियर और सीट कम्फर्ट फीचर्स हैं। Aeris की शुरुआती कीमत ₹5.29 लाख रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹9.19 लाख एक्स-शोरूम तक जाती है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 11 अक्टूबर से होगी।