डरावना अवतार लॉन्च, अब कार खुद निकालेगी भूतिया आवाजें!
• कार के पास आते ही डरावनी आवाज, Tesla ने भारत में पेश किया Halloween Mode
• गजब का कारनामा! Model Y की लाइटें करेंगी डरावना डांस, Tesla Model Y में मिलेंगे भूतिया साउंड और लाइट शो
6 लाख रुपये डाउन पेमेंट और ₹39,990 EMI, Tesla ने बताया Model Y का खर्च
Tesla ने भारतीय ग्राहकों के लिए कुछ अलग और बेहद दिलचस्प पेशकश की है। कंपनी ने पहली बार भारत में अपनी Model Y और Model Y L इलेक्ट्रिक SUV के लिए Halloween Mode लॉन्च किया है। इस खास सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद कार का अंदाज पूरी तरह बदल जाएगा। अब यह सिर्फ सड़क पर चलने वाली इलेक्ट्रिक SUV नहीं, बल्कि भूतिया आवाजों, डरावनी लाइटों और खास फोटो इफेक्ट के साथ चलती-फिरती हैलोवीन पार्टी बन सकती है। कंपनी ने यह अपडेट Over-the-Air (OTA) तकनीक के जरिए उपलब्ध कराया है। ग्राहक अपने नजदीकी Tesla Experience Center पर जाकर भी इसका अनुभव ले सकते हैं।
Halloween Mode में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। Ghost Costume फीचर के तहत Tesla ऐप में दिखाई देने वाला कार का अवतार भूतिया डिजाइन में बदल जाएगा। वहीं, Trick or Treat Mode चालू करने पर किसी व्यक्ति के पास आने पर कार डरावनी आवाजें निकाल सकती है और इसकी लाइटें झिलमिलाने लगती हैं। यानी घर के बाहर खड़ी कार भी मेहमानों को चौंकाने के लिए तैयार रहेगी।
Tesla ने इस अपडेट में नया Signature Light Show भी शामिल किया है। इसमें खास हैलोवीन थीम वाली लाइट सीक्वेंस, सीजनल रैप और अलग लॉक साउंड मिलता है। Photobooth फीचर की मदद से यूजर अपनी कार के साथ मजेदार तस्वीरें भी खींच सकते हैं। इसके अलावा Voice From Beyond फीचर के जरिए Tesla ऐप से संदेश भेजने पर कार अपनी खास आवाज में उसे सुनाएगी।
Tesla की OTA तकनीक की मदद से कार में नए फीचर्स और सॉफ्टवेयर सुधार सीधे पहुंचते हैं। इसके लिए सर्विस सेंटर जाने, अपॉइंटमेंट लेने या इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी का कहना है कि वह इसी तकनीक के जरिए लगातार अपने वाहनों को बेहतर बनाती रहती है।
Tesla ने Model Y की ओनरशिप लागत का भी ब्योरा दिया है। कंपनी के मुताबिक, 6 लाख रुपये के डाउन पेमेंट के साथ इसकी मासिक किस्त ₹39,990 से शुरू होती है। यह गणना सात साल की अवधि, 8.5 फीसदी ब्याज दर और स्टेप-अप EMI प्लान पर आधारित है। कंपनी का अनुमान है कि पेट्रोल-डीजल कार के मुकाबले ईंधन और मेंटेनेंस पर हर महीने करीब ₹20,000 की बचत हो सकती है।
ग्राहक नोएडा के सेक्टर 98 स्थित Skymark One, दिल्ली के एयरोसिटी और गुरुग्राम के सोहना रोड सहित देश के विभिन्न Tesla Experience Centers पर Halloween Mode देख सकते हैं। कंपनी ने अपना Switch & Save Carnival भी दिवाली तक बढ़ा दिया है। टेस्ट ड्राइव के लिए Tesla की वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर 1800-203-1538 पर संपर्क किया जा सकता है।
